MORNING SHIFT
MID TERM EXAMINATION (2025-26)
CLASS: XII
SUBJECT: POLITICAL SCIENCE (028)
Time Allowed: 3 hours
समय : 3 घंटे
Maximum Marks: 80
अधिकतम अंक: 80
सामान्य-निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
- इस प्रश्नपत्र में 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ।
- खण्ड क प्रश्न संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न । अंक का है।
- खण्ड ख- प्रश्न संख्या 13 से 18 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रक्ष 2 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में लिखिए।
- खण्ड ग प्रश्न संख्या 19 से 23 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार-1 के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 से 120 शब्दों में लिखिए।
- खण्ड घ - प्रश्न संख्या 24 से 26 अवतरण, कार्टून तथा मानचित्र-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर यथानुसार लिखिए।
- खण्ड ङ- प्रश्न संख्या 27 से 30 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार-II के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 170 से 180 शब्दों में लिखिए।
- प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाए।
- इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए कार्टून तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
- This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory. Question paper is divided into five sections - Section A, B, C, D and E.
- Section A Question numbers 1 to 12 are multiple choice type questions. Each question carries 1 mark.
- Section B Question numbers 13 to 18 are Short Answer type questions. Each question carries 2 marks. Write answer to each question in 50 to 60 words.
- Section C- Question numbers 19 to 23 are Long Answer type-1 questions. Each question Carries 4 marks. Write answer to each question in 100 to 120 words.
- Section D - Question numbers 24 to 26 are Passage, Cartoon and Map-based questions. Each question Carries 4 marks. Answer each question accordingly.
- Section E- Question numbers 27 to 30 are Long Answer type-II questions. Each question carries 6 marks. Write answer to each question in 170 to 180 words.
- There is no overall choice in the question paper. However an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions has to be attempted.
- In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired candidates only.
खंड-क
प्रश्न संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय प्रकार के 1 अंक के प्रश्न हैं।
1. सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति कौन थे?
(A) मिखाइल गोर्बाचेव
(B) बोरिस येल्तसिन
(C) निकिता खुश्चेव
(D) लिओनिड ब्रेझनेव
2. रक्षा मामलों पर देशों की मध्य नियमित रूप से जानकारी के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
(A) विश्वास बहाली
(B) गठबंधन बनाना
(C) शस्त्र नियंत्रण
(D) निशस्त्रीकरण
3. मांट्रियल न्यायचार (1987) किस वैश्विक साहला संसाधन की सुरक्षा से संबंधित है?
(A) अंटार्कटिका
(B) बाहरी अंतरिक्ष
(C) समुद्री सतह
(D) ओज़ोन परत
4. निम्नलिखित में से वैश्वीकरण की विशेषता क्या है?
(A) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में कमी
(B) अर्थव्यवस्थाओं का अलगाव
(C) राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं का एकीकरण
(D) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमी
5. निम्नलिखित में से किस नेता ने भारत में रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(C) सरदार वल्लभभाई पटेल
(D) मौलाना आजाद
6. कॉलम 'A' में दिए गए नेताओं का कॉलम 'B' में दी गई राजनीतिक पार्टियों के साथ सही मिलान कीजिए और उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनिएः
विकल्पः
(A) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(B) a-iv, b-i, c-ii, d-iii
(C) a-ii, b-iii, c-iv, d-i
(D) a-iii, b-ii, c-iv, d-i
7. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:
(i) बर्लिन की दीवार का गिरना
(ii) अफगानिस्तान पर सोवियत आक्रमण
(iii) भारत-रूस सामरिक समझौता
(iv) सोवियत संघ का विघटन
सही विकल्प चुनिए :
(A) (ii), (i), (iv), (iii)
(B) (i), (ii), (iii), (iv)
(C) (ii), (i), (iii), (iv)
(D) (ii), (iii), (i), (iv)
8. प्रश्न संख्या 8 के लिए, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन कथनों को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों (A), (B), (C) और (D) में से उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनिए।
अभिकथन (A) : भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त करने के तुरंत बाद लोकतांत्रिक शासन प्रणाली को अपनाया।
कारण (R) : भारतीय संविधान में प्रारंभ से ही सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार की गारंटी दी।
विकल्पः
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही है, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है।
(D) अभिकथन (A) गलत है, परंतु कारण (R) सही है।
9. गैर पारंपरिक सुरक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक तत्व 'केन्द्रीय मूल्यों' को दशतिा है?
(A) सैन्य गठबंधन
(B) क्षेत्रीय विस्तार
(C) पर्यावरण का संरक्षण
(D) परमाणु प्रतिरोधक क्षमता
10. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन-I : भारत का विचार है कि उत्सर्जन दर में कमी करने की सबसे ज्यादा जिम्मेवारी विकसित देशों की है क्योंकि उन्होंने एक लम्बी अवधि तक बहुत ज्यादा उत्सर्जन किया है।
कथन-II: भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण समझौते का सदस्य नहीं है।
विकल्प चुनेंः
(A) कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
(C) कथन I सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।
(D) कथन I असत्य है, लेकिन कथन II सत्य है।
11. वैश्वीकरण नव-उपनिवेशवाद को किस प्रकार बढ़ावा देता है?
(A) सभी देशों के मध्य समान व्यापारिक संबंधों को बढ़ाकर
(B) विकासशील देशों के घरेलू उद्योगों को सुदृढ़ कर
(C) सांस्कृतिक विविधता और सांस्कृतिक समरूपता को बढ़ावा दोकर
(D) आर्थिक रूप से कमजोर देशों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के ऊपर निर्भर बनाकर
12. भारत के चुनाव आयोग का गठन किस वर्ष हुआ?
(A) 1950
(B) 1952
(C) 1951
(D) 1954
खंड-ख
13. क्या आप मानते हैं कि, शॉक थेरेपी सोवियत संघ के गणराज्यों के लिए एक प्रभावी समाधान थी?
कथन में पक्ष में और विपक्ष में कोई एक-एक तर्क लिखिए।
उत्तर-
पक्ष -
- शॉक थेरेपी ने बाजार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तीव्र संक्रमण को संभव बनाया जिससे निजीकरण, विदेशी निवेश और उत्तरीकरण की शुरूआत हुई।
- आर्थिक वृद्धि
- वैश्विक व्यापार में भागीदारी बढ़ी।
विपक्ष -
- बेरोजगारी, महँगाई, गरीबी बढ़ गई, समाज में असमानता
14. एमनेस्टी इंटरनेशनल के किन्हीं दो कार्यों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
(i) मानव अधिकारों की रक्षा
(ii) मानव अधिकारों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित करता है
15. साझी सम्पदा की गुणवत्ता में निरन्तर कमी आती जाती है। इसके लिए उत्तरदायी किन्हीं दो कारकों को उजागर कीजिए।
उत्तर-
(i) संसाधनों का अत्याधिक दोहन गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित करता है।
(ii) प्रभावी निगरानी और प्रबंधन की कमी
16. "विलय सहमति पत्र" से आप क्या समझते है?
उत्तर-
विलय सहमति पत्र एक कानूनी दस्तावेज था जिसके माध्यम से रियासतों ने भारत संघ में सम्मिलित होने की सहमति दी थी तथा रक्षा, विदेशी मामले और संचार को सौंपा।
17. दूसरी दुनिया के देशों की प्रमुख विशेषता क्या है? दूसरी दुनिया के किन्हीं दो देशों के नाम लिखिए।
उत्तर-
- साम्यवादी विचारधारा का अनुसरण करने वाले देश दूसरी दुनिया के देश कहलाते है।
- यूक्रेन, बेलारूस, कजाकिस्तान, आमर्निया आदि।
18. 'संसाधनों की भू-राजनीति" से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
इसका अभिप्राय उन राजनीतिक और रणनीतिक संघर्षो से है जो प्राकृतिक संसाधनों तेल, गैस, जल आदि के नियंत्रण, वितरण और उपयोग को लेकर देशों या क्षेत्रों के बीच होते हैं।
खंड-ग
19. (a) सोवियत संघ के विघटन के लिए उत्तरदायी किन्हीं चार कारणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
1. राजनीतिक तानाशाही और लोकतंत्र का अभाव
2. केंद्रीकृत योजना आधारित अर्थव्यवस्था की असफलता, उपभोक्ता वस्तुओं की कमी, गिरता जीवन स्तर।
3. घटक गणराज्यों में राष्ट्रवाही भावनाओं का उभार।
4. गोर्वाचेव के सुधारों ग्लासनोस्ट, पेरिर-ट्राइका का विपरीत प्रभाव होना।
अथवा
(b) शॉक थेरेपी के किन्हीं चार परिणामों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
- अत्याधिक महंगाई और बेरोजगारी
- सामाजिक असमानता में वृद्धि
- राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता
- लोककल्याण की सेवाओं में गिरावट
20. भारत-नेपाल संबंधो में सहयोग और तनाव के किन्हीं दो क्षेत्रों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
भारत नेपाल संबंध
सहयोग के क्षेत्र :
1. सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध
2. आर्थिक सहयोग
तनाव के क्षेत्र :
1. सीमा विवाद
2. राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका
3. मदहेसियों की समस्या
21. (a) संयुक्त राष्ट्र संघ के ढांचे में बदलाव के मसले पर भारत के रूख को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
- भारत बदलते हुए विश्व में UNO की मजबूती बढ़ती भूमिका का समर्थन करता है।
- सुरक्षा परिषद का विस्तार - ज्यादा प्रतिनिधिमूलक बनाया जाए
- UNO के एजेंडे में विकास का मामला प्रमुख हो।
- भारत का स्थायी सदस्यता का दावा।
अथवा
(b) भारतीय नागरिक होने के नाते आप सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किस प्रकार करेंगे। कोई चार तर्क लिखिए।
उत्तर-
भारत के दावे -
1. विश्व में सबसे बड़ी आबादी वाला देश
2. विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र
3. उभरती आर्थिक शक्ति
4. UNO के बजट में नियमित योगदान
22. वैश्वीकरण के किन्ही चार परिणामों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
1. आर्थिक विकास में वृद्धि - रोजगार, शिक्षा
2. सांस्कृतिक आदान-प्रदान में वृद्धि होना
3. स्थानीय उद्योगों पर विपरीत प्रभाव होना
4. पर्यावरण पर दुष्प्रभाव।
23. 1990 के दशक में वैश्विक राजनीति में पर्यावरण सुरक्षा के मुद्दे देशों के प्राथमिक सरोकार बन गए हैं? इस कथन के संदर्भ में किन्हीं चार कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
- पर्यावरणीय संकटों की वैश्विक प्रकृति
- कृषि योग्य भूमि में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही। उपजाऊ जमीन के बड़े हिस्से की उर्वरता कम हो रही।
- धरती के ऊपरी वायुमंडल में ओज़ोन गैस की मात्रा में कमी।
- समुद्रतटीय क्षेत्रों का प्रदूषण कह रहा है।
खंड-घ
24. निम्ननिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
बनावट और प्रक्रियाओं में सुधार के अंतर्गत सबसे बड़ी बहस सुरक्षा परिषद के कामकाज को लेकर है। इससे जुड़ी हुई एक माँग यह है कि सुरक्षा परिषद में स्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ायी जाए ताकि समकालीन विश्व राजनीति की वास्तविकताओं की इस संगठन में बेहतर नुमाइंदगी हो सके। खास तौर से एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमरीका के देशों को सुरक्षा परिषद में सदस्यता देने की बात उठ रही है।
(i) संयुक्त राष्ट्र की बनावट और प्रक्रियाओं में सुधार निम्नलिखित में से किसके कामकाज से जुड़ी हुई है?
(A) महासभा
(B) आर्थिक और सामाजिक परिषद
(C) सुरक्षा परिषद
(D) सचिवालय
(ii) सुरक्षा परिषद में अब तक सदस्यों की संख्या कितनी बार बढ़ायी गयी है?
(A) एक बार
(B) दो बार
(C) तीन बार
(D) चार बार
(iii) कर्तमान में सुरक्षा परिषदे के स्थायी सदस्यों की संख्या का कितनी है?
(A) 10
(B) 5
(C) 15
(D) 4
(iv) एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमरीका के देशों को सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता देने की माँग उठ रही है क्योंकि यह -
(A) यह विकसित अर्थव्यवस्था वाले देश हैं।
(B) यह विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देश हैं।
(C) यह अल्पविकसित अर्थव्यवस्था वाले देश है।
(D) यह संयुक्त राष्ट्र संघ में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
25. भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा मानचित्र में, चार राज्यों को (A), (B), (C) और (D) रूप में अंकित किया गया है। नीचे दी गई जानकारी के आधार पर, इन राज्यों की पहचान कीजिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में इनके सही नाम, प्रयोग की गई जानकारी की क्रम संख्या तथा मानचित्र में दिया गया संबंधित अक्षर, नीचे दी गई तालिका के रूप में लिखिए :
(i) वह राज्य जहाँ 1957 में पहली गैर कांग्रेसी सरकार ई.एम.एस. नम्बूदरीपाद द्वारा बनायी गयी
(ii) रफी अहमद किदवई से संबंधित राज्य।
(iii) भारत के प्रथम गवर्नर जनरल सो. राजगोपालाचारों से संबंधित राज्य।
(iv) स्वतंत्रता के बाद भारत में सम्मिलित की गई रियासत।
उत्तर-
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए, प्रश्नसंख्या 25 के स्थान पर है।
25.1 "एक देश, एक संस्कृति और एक राष्ट्र" का विचार किस दल से संबंधित है?
उत्तर-
भारतीय जनसंघ
25.2 आचार्य नरेन्द्र देव किस दल के संस्थापक नेता थे।
उत्तर-
सोशलिस्ट पार्टी
25.3 स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री का नाम लिखिए।
उत्तर-
राजकुमारी अमृतकौर
25.4 भारत के पहले चुनाव आयुक्त का नाम लिखिए।
उत्तर-
सुकुमार सेन
26. नीचे दिए गए कार्टून का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) उपयुक्त कार्टून किए देश से संबंधित है?
(A) जापान
(B) दक्षिण कोरिया
(C) चीन
(D) भारत
(ii) ड्रैगन निम्नलिखित में से किस प्रकार की शक्ति को प्रतिबिंबित करता है?
(A) आर्थिक
(B) राजनीतिक
(C) सांस्कृतिक
(D) सामाजिक
(iii) कार्टून में दर्शाया गया व्यक्ति का संबंध किस देश से हैं?
(A) रूस
(B) अमरीका
(C) फ्रांस
(D) ब्रिटेन
(iv) क्या कार्टून में दर्शाये गये देश की बढ़ती शक्ति को किस प्रकार रोका जा सकता है?
(A) विकसित देशों द्वारा।
(B) विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों को एकजुट करके।
(C) अंतरर्राष्ट्रीय संगठन के हस्तक्षेप से।
(D) देश की बढ़ती शक्ति को रोकना वर्तमान में असंभव है।
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए है प्रश्न संख्या 26 के स्थान पर है।
26.1 चीन ने खुले द्वार की नीति किस वर्ष अपनाई?
उत्तर-
1978
26.2 यूरोप की अर्थव्यवस्था के पुर्नगठन के लिए, अमरीका द्वारा चलाई गई योजना का नाम बताइए।
उत्तर-
मार्शल योजना
26.3 आसियान की स्थापना किस घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके हुई?
उत्तर-
बैंकाक घोषणा
26.4 'हान नदी का चमत्कार' किस देश से संबंधित है?
उत्तर-
दक्षिण कोरिया
खंड-ङ
27. (a) चीन व भारत के बीच तनाव के किन्हीं तीन मुद्दों की पहचान कीजिए। इन तनाव के मुद्दों को सुलझाने के कोई तीन आय सुझाइए।
उत्तर-
भारत चीन के बीच तनाव के मुद्दे
1. सीमाविवाद - लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, अकसाई चिन
2. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) यह गलियारा POK से गुजरता है, जिससे भारत की संप्रभुता पर प्रश्न उठते हैं।
3. रणनीतिक प्रतिस्पर्धा, दोनों ही देश एशिया में प्रभाव स्थापित करने के लिए राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में लगे है।
4. तिब्बत मुद्दा
तनावों को सुलझाने के तीन संभावित उपाय -
1. संवाद और कूटनीति को बढ़ावा देना
2. सीमा प्रबंधन समझौते की प्रभावी बनाना
3. आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाना
अथवा
(b) आसियन समुदाय के मुख्य स्तंभों के महत्व का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर-
- राजनीतिक - सुरक्षा समुदाय - शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास बनाए रखना
- सैन्य संघर्ष की आशंका को कम करना तथा कूटनीतिक समाधान को बढ़ावा देना
- आर्थिक समुदाय - सदस्य देशों के बीच एक मुक्त बाजार और उत्पादन क्षेत्र स्थापित करने का प्रयास
- व्यापार, निवेश और श्रम के मुक्त प्रवाह को सुनिश्चित करना
- सामाजिक सांस्कृतिक समुदाय समावेशी और सतत् विकास को बढ़ावा देना।
- शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण सुरक्षा पर सहयोग स्थापित करना।
28. (a) दक्षिण एशिया को लोकतंत्र की स्थापना और स्थायित्व की किन प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ा? भारत और पाकिस्तान के उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) पाकिस्तान ने सैन्य शासन और तख्ता पलट से लोकतंत्र अस्थिर होना।
(ii) नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध से स्वतंत्रता में कमी होना।
(iii) न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सीमित होना।
(iv) दक्षिण एशिया की राजनीति में बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप (USA और चीन का हस्तक्षेप) से क्षेत्र में अस्थिरता का बढ़ना।
(v) भारत व पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद, कश्मीर मुद्दे, आपसी विश्वास में कमी होना।
(vi) क्षेत्र के देशों द्वारा भारत को वर्चस्वशाली देश समझना।
अथवा
(b) बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम के मुख्य कारणों को स्पष्ट कीजिए। इस संघर्ष में भारत की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
मुक्ति संग्राम के मुख्य कारण :
- पूर्वी पाकिस्तान के साथ भेदभाव वाला रवैया बंगाली राष्ट्रवाद का जन्म
- शेख मुजीव-उर-रहमान और चुनाव परिणाम
- पाकिस्तानी सेना द्वारा हिंसा
भारत की भूमिका -
- भारत द्वारा सैन्य एवं आर्थिक सहायता शरणार्थी को शरण देना।
- भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश के उदय में भारत की भूमिका।
29. (a) सुरक्षा की पारम्परिक और गैर-पारम्परिक अवधारणा के बीच किन्हीं तीन अन्तरों को उजागर कीजिए।
उत्तर-
सुरक्षा की पारंपरिक और गैर पारंपरिक धारणा के बीच अंतर।
(i) पारंपरिक सुरक्षा - सबसे बड़ा खतरा पड़ोसी देशों से सैन्य हमले का होता है जैसे - युद्ध सैन्य कार्यवाही।
आपरंपरिक - सैन्य खतरों से संबंध नहीं। मानवीय अस्तित्व पर चोट करने वाले विभिन्न खतरों और आशंकाओं को शामिल किया जाता है।
(ii) पारंपरिक सुरक्षा - संदर्भ राज्य होता है।
अपारंपरिक - संदर्भ केवल राज्य नहीं पूरी मानव जाति होती है। -
(iii) पारंपरिक सुरक्षा के घटक - अपराध, रक्षा, शक्ति संतुलन, गठबंधन
अपारंपरिक - मानवता की सुरक्षा + वैशिक सुरक्षा
(iv) पारंपरिक - सहयोग, निरस्त्रीकरण, हथियार नियंत्रण, विश्वास बाहली से हिंसा सीमित करना संभव।
अपारंपरिक - सहयोगात्मक सुरक्षा का प्रयोग।
अथवा
(b) भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के प्रमुख घटकों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
भारत की सुरक्षा नीति के घटक -
(i) सैन्य क्षमता को मजबूत बनाना।
(ii) अंतरराष्ट्रीय समस्याओं को मजबूत करना।
(iii) अंदरूनी सुरक्षा को मजबूत करना।
(iv) आर्थिक विकास करना।
30. (a) भारत के विभाजन से उत्पन्न विभिन्न समस्याओं का परीक्षण कीजिए। भारत सरकार ने इन समस्याओं का किस प्रकार समाधान किया?
उत्तर-
(i) शरणार्थियों की समस्या - 80 लाख से अधिक लोग पाकिस्तान से भारत में आ गए। इनका पुर्नवास, भोजन, रोजगार बडी चुनौती
- रियासतों को एकीकरण ही समस्या
- सीमा और सम्पत्ति का बँटवारा कठिन होना
भारत सरकार द्वारा समाधान -
- शरणार्थी पुर्नवास योजनाएँ
- रियासतों का एकीकरण पटेल की भूमिका
- सीमा आयोग और सम्पत्ति बँटवारा
अथवा
(b) राज्य पुर्नगठन आयोग की स्थापना क्यों की गई थी? इस आयोग की सिफारिश क्यों थीं? इसके मुख्य परिणामों को उजागर कीजिए।
उत्तर-
- राज्य पुर्नगठन आयोग का 1953 में गठन
- श्री फज़ल अली की अध्यक्षता में किया गया।
सिफारिशें -
- भाषा को राज्य निर्माण का प्रमुख आधार
- 14 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के गठन की सिफारिश
- राष्ट्रीय एकता बनाए रखने पर जोर
परिणामों की विवेचना -
- राज्यों के पुर्नगठन अधिनियम 1956 पारित।
- भाषाई आंदोलन शांत हुए।
- प्रशासनिक कुशलता में वृद्धि।
EVENING SHIFT
MID TERM EXAMINATION (2025-26)
CLASS: XII
SUBJECT: POLITICAL SCIENCE (028)
Time Allowed: 3 hours
Maximum Marks: 80
समय: 3 घंटे
अधिकतम अंक 80
सामान्य-निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
- इस प्रश्नपत्र में 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ।
- खण्ड क प्रश्न संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- खण्ड ख प्रश्न संख्या 13 से 18 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रक्ष 2 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में लिखिए।
- खण्ड ग प्रश्न संख्या 19 से 23 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार-1 के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 से 120 शब्दों में लिखिए।
- खण्ड घ प्रश्न संख्या 24 से 26 अवतरण, कार्टून तथा मानचित्र आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर यथानुसार लिखिए।
- खण्ड ङ प्रश्न संख्या 27 से 30 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार-II के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 170 से 180 शब्दों में लिखिए।
- प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाए।
- इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए कार्टून तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
- This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
- Question paper is divided into five sections - Section A, B, C, D and E.
- Section A - Question numbers 1 to 12 are multiple choice type questions. Each question carries I mark.
- Section B - Question numbers 13 to 18 are Short Answer type questions. Each question carries 2 marks. Write answer to each question in 50 to 60 words.
- Section C-Question numbers 19 to 23 are Long Answer type-1 questions. Each question Carries 4 marks. Write answer to each question in 100 to 120 words.
- Section D- Question numbers 24 to 26 are Passage, Cartoon and Map-based questions. Each question Carries 4 marks. Answer each question accordingly.
- Section E - Question numbers 27 to 30 are Long Answer type-Il questions. Each question carries 6 marks. Write answer to each question in 170 to 180 words.
- There is no overall choice in the question paper. However an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions has to be attempted.
- In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired candidates only.
खंड-क
प्रश्न संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय 1 अंक के प्रश्न हैं।
1. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिएः
(i) रूस की समाजवादी क्रांति
(ii) सोवियत संघ का विघटन
(iii) अफगानिस्तान संकट
(iv) बर्लिन-दीवार का गिरना
सही विकल्प चुनिए :
(A) (ii), (iii), (i), (iv)
(B) (i), (iii), (iv), (ii)
(C) (iii), (ii), (i), (iv)
(D) (iv), (iii), (ii), (i)
2. मध्य एशिया का कौन-सा देश वर्ष 2001 तक गृहयुद्ध की चपेट में रहा?
(A) तुर्कमेनिस्तान
(B) उज्बेकिस्तान
(C) ताजिकिस्तान
(D) यूक्रेन
3. कॉलम A में दिए गए पदों का कॉलम B के साथ सही मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिएः

कूटः
(A) a-ii, b-iv, c-i, d-iii
(B) a-i, b-ii, c-iv, d-iii
(C) a-iv, b-i, c-iii, d-ii
(D) a-iii, b-i, c-iv, d-ii
4. निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त राष्ट्र संघ का एक अभिकरण नहीं है?
(A) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(B) संयुक्त राष्ट्र संघ विकास कार्यक्रम
(C) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(D) एमनेस्टी इंटरनेशनल
5. प्रथम पृथ्वी सम्मेलन 1992 में कहाँ हुआ था?
(A) ब्राजील
(B) दक्षिण अफ्रीका
(C) इंडोनेशिया
(D) न्यूयार्क
6. प्रश्न संख्या 6 के लिए, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन कथनों को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों (A), (B), (C) और (D) में से उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनिए।
अभिकथन (A) : भारत में पृथ्वी सम्मेलन (रियो) के समझौतों के क्रियान्वयन का एक पुनरावलोकन 1997 में किया।
कारण (R): आज पूरे विश्व में पर्यावरण आंदोलन सबसे ज्यादा जीवंत, विविधतापूर्ण तथा ताकतवर सामाजिक आंदोलनों में शुमार किए जाते हैं।
विकल्पः
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही है, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है।
(D) अभिकथन (A) गलत है, परंतु कारण (R) सही है।
7. निम्नलिखित में से कौन सा देश दक्षिण एशिया में शामिल नहीं किया जाता है?
(A) भारत
(B) पाकिस्तान
(C) बांग्लादेश
(D) चीन
8. वैश्वीकरण के संदर्भ में निग्रलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(A) वैश्वीकरण से विश्व व्यापार में कमी आयी है।
(B) वैश्वीकरण से आयत प्रतिबंधों में वृद्धि हुई है।
(C) वैश्वीकरण ने राज्य के अस्तित्व को पूर्णतः समाप्त कर दिया है।
(D) वैश्वीकरण से आर्थिक क्षेत्र में अवसरों में वृद्धि हुई है।
9. भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त निम्नलिखित में से कौन थे?
(A) सुकुमार सेन
(B) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(C) राजकुमारी अमृत कौर
(D) आचार्य नरेंद्र देव
10. भारतीय जन संघ का गठन 1951 में निस्रलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?
(A) दीनदयाल उपाध्याय
(B) श्यामा प्रसाद मुखर्जी
(C) सी. राजगोपालाचारी
(D) गोपाल स्वामी आयंगर
11. प्रश्न संख्या 6 के लिए, दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन कथनों को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों (A), (B), (C) और (D) में से उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनिए।
अभिकथन (A): कुछ आर्थिक प्रवाह स्वेच्छा से होते हैं जबकि कुछ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और ताकतवर देशों द्वारा जबरन लादे जाते हैं।
कारण (R) : अमूमन जिस प्रक्रिया को आर्थिक वैश्वीकरण कहा जाता है उसमें दुनिया के विभिन्न देशों के बीच आर्थिक प्रवाह तेज हो जाता है।
विकल्पः
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों, सही है, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है।
(D) अभिकथन (A) गलत है, परंतु कारण (R) सही है।
12. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना क्रिस वर्ष की गया?
(A) 21 अक्टूबर 1945
(B) 22 अक्टूबर 1945
(C) 23 अक्टूबर 1945
(D) 24 अक्टूबर 1945
खंड-ख
13. पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में रियो सम्मेलन के महत्व का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
वर्ष 1992 में पर्यावरण संरक्षण के लिए ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में एक सम्मेलन आयोजित किया गया इस सम्मेलन में विश्व भर के पर्यावरण संरक्षण संस्थान और देश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए जिसमें एजेंडा 21 प्रमुख हैं।
14. दक्षिण एशिया में शांति और सहयोग को बढ़ाने के लिए कोई दो उपाय लिखिए।
उत्तर-
1. द्विपक्षीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान।
2. व्यापार के माध्यम से दक्षिण एशिया की शांति और सहयोग को बढ़ाया जा सकता है।
15. पाकिस्तान में लोकतंत्र की असफलता के लिए जिम्मेदार किन्हीं दो कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
1. धर्मगुरुओं और धार्मिक नेताओं का शासन के कार्यों में हस्तक्षेप।
2. बड़े भूस्वामी और जमींदारों का सरकार के कार्यों में दखल ।
16. समकालीन विश्व में अंतरराष्ट्रीय संगठन क्यों आवश्यक है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
1. अंतरराष्ट्रीय संगठन विश्व में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होते हैं।
2. पर्यावरण संरक्षण के लिए।
17. सोवियत प्रणाली की प्रणाली की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
1. साम्यवादी सिद्धांतों पर आधारित व्यवस्था।
2. पूंजीवाद के अतिरिक्त किसी अन्य व्यवस्था में कोई विश्वास नहीं।
18. आपके अनुसार वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ में किन सुधारों की आवश्यकता है?
उत्तर-
1. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्यों की संख्या बढ़नी चाहिए।
2. संयुक्त राष्ट्र संघ पर अमेरिकी प्रभुत्व में कमी आनी चाहिए।
खंड-ग
19. (a) सुरक्षा के गैर-परम्परागत खतरों से आप क्या समझते हैं? सुरक्षा के किन्हीं दो गैर-परम्परागत खतरों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
सुरक्षा की अपारंपरिक धारणा के दो पक्ष हैं - मानवता की सुरक्षा और विश्व सुरक्षा। यह दोनों सुरक्षा के संदर्भ में खतरों की बदलती प्रकृति पर जोर देते हैं। ऐसे खतरों को हम सुरक्षा के नए स्त्रोत कहते हैं।
1. मानव अधिकारों का हनन सुरक्षा के नए खतरों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
2. वैश्विक निर्धनता भी सुरक्षा के नए खतरों का एक प्रमुख उदाहरण है।
अथवा
(b) भारत ने अपनी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कौन से उपाय अपनाये हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर-
भारत की सुरक्षा रणनीति के प्रमुख घटक इस प्रकार हैं -
1. तीव्र गति से आर्थिक विकास करना भारत की सुरक्षा रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक है।
2. अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को और अधिक सशक्त और मजबूत करना भी भारतीय सुरक्षा रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक माना जाता है।
3. देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना भी भारत की सुरक्षा रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक है।
4. सैनिक क्षमताओं को अधिक मजबूत करना भारत की सुरक्षा रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक माना जाता है।
20. प्रथम तीन आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व के लिए उत्तरदायी किन्हीं चार कारणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
प्रथम तीन आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व के प्रमुख कारक इस प्रकार है -
1. कांग्रेस पार्टी का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था और इसका लाभ प्रथम तीन आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिला।
2. कांग्रेस पार्टी में चमत्कारिक नेताओं का बोलबाला था जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को चुनाव जीतने में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा।
3. प्रथम तीन आम चुनावों के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी के विरोध में कोई भी मजबूत राजनीतिक दल उस समय उपस्थित नहीं था।
4. कांग्रेस पार्टी का संगठन पूरे भारत में फैला हुआ था जिसका लाभप्रथम तीन आम चुनावों में कांग्रेस को मिला।
21. भारत और बांग्लादेश के मध्य संकारात्मक और नकारात्मक सम्बन्धों के कोई दो-दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
सकारत्मक सम्बन्ध
1. बेहतर आर्थिक संबंध।
2. बांग्लादेश भारत की लुक ईस्ट और 2014 से एक्ट ईस्ट नीति का हिस्सा है।
नकारात्मक सम्बन्ध -
1. गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी के जल को लेकर विवाद।
2. भारत में अवैध आप्रवास।
22. पूरोपीय संघ की किन्हीं चार विशेषताओं को उजागर कीजिए।
उत्तर-
यूरोपीय संघ की चार विशेषताएं इस प्रकार है-
1. वर्ष 2024 में यूरोपीय संघ का सकल घरेलू उत्पादन लगभग 19.35 खरब डालर होने का अनुमान है।
2. यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व के लिए खतरा बन सकती है।
3. विश्व व्यापार में यूरोपीय संघ की हिस्सेदारी अमेरिका से तीन गुना अधिक है।
4. यूरोपीय संघ का एक सदस्य फ्रांस सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है।
23. (a) सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश कौन से है? सुरक्षा परिषद् के किन्हीं दो कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन आते हैं।
सुरक्षा परिषद के दो कार्य निम्नलिखित है -
1. अंतरराष्ट्रीय शांति व्यवस्था बनाए रखना।
2. अंतर्राष्ट्रीय विवादों की जांच और समाधान करना।
अथवा
(b) क्या संयुक्त राष्ट्र संघ वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है? उत्तर के पक्ष में कोई चार तर्क दीजिए।
उत्तर-
हां, वर्तमान समय में भी संयुक्त राष्ट्र संघ प्रासंगिक है जिसके लिए निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं
1. अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए।
2. पर्यावरण संरक्षण के लिए।
3. मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए।
4. अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए।
खंड-घ
24. निम्नलिखित अवतरण ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
वैश्वीकरण एक बहुआयामी अवधारणा है। इसके राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक आयाम हैं और उनके बीच ठीक भेद किया जाना चाहिए। यह मान लेना गलत है कि वैश्वीकरण केवल आर्थिक परिघटना है। ठीक इसी तरह यह मान लेना भी भूल होगी कि वैश्वीकरण एकदम सांस्कृतिक परिघटना है। वैश्वीकरण का प्रभाव बड़ा विषम रहा है यह कुछ समाजों को बाकियों की अपेक्षा और समाज के एक हिस्से को बाकी हिस्सों की अपेक्षा ज्यादा प्रभावित कर रहा है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि विशिष्ट संदर्भों पर पर्याप्त ध्यान दिए बिना हम वैश्वीकरण के प्रभाव के बारे में सर्व-सामान्य निष्कर्ष निकालने से परहेज करें।
(i) वैश्वीकरण की आर्थिक विशेषता निम्नलिखित में से कौन सी है?
(A) राज्य की क्षमता में कमी होना
(B) विश्व व्यापार में वृद्धि होना
(C) सांस्कृतिक समरूपता का उजागर होना
(D) राज्य की कल्याणकारी धारणा में कमी होना
(ii) भारत में आर्थिक सुधारों की शुरूआत किस वर्ष की गई?
(A) 1990
(B) 1991
(C) 1992
(D) 1993
(iii) WSF का पूरा नाम क्या है?
(A) वर्ल्ड सोशल फोरम
(B) वर्ल्ड सोशल फेडरेशन
(C) वर्ल्ड साइंस फोरम
(D) वर्ल्ड सोशल फ्रेमवर्क
(iv) वैश्वीकरण में किस देश का सर्वाधिक प्रभाव विश्व के अन्य देशों पर हो रहा है।
(A) ब्रिटेन
(B) फ्रांस
(C) अमेरिका
(D) जापान
25. दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र में, चार राज्यों को (A), (B), (C) और (D) द्वारा दर्शाया गया है। नीचे दी गई जानकारी के आधार पर इन राज्यों की पहचान करें और अपनी उत्तर-पुस्तिका में इनके सही नाम, प्रयोग की गई जानकारी की क्रम संख्या तथा मानचित्र में दिए गए संबंधित अक्षर को दिए गए प्रारूप के अनुसार लिखिए :

(i) भाषा के आधार पर बना भारत का प्रथम राज्य।
(ii) सार्वभौमिक मताधिकार के आधार पर सबसे पहले भारत के इस भाग में चुनाव हुए।
(iii) वह राज्य जिसका गठन उत्तर प्रदेश राज्य से अलग करके किया गया।
(iv) वह राज्य जिसे 1966 में भाषा के आधार पर गठित किया गया।
उत्तर-

नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए, प्रश्नसंख्या 25 के स्थान पर है।
25.1 पोट्टी श्रीरामुतु ने किस राज्य के निर्माण के लिए भूख हड़ताल में अपनी जान दी?
उत्तर-
आंध्र प्रदेश
25.2 वह रियासत जिसका शामक निजाम कहलाता था?
उत्तर-
हैदराबाद
25.3 वह राज्य जिसका निर्माण मध्यप्रदेश से काट कर किया गया था?
उत्तर-
छत्तीसगढ़
25.4 वर्ष 2014 में निर्मित राज्य।
उत्तर-
तेलंगाना
26. नीचे दिए गए कार्टून का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(i) कार्टून में दर्शाया गया कबूतर किसका प्रतीक है-
(A) बंधुत्व का
(B) एकता का
(C) शांति का
(D) वर्चस्व का
(ii) उस देश को पहचानिए जहाँ भारत ने शांति सेना को भेजा था।
(A) भूटान
(B) श्रीलंका
(C) नेपाल
(D) बांग्लादेश
(iii) कबूतर पर बैठा सैनिक किस बात का प्रतीक है?
(A) शांति स्थापना में हथियारों का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
(B) केवल संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है।
(C) यदि आवश्यक हो तो शांति स्थापना में हथियारों का प्रयोग किया जा सकता है।
(D) वर्तमान में शांति की अवधारणा अप्रासंगिक है।
(iv) कार्टून में दर्शाया सैनिक किस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है?
(A) अमरीका
(B) ब्रिटेन
(C) चीन
(D) फ्रांस
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए है प्रश्न संख्या 26 के स्थान पर है।
26.1 सुरक्षा से आप क्या समझते हैं?






