MID-TERM EXAMINATION (2024-25) CLASS: XI SUBJECT: HISTORY (027) IN HINDI
0Team Eklavyaअक्टूबर 14, 2025
MORNING SHIFT
MID-TERM EXAMINATION (2024-25)
CLASS: XI
SUBJECT: HISTORY (027)
Time Allowed: 3 hours
Maximum Marks: 80
समय: 3 घंटे
अधिकतम अंक 80
सामान्य निर्देश :
(i) प्रश्न पत्र पाँच खंडों में विभाजित किया गया है क, ख, ग, घ और ङा प्रश्न पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खंड क - प्रश्न 1 से 21 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न । अंक का है।
(iii) खंड ख - प्रश्न संख्या 22 से 27 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60-80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(iv) खंड ग - प्रश्न संख्या 28 से 30 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 8 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 300-350 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(v) खंड घ - प्रश्न संख्या 31 से 33 स्रोत आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक स्रोत के अन्तर्गत तीन उप-प्रश्न हैं। प्रत्येक स्रोत 4 अंक का है।
(vi) खंड ङ - प्रश्न संख्या 34 मानचित्र प्रश्न है। प्रश्न 5 अंक का है, जिसमें महत्वपूर्ण मदों को पहचानना और स्थान कित करना शामिल है। मानचित्र को उत्तर पुस्तिका के साथ नत्थी कीजिए।
(vii) प्रश्नपत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। जबकि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प प्रदान किया गया है। ऐसे प्रश्नों में केवल एक विकल्प का ही उत्तर दीजिए।
(viii) इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार प्रत्येक खंड और प्रश्न के साथ यथोचित निर्देश दिए गए हैं।
General Instructions:
(i) Question paper comprises of five Sections A, B, C, D and E. There are 34 questions in the question paper. All questions are compulsory.
(ii) Section A - Question no. 1 to 21 are MCQs of 1 mark each.
(iii) Section B - Question no. 22 to 27 are Short Answer Type Questions, carrying 3 marks each. Answer to each question should not exceed 60-80 words.
(iv) Section C - Question no. 28 to 30 are Long Answer Type Questions, carrying 8 marks each. Answer to each question should not exceed 300-350 words.
(v) Section D - Question no. 31 to 33 are Source based questions with three sub questions and are of 4 marks each.
(vi) Section E - Question no. 34 is Map based, carrying 5 marks that includes the identification and labelling of significant test items.. Attach the map with the answer book.
(vii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions have to be attempted.
(viii) In addition to this separate instructions are given with each sections and questions, wherever necessary.
खंड-क
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. निम्नलिखित में से कौन स्वतन्त्र बेबीलोन का अंतिम शासक था?
(क) एनमर्कर
(ख) असुरबानिपाल
(ग) नैबोनिड्स
(घ) गिल्गेमिश
2. 'द कैंटरबरी टेल्स' नामक काव्य कृत्ति की रचना किसके द्वारा की गई है?
(क) जेफ्री चॉसर
(ख) आबेस हिल्डेगार्ड
(ग) एबट सुगेर
(घ) जिओवानो बोकाचियो
3. मंगोल साम्राज्य के अन्र्तगत सुरक्षित यात्रा हेतु यात्रियों को जारी किए जाने वाले पास को फारसी भाषा में क्या कहा जाता था?
(क) जैरेज
(ख) पैज़ा
(ग) कनात
(घ) बाज
4. चित्र को पहचानिए तथा दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
विकल्पः
(क) कोलोसियम
(ख) विन्दोनिशा की एक रंगशाला
(ग) रोम के फोरम जूलियम की दुकानें
(घ) फ्रांस का एक विशाल जल सेतु
नोटः निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 4 के स्थान पर है।
रोमन साम्राज्य में पहाड़ियों की चोटियों पर बसे गाँवों को क्या कहा जाता था?
(क) मैपालिया
(ख) फ्रकिन्सेस
(ग) कोलोसियम
(घ) कैस्टेला
5. खाली स्थान भरिए -
चर्च को एक वर्ष के अन्तराल में कृषक से उसकी उपज का दसवाँ भाग लेने का अधिकार था जिसे .......... कहते थे।
(क) टीथ
(ख) टैली
(ग) फीफ
(घ) पैरिश
6. मंगोलों की सामाजिक और राजनैतिक पृष्ठभूमि के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(i) कुछ मंगोल पशुपालक तथा कुछ शिकारी संग्राहक थे।
(ii) दक्षिणी भाग में शुष्क बार का मरूस्थल है।
(ii) मंगोलों तथा मध्य एशिया के यायावरों को व्यापार तथा बस्तु विनिमय के लिए उनके पड़ोसी चीन के स्थायी निवासियों के पास जाना पड़ता था।
(iv) मंगोलों से अपनी प्रजा को रक्षा के लिए चीन के शासकों ने 'चीन की महान दीवार' का निर्माण करवाया।
विकल्पः
(क) केवल (i) सही है।
(ख) केवल (i) एवं (ii) सही है।
(ग) केवल (ii), (iii) एवं (iv) सही है।
(घ) केवल (i), (iii) एवं (iv) सही है
7. यहाँ दो कथन दिए गए हैं जिन्हें अभिकथन (A) तथा कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। नीचे दिए गए कोड के अनुसार अपना उत्तर चिन्हित कीजिए।
अभिकथन (A): जस्टीनियन का शासनकाल समृद्धि और शाही महत्त्वाकांक्षा के उच्च स्तर का द्योतक था।
कारण (R) : सातवीं शताब्दी तक आते आते रोम और ईरान के बीच लड़ाई फिर छिड़ गई।
विकल्पः
(क) (A) एवं (R) दोनो सत्य है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ख) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्यख्या नहीं है।
(ग) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
8. दी गई सूचना के आधार पर मैसापोटामिया से सम्बन्धित स्थल को पहचानिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
मेसोपोटामिया की परम्परागत कथाओं के अनुसार यह एक अत्यन्त सुन्दर शहर था जिसे अक्सर केवल शहर कह कर ही पुकारा जाता था।
यह नगर सबसे पुराने मन्दिर नगरों में से एक था।
(क) निनवैह
(ख) मारी
(ग) बेबीलोन
(घ) उरुक
9. मंगोल कबीलों के सन्दर्भ में 'कुरिलताई' का क्या अर्थ है?
(क) सेना की एक टुकड़ी
(ख) व्यापारियों का एक समूह
(ग) मंगोल कबीलों के सरदारों की एक सभा
(घ) नवविजित प्रदेश
10. रोमन साम्राज्य की सांस्कृति विविधता के सन्दर्भ में दिए गए कथनों में से कौन सा सत्य नहीं है?
(क) धार्मिक सम्प्रदायों तथा स्थानीय देवी देवताओं की भरपूर विविधताः।
(ख) बोलचाल की अनेक भाषाएँ।
(ग) एक जैसी वेशभूषा तथा एक जैसा भोजन।
(घ) सामाजिक संगठनों तथा बस्तियों के अनेक रूप
11. दिए गए कथनों की ध्यान से पढ़िए तथा दिए गए विकल्पों में से सही तथ्य का चयन कीजिए।
(i) ये नई सैनिक टुकड़ियाँ थीं जो विशेष रूप से चयनित कप्तानों के अधीन कार्य करती थीं।
(ii) इनमें वे लोग थे जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूर्ण निष्ठा के साथ चंगेज खान का साथ दिया था।
(क) बाज
(ख) उलुस
(ग) नोयान
(घ) तुमन
12. यूरोपीय सामन्तवादी समाज में, ऐसी संस्था को, जो उत्पाद की गुणवत्ता, उसके मूल्य तथा बिक्री पर नियन्त्रण रखती थी, क्या कहा जाता था?
(क) मेनर
(ख) श्रेणी
(ग) आंबे
(घ) मोनेस्ट्री
13. रोम के आर्थिक विस्तार के संदर्भ में उचित मिलान करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए।
विकल्पः
i ii iii iv
(क) d c b a
(ख) a b c d
(ग) b a d c
(घ) a d b c
14. निन्नलिखित में से कौन सी भाषा 1000 ई.पू. के बाद व्यापक रूप से बोली जाने लगी थी तथा आज भी इराक के कुछ भागों में बोली जाती है?
(क) सुमेरियन
(ख) अरामाइक
(ग) अक्कदी
(घ) यूनानी
15. दो सबसे प्रसिद्ध मठों में से एक मह 529 ई. में ........ में स्थापित सेंट बेनेडिक्ट तथा दूसरा 910 ई. में .......... में स्थापित क्लूनी था।
(क) फ्रांस, स्पेन
(ख) इटली, बरगंडी
(ग) इंग्लैण्ड, ऑस्ट्रिया
(घ) जर्मनी, नारमण्डी
16. राजा असुरबानिपाल के द्वारा एक पुस्तकालय की स्थापना कहाँ पर की गई थी?
(क) निनवेह
(ख) बेबीलोनिया
(ग) असीरिया
(घ) अलाशिया
17. चंगेज खान द्वारा बनाया गया परिसंघ पाँचवी शताब्दी के किस शासक द्वारा बनाए गए परिसेवा के बराबर था?
(क) सिकंदर
(ख) सुल्तान मोहम्मद
(ग) अट्टीला
(घ) ओंग खान
18. दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए -
............ को रोम साम्राज्य का हृदय कहा जाता था।
(क) भूमध्य सागर
(ख) कैस्पियन सागर
(ग) लाल सागर
(घ) काला सागर
19. दी गई सूचना के आधार पर व्यक्ति विशेष को पहचानिए -
चंगेज खान ने यह संकेत दिया था उसका यह पुत्र उसका उत्तराधिकारी होगा।
इस राजकुमार ने अपनी राजधानी कराकोरम में प्रतिष्ठित की।
विकल्पः
(क) जोची
(ख) चघताई
(ग) ओगोदेई
(घ) तोलोए
20. कृषकों के परिवारों को लॉर्ड को जागीरों पर जाकर काम करने के लिए कुछ दिन निश्चित करने पड़ते थे। इस श्रम से होने वाला उत्पादन क्या कहलाता था?
(क) वेतन
(ख) अनुदान
(ग) मेहनताना
(घ) श्रम-अधिशेष
21. चंगेज खान के किस वंशज ने अपने 1236-1241 ई. के अभियानों में रूस की भूमि को मास्को तक रौंद डाला तथा पीलेण्ड, हंगरी पर विजय प्राप्त कर वियना के बाहर पड़ाव डाल दिया?
(क) बाटू
(ख) मोन्के
(ग) कुबलई खान
(घ) गज़न खान
खंड-ख
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
22. 'नदियाँ सभ्यता के उद्भव में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।' मेसोपोटामिया के सन्दर्भ में इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
सभ्यताओं के उद्भव में नदियों की भूमिका
दैनिक जीवन के क्रियाकलापों के लिए जलापूर्ति नदियों के आस-पास की भूमि का उपजाऊ होना।
पशुचारण क्षेत्रों की उपलब्धता से पशु पालन सम्भव।
जलापूर्ति तथा उपजाऊपन के कारण उचित कृषि योग्य दशाएँ।
कृषि के प्रारम्भ से स्थायी जीवन का प्रारम्भ।
नदियों का प्रयोग यातायात के साधन के रूप में।
अथवा
मेसोपोटामिया के लोग लेखन के लिए किस लिपि का प्रयोग करते थे? लेखन में प्रयोग लाई पहली पट्टिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया समझाइए।
उत्तर-
मेसोपोटामिया के लोग लेखन के लिए क्यूनीफार्म (Cuniform) अर्थात कीलाकार चिन्हों का प्रयोग करते थे। क्यूनीफार्म लातिनी शब्द 'क्यूनियस' से निकला है जिसका अर्थ है 'खूँटी' या फोर्मा अर्थात 'आकार'
पट्टिकाएँ बनाने की प्रक्रिया
मिट्टी की पट्टिकाओं पर लेखन कार्य
लिपिक चिकनी मिट्टी को गीला करके उसे गूंधता था।
थापकर आसानी से पकड़ने लायक पट्टी बनाता था।
सावधानीपूर्वक उसकी सतह को चिकना कर लेता था।
सरकंडे की कलम की तीखी नोक से क्यूनीफार्म चिन्हों को उसकी नम सतह पर बनाना।
पट्टिकाओं को धूप में सुखाना।
गैर-जरूरी या असंगत पट्टिकाओं को तोड़कर फेंक देना।
23. उन तथ्यों तथा घटनाओं का वर्णन कीजिए जो चंगेज खान को सही मायनों में सार्वभौम शासक बनाती है।
उत्तर-
चंगेज खान को सार्वभौम शासक बनाने वाली घटनाएँ -
जन्म मंगोलिया में 1162 ई. में अरम्भिक नाम तेमुजिन
अपने पिता के हत्यारे शक्तिशाली ततार, कैराइट के विरुद्ध युद्ध छेड़ा
1203 ई. में ओंग खान के खिलाफ युद्ध
1206 में शक्तिशाली जमूका तथा नेमन लोगों को निर्णायक रूप से परास्त किया।
एक सशक्त अनुशासित सैन्य शक्ति का गठन।
1206 में कुरिलताई द्वारा तेमुमिन को, चंगेज खान, 'महान खान' तथा सार्वभौम शासक की उपाधि प्रदान की गई।
24. "नगर की हवा स्वतन्त्र बनाती है।" उक्त कथन के सन्दर्भ में बताइए कि यूरोप में समाज का चौथा वर्ग किस प्रकार में अस्तित्त्व में आया?
उत्तर-
यूरोप में चौथे वर्ग का उदय -
रोम साम्राज्य के पतन के बाद उसके नगर उजड़ गए तथा तबाह हो गए।
ग्यारहवीं शताब्दी से कृषि की बेहतर स्थिति तथा अधिक खाद्यान्न होने से बिक्री केन्द्रों की आवश्यकता।
विपणन केन्द्र तथा मियादी हाट-मेले।
नगरों के लक्षण विकसित होने लगे एक नगर चौक, चर्च सड़कें, जहाँ एक व्यापारी घर तथा दुकानों क निर्माण कर सकें।
चौथे वर्ग के रूप में व्यापारी, कुशल कारीगर, दुकानदार, वकील साहूकार आदि का प्रादुर्भाव हुआ।
प्रत्येक शिल्प या उद्योग एक श्रेणी के रूप में विकसित
श्रेणी सभागार (guild) का विकास
25. "चंगेज खान की सैन्य उपलब्धियाँ विस्मित कर देने वाली थीं।" कथन की विश्लेष्णात्मक व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
चंगेज खान की सैन्य उपलब्धियाँ विस्मयकारी थी -
सशक्त तथा अनुशासित सैन्य शक्ति का विकास
सेना में कुशल घुड़सवार
तीरंदाजी का अद्भुत कौशल
घेराबन्दी यन्त्र
नेफ्था बमबारी
अभियानों में हल्के चलउपस्करों का प्रयोग
नवीन सैनिक इकाइयों (नोयान) का निर्माण (चारों पुत्रों के अधीन)
दस हजार सैनियों की टुकड़ी (तुमुन)
26. 'सामन्तवाद' शब्द का क्या अर्थ है? सामन्तवाद की उत्पत्ति कब तथा कहाँ से मानी जाती है?
उत्तर-
सामन्तवाद शब्द का अर्थ -
इतिहासकारों द्वारा सामंतवाद (feudalism) शब्द का प्रयोग मध्यकालीन यूरोप के आर्थिक विधिक, राजनीतिक तथा सामाजिक संबंधों का वर्णन करने के लिए किया जाता था।
यह जर्मन शब्द 'फ्यूड' से बना है जिसका अर्थ है 'भूमि का टुकड़ा'।
यह एक ऐसे समाज को इंगित करता है जो मध्य फ्रांस बाद में इंग्लैण्ड तथा इटली में विकसित हुआ।
प्रारम्भ कब तथा कहाँ
इसकी जड़ें रोमन साम्राज्य में विद्यमान प्रथाओं तथा फ्रांस के राजा शार्लमेन के काल में पाई गई।
ऐसा कहा जाता है कि जीवन में सुनिश्चित तरीके के रूप में सामन्तवाद की उत्पत्ति यूरोप के अनेक भागों में ग्यारहवीं सदी के उत्तरार्ध में हुई।
27. रोम साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास के तीन प्रमुख खिलाड़ी कौन-कौन से थे? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर-
रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास के तीन प्रमुख खिलाड़ी -
1. सम्राट एक छत्र शासक, सत्ता का वास्तविक स्रोत परन्तु निरंकुश नहीं
2. अभिजात वर्ग सैनेट, सत्ता पर नियन्त्रण, रोम के धनी तथा कुलीन वर्ग के लोग, शासन में -भागीदारी
3. सेना -बलात भर्ती, व्यावसायिक सेना, वैतनिक न्यूनतम 25 वर्ष तक सेवा प्रदान करना, एकल संगठित निकाय, चौथी शताब्दी में 6,00,000 से ज्यादा सैनिक
अथवा
'रोम के इतिहासकारों के पास स्रोत सामग्री का विशाल भण्डार है जो हमें अतीत के बारे में एक ही प्रकार की जानकारी देते हैं जिनको मिलाकर देखना अत्यन्त उपयोगी हो सकता है।' सोदाहरण कथनं की विवेचना कीजिए।
उत्तर-
रोम के इतिहास की जानकारी देने वाले प्रमुख स्रोत -
1. पाठ्य सामग्री वर्ष वृतान्त (Annals), पत्र व्याख्यान, प्रवचन, कानून आदि -
2. -प्रलेख अथवा दस्तावेज पैपाइरस के पन्नों पर लिखी पांडुलिपियाँ, अभिलेख, तथा शिलालेख, पैपाइरस पत्र आदि
3. भौतिक अवशेष इमारतें, स्मारक, अन्य प्रकार की संरचनाएँ, मिट्टी के बर्तन, सिक्के पच्चीकारी का सामान तथा सम्पूर्ण भूदृश्य आदि।
खंड-ग
(दीर्घ उत्तरीय-प्रश्न)
28. 'मेसोपोटामिया के लोगों ने एक ऐसी शानदार विरासत छोड़ी है जो विश्व को हैरत में डाल देती है।'
कथन की उचित उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
मेसोपोटामिया की विश्व को देन -
लेखन कला - क्यूनीफार्म
काल गणना तथा गणित की गणनाएँ
विधि संहिता- हम्बूरावी
शहरीकरण
विद्यालय तथा शैक्षिक संस्थाएँ - पुस्तकालय (निनवेह)
खगोल शास्त्र - चन्द्रगति की गणनाएँ
हिसाब-किताब
शीशे का प्रयोग
कुम्हार के चाक का प्रयोग
तारों की गणना
व्यापारिक केन्द्र
सांस्कृतिक सम्पन्नता - वार्का शीर्ष
अथवा
'यह मन्दिरों पर नियन्त्रण था जो राजा को लोगों पर अपना अधिकार जमाने में मदद करता था।'
कथन की आलोचनात्मक परख कीजिए।
उत्तर-
मन्दिरों पर नियन्त्रण के माध्यम से राजाओं का लोगों पर अधिकार जमाना -
5000 ई.पू. मेसोपोटामिया के दक्षिणी भाग में शहरीकरण प्रारम्भ हुआ।
मन्दिर नगरों के विकास के साथ कच्ची मिट्टी के देवालय नामक मंदिर अस्तित्व में आए।
उर नामक चन्द्र देवता तथा इब्नान्ना प्रेम तथा युद्ध की देवी।
मंदिर धार्मिक, सामाजिक तथा सांस्कृति गतिविधियों के केन्द्र बन गए।
किसी युद्ध में जीतने के पश्चात विजेता मुखिया देवताओ को सुन्दर भेंट चढ़ाते थे।
मन्दिरों के सौन्दर्याकरण को बढ़ावा मिला।
मंदिरों के लिए उत्कृष्ट पत्थर और धातु बाहर से मंगवाए गए तथा मंदिरों में आने जाने वाली वस्तुओं का हिसाब-किताब भी रखा।
इस व्यवस्था ने राजा को ऊँचा स्थान दिलाया तथा समुदाय पर उसका पूर्व नियन्त्रण।
युद्धबंदियों और स्थानीय लोगों को अनिवार्य रूप में मंदिर का अथवा राजा का काम करना पड़ता था।
शासक के हुक्म पर आम लोग मंदिरों के लिए उपयुक्त सामान लाने में लगे रहते थे।
इस प्रकार समाज पर शासक का नियन्त्रण बना रहता था।
29. 'हमें यह कतई नहीं मानना चाहिए कि क्योंकि रोमन साम्राज्य एक प्राचीन दुनिया का हिस्सा था अतः उस समय लोगों का सांस्कृतिक तथा आर्थिक जीवन आदिम या पिछड़ा हुआ था. जबकि स्थिति बिल्कुल विपरीत थी।' रोमन साम्राज्य के आर्थिक विस्तार के सन्दर्भ में कथन की जाँच कीजिए।
उत्तर-
रोम का आर्थिक विस्तार -
आर्थिक आधारभूत ढाँचा काफी मजबूत था।
बंदरगाहों, खानों, खदानों, ईंट-भट्ठों, जैतून के तेल की फैक्ट्रियाँ काफी अधिक थीं।
गेहूँ, अंगूरी शराब तथा जैतून का तेल मुख्य व्यापारिक मदें थीं।
एम्फोरा का इस्तेमाल तरल पदार्थों की ढुलाई के लिए।
भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्खनन स्थल पाए गए हैं।
उर्वरता के सन्दर्भ में यह क्षेत्र असाधारण था।
जल शक्ति का प्रयोग मिलें चलाने तथा सोने-चाँदी की खानों में खुदाई के लिए किया जाता था।
संगठित बैंकिंग व्यवस्था तथा धन का व्यापक प्रयोग।
अथवा
'रोम की अर्थव्यवस्था में अधिकांश श्रम दासों द्वारा ही किया जाता था तथा वहाँ पर दासता की जड़ें बहुत गहरी थीं।' उक्त कथन के संदर्भ में रोम में दासों की दशा तथा श्रमिकों पर नियन्त्रण हेतु किए जाने वाले 'श्रम प्रबन्धन' की तर्कयुक्त व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
रोम साम्राज्य में दासों की दशा
दासता की जड़ें बहुत गहरी थी।
ऑगस्टस के शासन काल में 75 लाख की आबादी में 30 लाख दास थे।
दास पूँजी निवेश समझे जाते थे।
दासों के प्रति लोगों को कोई सहानुभूति नहीं, क्रूरतापूर्ण व्यवहार।
दास प्रजनन को बढ़ावा।
दास श्रम के मँहगे होने की वजह से वेतन भोगी मजदूरों का प्रयोग।
ग्रामीण दासता तथा ऋणग्रस्तता।
श्रम प्रबन्धन -
'कोलूमेल्ला' ने जमींदारों से सिफारिश की कि उत्पादन लगातार बढ़ाने के लिए दुगनी संख्या में उपकरणों तथा औजारों को सुरक्षित रखा जाए।
मुक्त तथा दास दोनों प्रकार के श्रमिकों पर नियन्त्रण।
कामगारों को छोटे-छोटे दलों में विभाजित किया गया।
कोलूमेल्ला के अनुसार दस लोगों का समूह होना चाहिए।
दासों के पैरों में जंजीर डाल कर एक साथ रखा जाता था।
कामगारों को दागा भी जाता था।
30. 'वैसलेज प्रथा' फ्रांस के शासकों तथा लोगों के मध्य वचनबद्धता के साथ-साथ जुड़ाव का कारण भी थी।' कथन के स्पष्टीकरण हेतु फ्रांस के सामन्तवादी समाज के द्वितीय तथा तृतीय वर्ग की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
दूसरा वर्ग (अभिजात वर्ग) -
सामाजिक प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका
बड़े भूस्वामी तथा अभिजात वर्ग राजा के अधीन थे तथा कृषक भूस्वामियों के अधीन
अभिजात वर्ग राजा को अपना स्वामी (Seigneur) मान लेते थे।
आपस में बचनबद्ध होते थे। लॉर्ड (रोटी देने वाला) दास (Vassal) की रक्षा करता था बदले में वह उसके प्रति निष्ठावान रहता था।
शपथों का विनिमय चर्च में बाइबल की शपथ लेकर।
दास को एक भूमि के प्रतीक के रूप में लिखित पत्र, छड़ी या मिट्टी का डला दिया जाता था।
अभिजात वर्ग की विशेष हैसियत, सम्पदा पर पूर्ण नियंत्रण होता था।
सैन्य क्षमता बढ़ा सकता था, न्यायालय लगा सकता था तथा मुद्रा भी प्रचलित कर सकता था।
लॉर्ड का घर मेनर कहलाता था जो सभी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण था।
लॉर्ड एक भूमि का भाग (फीफ) नाइट (अश्वारोही सैनिक) को देता तथा नाइट लॉर्ड के प्रति निष्ठावान तथा युद्ध में उसकी ओर से लड़ने का वचन देता था।
तृतीय वर्ग किसान, स्वतंत्र और बंधक
स्वतंत्र किसान तथा सर्फ (कृषि-दास) (To serve)
लॉर्ड की भूमि पर काम करते थे
श्रम-अधिशेष लॉर्ड को जाता था
टैली नामक कर अदा करते थे
लॉर्ड उनके जीवन से सम्बन्धित निर्णय लेते थे।
लॉर्ड की आज्ञा के बिना जागीर नहीं छोड़ सकते थे।
विवाह सम्बन्धी निर्णय भी लॉर्ड ही लेता था।
अथवा
'यूरोपीय सामन्तवादी समाज में प्रथम वर्ग अर्थात पादरी वर्ग एक शक्तिशाली संस्था थी, जो राजा पर निर्भर नहीं थी।' कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
सामंतवादी समाज में पादरियों की भूमिका-
कैथोलिक चर्च के अपने नियम
शक्तिशाली संस्था राजा पर निर्भर नहीं
पश्चिमी चर्च के अध्यक्ष (पोप) रोम में रहते थे।
ईसाई समाज का मार्गदर्शक
केवल पुरुष पादरी बनते थे तथा शादी नहीं करते थे।
धर्म के क्षेत्र के अभिजात बिशप होते थे।
लॉर्ड की तरह विशपों के पास जागीरें तथा महल थे।
कृषक से सलाना उपज का दसवाँ हिस्सा (टीथ) लेते थे।
अमीरों द्वारा चर्च को दान भी दिया जाता था।
शिशु चर्च में नहीं आँबे में रहते थे।
पुरुष मोंक तथा स्त्रियाँ नन कहलाती थी।
घूम-घूम कर शिक्षा देने वाले भिक्षु फ्रायर कहलाते थे।
मठों के साथ विशाल इमारतें, भू-भाग तथा स्कूल-कॉलेज भी सम्बद्ध थे।
खंड-घ
(स्रोत आधारित प्रश्न)
31. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
मोहर : एक शहरी शिल्प-कृति
भारत में, प्राचीन काल में पत्थर की मोहरें होती थी जिन पर चिन्ह अंकित किए गए होते थे। लेकिन मेसोपोटामिया में, पहली सहस्त्राब्दी ई.पू. के अंत तक पत्थर की बेलनाकर मोहरें, जो बीच में आर-पार छिदी होती थीं, एक तीली लगाकर गीली मिट्टी के ऊपर घुमाई जाती थीं और इस प्रकार उनसे लगातार चित्र बनता जाता था। वे अत्यंत कुशल कारीगरों द्वारा उकेरी जाती थीं और कभी-कभी उनमें ऐसे लेख होते थे; जैसे मालिक का नाम, उसके इष्टदेव का नाम और उसकी अपनी पदीय स्थिति, आदि। किसी कपड़े की गठरी या बर्तन के मुँह को चिकनी मिट्टी में लीप-पोतकर उस पर वह मोहर घुमाई जाती थी जिससे उसमें ऑकत लिखावट मिट्टी की सतह पर छप जाती थी; इससे उस गठरी या बर्तन में रखी वस्तुओं को मोहर लगाकर सुरक्षित किया जा सकता था। जब इस मोहर को मिट्टी की बनीं पट्टिका पर लिखे पत्र पर घुमाया जाता था तो वह मोहर उस पत्र की प्रामाणिकता की प्रतीक बन जाती थी। इस प्रकार मुद्रा सार्वजनिक जीवन में नगरवासों की भूमिका को दर्शाती थी।
31.1 पत्थरों की चिनहांकित मोहरें कहाँ बनाई जाती थी?
उत्तर-
भारत
31.2 कुशल कारीगरों द्वारा मोहरों पर क्या उकेरा जाता था?
उत्तर-
मालिक का नाम, उसके ईस्ट देव का नाम, उसकी अपनी पदीय स्थिति आदि।
31.3 मोहर किस प्रकार वस्तुओं की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने का साधन थी?
उत्तर-
किसी कपड़े की गठरी या बर्तन के मुँह को चिनकी मिट्टी से लेप पोत कर उस पर मोहर घुमाई जाती थी जिससे उसकी लिखावट मिट्टी पर छप जाती थी।
यदि कोई उस सामान के साथ छेड़छाड़ करता था तो वह मोहर विखण्डित हो जाती थी और यदि मोहर सही है तो सामान सुरक्षित था।
32. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
सम्राट त्राजान का स्वप्न भारत की विजय?
'तत्पश्चात् भयंकर भूकंप से पीड़ित एटिऑक में सर्दियों के बाद (115/16), 116 में त्राजान फरात नदी के रास्ते आगे की ओर बढ़ता हुआ पार्थियन की राजधानी टेसीफून तक चला गया और फिर वहाँ फारस की खाड़ी के सिरे पर पहुँच गया। (इतिहासकार) कैसियस डियो (Cassius Dio) के अनुसार वहाँ पर वह भारत की ओर जाने वाले किसी वाणिज्यिक पोत को लालायित नजरों से देख रहा था और चाह रहा था कि काश वह सिकंदर जैसा जवान होता।
- स्रोत: फरगस मिल्लर, दि रोमम नीवर ईस्ट
32.1 त्राजान किस साम्राज्य का सम्राट था?
उत्तर-
रोमन साम्राज्य का
32.2 त्राजान किस रास्ते से फारस की खाडी तक पहुँचा?
उत्तर-
फरात नदी के रास्ते आगे की ओर बढ़ता हुआ पार्थियन की राजधानी टेसीफून तक तत्पश्चात
फारस की खाड़ी तक
32.3 श्राजान वाणिज्यिक पोत को लालायित नजरों से क्यों देख रहा था?
उत्तर-
भारत को विजित करने के लिए
सिकंदर की तरह महान बनने के लिए
33. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
गजन खान का भाषण
गजन खान (1295-1304) पहला इल-खानी शासक था जिसने धर्म-परिर्वतन कर इस्लाम ग्रहण किया। उसने अपने मंगोल तुर्की यायावर सेनापतियों को निम्न भाषण दिया जिसे संभवतः उसके इरानी वजीर रशीदुद्दीन ने लिखा था और जिसे मंत्री के पत्रों में शामिल किया गया थाः
'मैं फारस के कृषक वर्ग के पक्ष में नहीं हूँ। यदि उन सबको लूटने का कोई उद्देश्य है. तो ऐसा करने के लिए मेरे से अधिक शक्तिशाली और कोई नहीं है. चलो हम सब मिल कर उन्हें लूटते हैं। लेकिन अगर आप निश्चित रूप से भविष्य में अपने भोजन के लिए अनाज और भोज्य-सामग्री इकट्ठा करना चाहते हैं तो मुझे आपके साथ कठोर होना पड़ेगा। आपको तर्क और बुद्धि से काम लेना सिखाना पड़ेगा। यदि आप कृषकों का अपमान करेंगे, उनसे उनके बैल और अनाज के बीज छीन लेंगे और उनकी फसलों को कुचल डालेंगे, तो आप भविष्य में क्या करेंगे? एक आज्ञाकारी कृषक वर्ग और एक विद्रोही कृषक वर्ग में अंतर समझना आवश्यक है......
33.1 गप्तन खान का यह भाषण किसने लिखा था?
उत्तर-
ईरानी वज़ीर रशीदुद्दीन ने
33.2 गप्तन खान कौन था?
उत्तर-
पहला इल-खानी शासक जिसने धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म ग्रहण किया।
33.3 उपर्युक्त स्रोत के अनुसार गजन खान कृषकों के प्रति क्या रवैया रखना चाहता है?
उत्तर-
कृषकों के प्रति दयालुतापूर्ण रवैया रखना चाहता था।
कृषकों को लूटेंगे तो हम अपना भविष्य खराब करेंगे
खंड-क
(मानचित्र आधारित प्रश्न)
34. 34.1 मंगोल साम्राज्य के दिए गए रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिन्हों से दिखाइए तथा उनके नाम भी लिखिए।
(क) मंगोलिया
(ख) ओर्मुज
(ग) तुर्फान अथवा बल्ख
उत्तर-
34.2 मेसोपोटामिया के दिए गए रेखा मानचित्र पर दो शहरों को A और B से चिह्नित किया गया है। उन्हें पहचानें और उनके पास खींची गई रेखाओं पर उनके नाम लिखें।
उत्तर-
A. उर
B. मारी
नोटः निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नसंख्या 34 के स्थान पर हैं।
34.1 चंगेज खान की माता का नाम क्या था?
उत्तर-
ओलान-ईके
34.2 चंगेज खान द्वारा 'चीन की महान दीवार' का अतिक्रमण किस सन् में किया गया था?
उत्तर-
1213 में
34.3 तेमुजिन के पिता किस कबीले के मुखिया थे?
उत्तर-
कियात कबीले के
34.4 मेसोपोटामिया में इन्नाना किसकी देवी थी?
उत्तर-
प्रेम तथा युद्ध की
34.5 मेसोपोटामिया के समाज में किस प्रकार के परिवार को आदर्श माना जाता था?
उत्तर-
एकल परिवार को
EVENING SHIFT
MID-TERM EXAMINATION (2024-25)
CLASS: XI
SUBJECT: HISTORY (027)
Time Allowed: 3 hours
Maximum Marks: 80
समय: 3 घंटे
अधिकतम अंक 80
सामान्य निर्देश :
(i) प्रश्न पत्र पाँच खंडों में विभाजित किया गया है क, ख, ग, घ और ङा प्रश्न पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खंड क - प्रश्न 1 से 21 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न । अंक का है।
(iii) खंड ख - प्रश्न संख्या 22 से 27 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60-80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(iv) खंड ग - प्रश्न संख्या 28 से 30 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 8 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 300-350 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(v) खंड घ - प्रश्न संख्या 31 से 33 स्रोत आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक स्रोत के अन्तर्गत तीन उप-प्रश्न हैं। प्रत्येक स्रोत 4 अंक का है।
(vi) खंड ङ - प्रश्न संख्या 34 मानचित्र प्रश्न है। प्रश्न 5 अंक का है, जिसमें महत्वपूर्ण मदों को पहचानना और स्थान कित करना शामिल है। मानचित्र को उत्तर पुस्तिका के साथ नत्थी कीजिए।
(vii) प्रश्नपत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। जबकि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प प्रदान किया गया है। ऐसे प्रश्नों में केवल एक विकल्प का ही उत्तर दीजिए।
(viii) इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार प्रत्येक खंड और प्रश्न के साथ यथोचित निर्देश दिए गए हैं।
General Instructions:
(i) Question paper comprises of five Sections A, B, C, D and E. There are 34 questions in the question paper. All questions are compulsory.
(ii) Section A - Question no. 1 to 21 are MCQs of 1 mark each.
(iii) Section B - Question no. 22 to 27 are Short Answer Type Questions, carrying 3 marks each. Answer to each question should not exceed 60-80 words.
(iv) Section C - Question no. 28 to 30 are Long Answer Type Questions, carrying 8 marks each. Answer to each question should not exceed 300-350 words.
(v) Section D - Question no. 31 to 33 are Source based questions with three sub questions and are of 4 marks each.
(vi) Section E - Question no. 34 is Map based, carrying 5 marks that includes the identification and labelling of significant test items.. Attach the map with the answer book.
(vii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions have to be attempted.
(viii) In addition to this separate instructions are given with each sections and questions, wherever necessary.
खंड-क
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. निम्नलिखित में से कौन सी भाषा सिकंदर के समय (336-323 ई.पू.) तक कुछ क्षेत्रीय परिवर्तनों के साथ फलती-फूलती रही?
(क) सुमेरियन
(ख) अक्कदी
(ग) अरामाइक
(घ) हिब्रू
2. 'सॉलिडस' नामक सिक्का निम्न में से किस शासक द्वारा जारी किया गया था?
(क) ऑगस्टस
(ख) टिबेरियस
(ग) कॉन्स्टैनटाइन
(घ) स्टीनियन
3. 'कुरिलताई' द्वारा तेमुजिन को किस उपाधि के साथ 'मंगोलों का महानायक' घोषित किया गया?
(क) समुद्री खान
(ख) आलमगीर
(ग) शहंशाह
(घ) सुल्तान
4. चित्र को पहचानिए तथा दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
विकल्पः
(क) नेमूर का दुर्ग
(ख) इंग्लैण्ड का हेवर दुर्ग
(ग) सेंट माईकेल की बैनेडिक्टीन ऑबे, इंग्लैण्ड
(घ) सॉल्सबरी कथीडुल, इंग्लैण्ड
नोटः निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 4 के स्थान पर है।
'इंग्लैण्ड' देश का नाम किस शब्द का उच्चारण है?
(क) इंग्लिश लैण्ड
(ख) नारमेंडी
(ग) इंग्लिश चैनल
(घ) एंजिल लैंड
5. खाली स्थान भरिए -
मेसोपोटामिया का सबसे पहला ज्ञात मन्दिर एक छोटा सा देवालय था जो......का बना हुआ था।
(क) कच्ची ईंटों
(ख) पक्की ईंटों
(ग) लकड़ी
(घ) संगमरमर
6. 'रोम साम्राज्य' के प्रथम सम्राट 'ऑगस्टस' के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(i) उसने 'प्रिंसिपेट' नामक राज्य की स्थापना 27 ई.पू. में की।
(ii) ऑगस्टस एकछत्र शासक तथा सत्ता का वास्तविक स्रोत था।
(iii) ऑगस्टस का शासनकाल शान्ति के लिए याद किया जाता है।
(iv) ऑगस्टस एक निरंकुश शासक था।
विकल्पः
(क) केवल (i) एवं (ii) सही है।
(ख) केवल (ii) एवं (iii) सही है।
(ग) केवल (i), (ii) एवं (iii) सही है।
(घ) केवल (ii), (iii) एवं (iv) सही है।
7. यहाँ दो कथन जिन्हें अभिकथन (A) तथा कारण (2) के रूप में। चिन्हित किया गया है। नीचे दिए गए कोड के अनुसार अपना उत्तर चिन्हित कीजिए।
अभिकथन (A): चंगेज खान द्वारा भर्ती किए नागरिक प्रशासकों को कभी-कभी एक स्थान में दूसरे स्थान पर भेज दिया जाता था, जैसे चीनी सचिवों को इरान तथा ईरानी सचिवों का चीन में स्थानांतरण।
कारण (R) : इससे इन्होंने दूरस्थ राज्यों को संघटित करने में भी मदद की और उनकी पृष्ठभूमि तथा प्रशिक्षण से वहाँ के स्थानबद्ध जीवन पर होने वाली खानाबदोशों की लूटमार की धार कम हो गई।
विकल्पः
(क) (A) एवं (R) दोनो सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ख) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्यख्या नहीं है।
(ग) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
8. दी गई सूचना के आधार पर मैसापोटामिया से सम्वन्धित स्थल को पहचानिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
13वीं सदी के इन भिक्षुओं ने मठों में न रहने का निर्णय लिया।
वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूम-घूम कर लोगों को उपदेश देते थे तथा दान पर अपनी आजीविक चलाते थे।
(क) पोप
(ख) विशप
(ग) फ्रायर
(घ) लॉर्ड
9. मेसोपोटामिया की सभ्यता के सन्दर्भ में दक्षिनी कछार के किस शूरवीर के द्वारा बेबीलोनिया को 625 ई.पू. में असीरियाई आधिपत्य से मुक्त कराया गया?
(क) नैबोपोलास्सर
(ख) असुरबानिपाल
(ग) गिल्गेमिश
(घ) एनमर्कर
10. रोमन साम्राज्य में व्याप्त दास प्रथा के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
(क) दासों को पूँजी निवेश की दृष्टि से देखा जाता था।
(ख) 'दास प्रजनन' गुलामों की संख्या बढ़ाने की एक प्रथा थी।
(ग) जहाँ एक ओर उच्च वर्ग उनकी तरफ प्रायः क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते थे वहीं दूसरी ओर साधारण लोग उनकी ओर कहीं अधिक सहानुभूति रख सकते थे।
(घ) चौथी शताब्दी में ईसाई धर्म ने राज धर्म बनने के बाद इस गुलामी की प्रथा को गंभीर चुनौती दी।
11. दिए गए कथनों की ध्यान से पढ़िए तथा दिए गए विकल्पों में से सही तथ्य का चयन कीजिए।
(i) यह मंगोल जनजाति की प्रथागत परम्पराओं का एक संकलन था।
(ii) यह चंगेज़ खान की 'विधि संहिता' भी कहलाती है।
(क) हरकारा पद्धति
(ख) जेरेज़
(ग) यास
(घ) कुबकुर
12. किस मंगोल शासक ने 'सुनहरा गिरोह' का गठन किया और रूस के स्टेपी-क्षेत्रों पर राज किया?
(क) जोची
(ख) चघताई
(ग) ओगोदेई
(घ) तोलोए
13. मेसोपोटामिया की भौगोलिक विविधता के सन्दर्भ में उचित मिलान करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए।
विकल्पः
i ii iii iv
(क) a b c d
(ख) b c d a
(ग) d c b a
(घ) b a d C
14. निम्नलिखित में से किस स्थल से 'एम्फोरा' के 5 करोड़ से अधिक अवशेष पाए गए हैं?
(क) स्पेन
(ख) केम्पैनिया
(ग) मोंटी टैस्टेकियो
(घ) बाइजेकियम
15. चंगेज़ खान के आदशों के मुताबिक उसके पोते........ने फ्रांस के शासक.........को यह चेतावनी दी कि 'स्वर्ग में केवल एक शाश्वत आकाश है और पृथ्वी का कंवल एक अधिपति है चंगेज़ खान।'
(क) बाटू, लुई प्रथम
(ख) मोन्के, लुई नौवें
(ग) कुबलाई, लुई ग्यारहवें
(घ) वर्क, लुई चौदहवें
16. निम्नलिखित में से कौन 'सामन्तवाद' पर सर्वप्रथम काम करने वाले विद्वानों में से एक थे?
(क) मार्क ब्लॉक
(ख) कार्ल मार्क्स
(ग) सेंट माइकेल
(घ) जैफ्री चौसर
17. 'मारी' के राजा किस समुदाय से सम्बन्धित थे?
(क) असीरियाई
(ख) अक्कदी
(ग) एमोराइट
(घ) अर्मीनियन
18. रोमन साम्राज्य में लेखन सामग्री तैयार करने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला पैपाइरस (सरकंडे जैसा पौधा) .......... उगाया जाता था।
(क) नील नदी के किनारे
(ख) दजला नदी के किनारे
(ग) फरात नदी के किनारे
(घ) डेन्यूब नदी के किनार
19. दी गई सूचना के आधार पर व्यक्ति विशेष को पहचानिए
वह चंगेज़ खान के सबसे छोटे पुत्र तोलूई का वंशज था।
उसने परिवारजनों तथा अन्य सेनापतियों को आगाह किया के वे कृषकों को न लूटें क्योंकि इससे स्थायित्व तथा समृद्धि नहीं आती।
विकल्पः
(क) कुबलई खान
(ख) मोंके
(ग) गज़न खान
(घ) जोची
20. मूर्तिकला का एक विश्व प्रसिद्ध नमूना, 'वार्का शीर्ष', मेसोपोटामिया के किस नगर में बताया गया था?
(क) उर
(ख) उरुक
(ग) मारी
(घ) बेबीलोन
21. 'बर्बर' शब्द की उत्पत्ति मूलतः किस भाषा से हुई है?
(क) यूनानी
(ख) लैटिन
(ग) हिब्रू
(घ) सुमेरियन
खंड-ख
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
22. 'मेसोपोटामिया के खाद्य संसाधन चाहे कितने भी समृद्ध रहे हों, परन्तु वहाँ पर खनिज संसाधनों का अभाव था।' उचित उदाहरणों की सहायता से कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
दक्षिण के अधिकांश भागों में औजार, मोहर तथा आभूषण बनाने के लिए पत्थरों की कमी
इराकी लकड़ी तथा पोपलर के पेड़ की लकड़ी कोई खास अच्छी नहीं
धातुओं का अभाव
लकड़ी, तांबा, रांगा, चाँदी, सोना, सीपी, तुर्की, ईरान अथवा खाड़ी पार के देशों से मँगवाना।
अथवा
'प्राकृतिक उर्वरता तथा खाद्य उत्पादन के उच्च स्तर ही आरम्भ में शहरीकरण के कारण थे।' कथन की न्यायोचित व्याख्या कीजिए।
विवेचना कीजिए कि किस प्रकार चंगेज खान द्वारा प्रारम्भ की गई हरकारा पद्धति अत्याधिक विश्वसनीय तथा आश्चर्यजनक थी?
उत्तर-
प्राकृतिक उर्वरता तथा खाद्य उत्पादन के उच्च स्तर आरम्भ में शहरीकरण के कारण -
प्राकृतिक उर्वरता कृषि के लिए उत्तम परिस्थितियाँ प्रदान करती थी।
कृषि से मानव जीवन में स्थायित्व का आना।
पहले छोटे ग्रामीण समुदाय, फिर कस्बे तथा शहर अस्तित्व में आए।
घास भूमियों पर पशु पालन सम्भव था।
उत्पादन अधिक होने पर वस्तु निमय तथा व्यापार एवं शहरीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई।।
23. विवेचना कीजिए कि किस प्रकार चंगेज खान द्वारा प्रारम्भ की गई हरकारा पद्धति अत्याधिक विश्वसनीय तथा आश्चर्यजनक थी?
उत्तर-
चंगेज खान की फुर्तीली हरकारा पद्धति -
दूर स्थित स्थानों में आपसी सम्पर्क सम्भव
अपेक्षित दूरी पर सैनिक चौकियाँ
घुड़सवार संदेश वाहक, फुर्तीले तथा चौकस
सुदूर स्थानों पर होने वाली घटनाओं पर निगारानी रखने में सहायक
24. कई रूपों तथा स्तरों पर दिखने वाली, रोमन साम्राज्य की सांस्कृतिक विविधता का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर-
रोमन साम्राज्य में सांस्कृतिक विविधता के कई रूप तथा स्तर -
धार्मिक सम्प्रदायों तथा स्थानीय देवी-देवताओं की भरपूर विविधता
बोलचाल की अनेक भाषाएँ
वेशभूषा तथा भोजन की विवधता
सामाजिक संगठनों तथा बस्तियों के अनेक रूप
25. स्पष्ट कीजिए कि चंगेज खान द्वारा नवविजित लोगों पर शासन करने का उत्तरदायित्व किसे तथा किस आधार पर सौंपा गया?
उत्तर-
चंगेज़ खान के नवविजित प्रदेशों का उत्तरदायित्व -
उलुस का गठन - निश्चित भूभाग न होना
ज्येष्ठ पुत्र जोची को रूसी स्टेपी प्रदेश
दूसरे बेटे चघताई को तूरान का स्टेपी क्षेत्र तथा पामीर के पहाड़ का उत्तरी क्षेत्र
तीसरा पुत्र ओगोदेई उसका उत्तराधिकारी बनेगा तथा महान खान का उपाधि भी दी जाएगी राजधानी कराकोरम में।
चौथे पुत्र तोलोए को पैतृक भूमि मंगोलिया
26. चर्चा कीजिए कि लगभग 2600 ई.पू. के आसपास मेसोपोटामिया के लेखन की कीलाकार वर्णयुक्त सुमेरियन भाषा के लेखन का प्रयोग किन-किन उद्देश्यों से किया जाता था?
उत्तर-
2600 ई.पू. में कीलाकार वर्णयुक्त सुमेरियन भाषा के लेखन के प्रयोग के उद्देश्य :-
लेन-देन के स्थायी स्थायी हिसाब-किताब हेतु
शब्दकोष बनाने के लिए
भूमि के हस्तान्तरण को कानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए
राजाओं के कार्यों का वर्णन करने के लिए
कानूनों में हुए परिवर्तनों को उद्घोषित करने के लिए
27. फ्रांस के सर्फ तथा रोम के दास के जीवन के दशा की तुलना कीजिए।
उत्तर-
रोम के दासों तथा फ्रांस के सर्पों के जीवन की दशा की तुलना -
रोम के दासों का जीवन -
दासता के जड़े बहुत गहरी
कठोर जीवन
कई घंटो तक लगातार काम
बेड़ियों में जकड़कर रखना, दागना आदि
'दास प्रजनन' की प्रथा
स्वतन्त्र दासों का थोड़ा बेहतर जीवन
फ्रांस के सर्पों का जीवन -
वैसेलेज प्रथा से बँधे थे
कृर्षि दास
कृषि की अधिकतर उपज लॉर्ड को ही जाती थी
बेगार भी ली जाती थी
लॉर्ड उनके जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेता था जैसे विवाह
केवल लॉर्ड की भूमि 'मेनर' पर ही काम करते थे।
अथवा
उदाहरण सहित उन कारकों की समीक्षा कीजिए जो कि चौदहवीं शताब्दी की शुरुआत तक यूरोप के धीमे पड़ रहे आर्थिक विस्तार के लिए उत्तरदायी थे?
उत्तर-
चौदहवीं शताब्दी की शुरूआत तक यूरोप के धीमें आर्थिक विकास के लिए उत्तरदायी कारक -
तेज ग्रीष्म ऋतु का स्थान तीव्र ठंडी ऋतु ने ले लिया पैदावार के मौसम छोटे हो गए
तूफानों तथा सागरीय बाढ़े
चारागाहों की कमी अतः पशुओं की संख्या में कमी
लगातार आकाल पड़ना
ऑस्ट्रिया तथा सर्बिया में चाँदी की खानों से उत्पादन में कमी के कारण व्यापार प्रभावित
ब्यूबोनिक प्लेग जैसी महामारी का फैलना
खंड-ग
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
28. मेसोपोटामिया की सभ्यता के अन्तर्गत 'मारी' नगर एक उत्तम पशुचारण क्षेत्र होने के अतिरिक्त व्यापार तथा सम्मृद्धि के मामले में अद्वितीय था।' कथन की सत्यता की परख उचित उदाहरणों की सहायता से कीजिए।
उत्तर-
पशुचारक क्षेत्र में एक व्यापारिक नगर - मारी
2000 ई.पू. के बाद शाही नगर (शाही राजधानी) के रूप में
किसान तथा चारक दोनों ही रहते थे।
पशुओं के उत्पादों के बदले औजार, धातु तथा अनाज आदि प्राप्त करना।
मारी के राजा एमोराइट समुदाय से थे।
विभिन्न जातियों तथा समुदायों के परस्पर मिश्रण से सभ्यता में जीवन शक्ति का प्रसार
महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थल पर स्थित जहाँ से लकड़ी, ताँबा राँगा, तेल, मदिरा आदि फरात नदी के मार्ग से तुर्की, सीरिया लेबनान ले जाना।
समृद्ध शहरी केन्द्र का उदाहरण।
दक्षिणी नगरों को जाने वाला सामान पोत मारी में रूकते थे तथा 10% प्रभार अदा करते थे।
एक पट्टिका में 'अलाशिया' से आने वाले ताँबे का उल्लेख है।
अथवा
1930 के दशक में मेसोपोटामिया के 'उर' नगर में सुव्यवस्थित ढंग से की गई खुदाई के पश्चात वहाँ के नगर विन्यास तथा सामाजिक संरचना के सम्बन्ध में प्राप्त हुए तथ्यों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
उर नगर का नगर विन्यास
1930 के दशक में सुव्यवस्थित ढंग से खुदाई।
टेढी-मेढ़ी संकरी गलियाँ
पहिए वाली गाडियाँ घरों तक नहीं पहुंचती थीं।
पतली तथा घुमावदार गलियाँ
नगर नियोजन की पद्धति का आभाव
उचित जल निकासी की व्यवस्था का न होना
नालियाँ घरों के भीतर आँगन में
वर्षा के पानी घरों में बने हौजों में इकठ्ठा करना।
लोगों द्वारा कूड़ा-कचरा गलियों में फेंक देना।
घरों की दहलीजों का ऊँचा होना ताकि गली का कूड़ा अन्दर न आ सके।
घरों में गोपनीयता क्योंकि खिड़की न होना।
शकुन-अपशकुन तथा अंधविश्वास
शवों के घरों में ही दफनाना।
सामाजिक संरचना-
एकल परिवार आदर्श माना जाता था
संभ्रांत वर्ग धनवान तथा समृद्ध
पिता-परिवार का मुखिया
विधिवत विवाह प्रक्रिया का होना।
29. चौथी शताब्दी से सातवीं शताब्दी के मध्य रोमन साम्राज्य में होने वाले सांस्कृतिक, धार्मिक तथा आर्थिक परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
चौथी शताब्दी से सातवीं शताब्दी के मध्य रोमन साम्राज्य में होन वाले परिवर्तन -
सांस्कृतिक परिवर्तन -
ईसाई धर्म को राजधर्म बनाना
इस्लाम का उद्य
धार्मिक परिवर्तन -
बहुदेववादी संस्कृति
जूपिटर, जूनो, मिनर्वा जैसे देवी-देवताओं की पूजा
हजारों मंदिर, मठ तथा देवालय
धर्म का एकाश्म न होना
ईसाईकरण की प्रक्रिया का जटिल रूप
आर्थिक परिवर्तन -
मौद्रिक क्षेत्र में परिवर्तन
दिनारियस के स्थान पर 4.5 ग्राम शुद्ध सोने का सिक्का सोलिड्स चलाना
दूसरी राजधानी कुस्तुन्तुनिया का निर्माण
उद्योग धंधे तथा व्यापार में पर्याप्त मात्रा में पूँजी लगाई।
अथवा
'पूर्ववर्ती रोमन साम्राज्य की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि रोमन साम्राज्य के प्रत्यक्ष शासन का क्रमिक रूप से काफी विस्तार हुआ।' सोदाहरण कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
रोम में प्रत्यक्ष शासन का विस्तार -
आश्रित राज्यों को रोम के प्रान्तीय राज्यों में मिलाना
फरात नदी के पश्चिम के क्षेत्रों को हड़पना
राज्य समृद्ध थे जैसे हेराल्ड के राज्य से प्रतिवर्ष 54 लाख दिनारियस की आमदनी
रोम स्कॉटलैण्ड से अर्मीनिया तथा सहारा से फरात तक फैला था।
भूमध्यसागर के तट पर स्थित नगर (सिकंदरिया तथा एंटिओक) साम्राज्यिक प्रणाली के मूलाधार
स्थानीय उच्चवर्ग द्वारा कर वसूलने में मदद
सैनेटरों के प्रभाव में कमी
नए प्रशासकीय वर्ग का उदय
30. सामन्तवादी समाज में सामाजिक, आर्थिक संबंधों को प्रभावित करने वाले कारकों को विश्लेषण कीजिए।
उत्तर-
सामन्तवादी समाज में आर्थिक सम्बन्धों को प्रभावित करने वाले कारक -
पर्यावरण -
वनों की अधिकता, कृषि योग्य भूमि का कम होना
लम्बी तथा प्रचंड सर्दी
फसलों का काल छोटा तथा कृषि उपज कम होना।
ग्यारहवीं सदी में गरमाहट के कारण लम्बी कृषि अवधि तथा अच्छी उपज
भूमि का उपयोग -
प्रारम्भ में बैलों की जोड़ी ताथा लकड़ी का हल
कृषि के लिए अत्यधिक श्रम
फसल चक्र के प्रभावहीन तरीके
दीर्घकालीन कुपोषण तथा विनाशकारी अकाल
गरीबों के लिए दुष्कर जीवन
कृषकों को जबरन लॉर्ड की भूमि पर कार्य करना पड़ता है
खुलकर विरोध न करने की स्थिति में निष्क्रिय प्रतिरोध का सहारा
नई कृषि प्रौद्योगिकी -
लकड़ी के हल के स्थान पर लोहे के फाल वाला हल
साँचेदार पटरे का उपयोग
गले के स्थान पर हल का जुआ बैल के कंधे पर
जलशक्ति तथा वायुशक्ति का प्रयोग
दो फसलों के स्थान पर तीन फसलों का प्रावधान
भूमि से होने वाला उत्पादन बढ़ा
अथवा
'नौवीं से सोलहवीं सदी के मध्य यूरोप में आर्थिक संदर्भों में, सामन्तवाद एक तरह से कृषि उत्पादन को इंगित करता है, जो कि सामन्त तथा कृषकों के सम्बन्धों पर आधारित है।' उक्त कथन की विवेचना वैसलेज प्रथा के सन्दर्भ में कीजिए।
उत्तर-
फाँस की वैसेलेज प्रथा -
सामाजिक प्रक्रिया में अभिजात वर्ग की भूमिका
भूमि पर उनका नियन्त्रण था
वैसेलेज प्रथा जर्मन मूल के लोगों जिनमें फ्रैंक लोग भी एक थे समान रूप से विद्यमान थी
बड़े भूस्वामी राजा के अधीन तथा राजा को स्वामी (Seigneur) मानते थे।
कृषक भूस्वामी के अधीन।
आपस में वचनबद्ध होते।
सेन्योर (रोटी देने वाला) दास (vassal) की रक्षा करता था।
बदले में वो अपने सेन्योर के प्रति वफादार रहता था तथा निष्ठावान बना रहता था।
रीति-रिवाज तथा शपथ का विनिमय यथा बाइबल की शपथ।
दास को भूमि के प्रतीक के रूप में एक पत्र, दंडी या मिट्टी का डला देते थे।
लॉर्ड का घर मेनर कहलाता था। कृषक इस पर कार्य करने के लिए बाध्य थे।
अश्वारोही सैनिकों का एक वर्ग नाइट के रूप में उभरा।
नाइट लॉर्ड से सम्बद्ध थे जैसे लॉर्ड राजा से।
लॉर्ड को राजा से फ्यूड तथा नाइट को लॉर्ड से फीफ़ मिलता था।
बदले में वे रक्षा का वचन देते थे।
नाइट सैन्य सेवा प्रदान करता था।
नाइट की सर्वप्रथम निष्ठा अपने लॉर्ड के लिए होती थी।
31. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
"अगर मेरे प्यारे लॉर्ड को काट दिया जाता है, उसकी तकदीर का मैं भागीदार बनूंगा, अगर वह लटका दिया जाता है तब मुझे भी उसके साथ लटका दें, अगर उसे अग्नि दंड दिया जाता है तो में भी उसके साथ जल जाऊँगा; और अगर उसे डुबा दिया जाता है तो मुझे भी उसके साथ डुबा दिया जाए।" तेरहवीं सदी में गाई जाने वाली फ्रांसीसी कविता 'डून दे मयान्स' जो नाइटों के साहस की याद दिलाती है।
31.1 'नाइट' किस प्रकार के लोगों का वर्ग था?
उत्तर-
अश्वारोही सैनिक
31.2 लॉर्ड द्वारा 'नाइट' को दी जाने वाली भूमि क्या कहलाती थी?।
उत्तर-
फीफ
31.3 एक नाइट अपने लॉर्ड से किस प्रकार सम्बद्ध था?
उत्तर-
(i) जैसे लॉर्ड राजा से सम्बद्ध था
(ii) फीफ के बदले में नाइट लॉर्ड की सुरक्षा का वचन तथा सैन्य सेवा प्रदान करने के लिए निष्ठावान होता था
32. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
मंगोलों द्वारा किए गए विनाश का आकलन
चंगेज़ खान के अभियानों के विषय में प्राप्त समस्त विवरण इस पर सहमत है कि जिन नगरों ने उनका प्रभुत्व स्वीकार नहीं किया उन पर अधिकार जमाने के बाद वहाँ रहने वाले बहुत से लोगों को उसने मौत के घाट उतार दिया। इनकी संख्या बहुत चौंका देने वाली है। 1220 ई. में निशापुर पर आधिपत्य करने में 17,47,000, जबकि 1222 ई. हिरात पर आधिपत्य करने में 16,00,000 और 1258 में बगदाद पर आधिपत्य करते समय 8,00,000 लोगों का वध किया गया। छोटे नगरों में सापेक्षिक रूप से कम नरसंहार हुआ। नासा में 70,000, बैहाक जिले में 70,000 और कुहिस्तान प्रांत के तून नगर में 12,000 लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा।
मध्यकालीन इतिवृत्तकारों ने मृतकों की संख्या का अनुमान कैसे लगाया?
इलखानों के फारसी इतिवृत्तकार जुबैनी ने बताया कि मर्व में 13,00,000 लोगों का वध किया गया। उसने इस संख्या का अनुमान इस प्रकार लगाया कि तेरह दिन तक 1,00,000 शव प्रतिदिन गिने जाते थे।
32.1 चंगेज़ खान का प्रारम्भिक नाम क्या था?
उत्तर-
तेमुजिन
32.2 चंगेज़ खान द्वारा इतने लोगों को मौत के घाट क्यों. उतार दिया गया?
उत्तर-
चंगेज खान का प्रभुत्व स्वीकार न करने के कारण
32.3 फारसी इतिवृत्तकार जुवैनी ने मर्व में मृतकों की संख्या का अनुमान कैसे लगाया?
उत्तर-
(i) जुबैनी ने बताया कि मर्व में 13 लाख लोगों का वध हुआ।
(ii) 13 दिन तक 1 लाख शव प्रतिदिन गिने गए।
33. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
डॉक्टर गैलेन के अनुसार रोमन शहरों का ग्रामीण क्षेत्रों के साथ बर्ताव
कई प्रांतों में लगातार कई वर्षों से पड़ रहे अकाल ने साधारण से साधारण बुद्धि वाले आदमी को भी यह बता दिया कि लोगों में कुपोषण के कारण बीमारियाँ हो रही हैं। शहर में रहने वाले लोगों का फसल कटाई के शीघ्र बाद अगले पूरे वर्ष के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न अपने भंडारों में भर लेना एक रिवाज था। सारा गेहूँ, जौ, सेम तथा मसूर और दालों का काफी बड़ा हिस्सा शहरियों द्वारा ले जाने के बाद भी कई प्रकार की दालें किसानों के लिए बची रह गई थीं। सर्दियों के लिए जो कुछ भी बचा था, उसे खा-पीकर खत्म कर देने के पश्चात् देहाती लोगों को वसंत ऋतु में अस्वास्थ्यकर खाद्यों पर निर्भर रहना पड़ा; उन्होंने पेड़ों की टहनियाँ, छालें, जड़ें. झाड़ियाँ, अखाद्य पेड़-पौधे और पत्ते खाकर किसी तरह अपने प्राणों को बचाए रखा।
-गैलेन, ऑन गुड एण्ड बैड डाइट
33.1 उपर्युक्त स्रोत के लेखक का नाम क्या है?
उत्तर-
डॉक्टर गैलेन
33.2 ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिमारियाँ क्यों हो रही थीं?
उत्तर-
कुपोषण के कारण
33.3 ग्रामीण लोग क्या खाकर अपने प्राणों की रक्षा कर रहे थे?
उत्तर-
(i) अस्वास्थ्यकर खाना खाकर
(ii) पेड़ों की टहनियों, छाले, जड़े, झाड़ियाँ, अखाद्य पेड़-पौधे और पत्ते खाकर.
34. 34.1 मंगोल साम्राज्य के दिए गए रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिन्हों से दिखाइए तथा उनके नाम भी लिखिए।
(क) बगदाद
(ख) मॉस्को
(ग) मर्व अथवा कराकोरम
उत्तर-
34.2 सामंतवाद के संदर्भ में पश्चिमी यूरोप के दिए गए मानचित्र पर दो स्थानों को A और B के रूप में चिह्नित किया गया है। उन्हें पहचानें और उनके पास खींची गई रेखा पर उनके सही नाम लिखें।
उत्तर-
A. सार्डीनिया
B. पेरिस
नोटः निम्नलिखित प्रश्न वनाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नसंख्या 34 के स्थान पर हैं।
34.1 पाँचवी से पन्द्रहवीं सही के मध्य के इतिहास का किस युग से इंगित किया जाता है?
उत्तर-
मध्यकालीन युग
34.2 'फ्रांस का प्रारम्भिक तुम क्या था?
उत्तर-
गॉल
34.3 चंगेज खान का जन्म कब हुआ था?
उत्तर-
1162 ई. में
34.4 ईरान के शुष्क पठार की भूमिगत नहरों को क्या कहा जाता था?