MORNING SHIFT
MID-TERM EXAMINATION (2025-26)
CLASS: XII
SUBJECT: GEOGRAPHY (029)
Time Allowed: 3 hours
Maximum Marks: 70
समय: 3 घंटे
अधिकतम अंक: 70
सामान्य-निर्देशः
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
1. इस प्रश्न-पत्र में कुल 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ।
3. खण्ड-क : प्रश्न संख्या 1 से 17 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
4. खण्ड-ख: प्रश्न संख्या 18 से 19 स्रोत आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
5. खण्ड-ग: प्रश्न संख्या 20 से 23 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। इन प्रश्नों का उत्तर 80 से 100 शब्दों में होना चाहिए।
6. खण्ड-घ : प्रश्न संख्या 24 से 28 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 120 से 150 शब्दों में लिखा जाना चाहिए।
7. खण्ड-ङ : प्रश्न संख्या 29 व 30 मानचित्र सम्बन्धित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
8. इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
9. प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड-क के अतिरिक्त अन्य खण्डों के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
1. This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
2. Question paper is divided into five Sections - Sections A, B, C, D and E.
3. Section A Question Nos. 1 to 17 are Multiple Choice (MCQs) type questions. Each question carried 1 mark.
4. Section B-Question Nos. 18 to 19 are Source based questions. Each question carries 3 marks.
5. Section C-Question Nos. 20 to 23 are Short Answer (SA) type questions. Each question carries 3 marks. Answer to these questions shall be written in 80 to 100 words.
6. Section D Question Nos. 24 to 28 are Long Answer (LA) type questions. Each questions carries 5 marks. Answer to these questions shall be written in 120 to 150 words.
7. Section E-Question Nos. 29 to 30 Map based questions. Each question carries 5 marks.
8. In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired Candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired Candidates only.
9. There is no overall choice given in the question paper. However, an internal choice has been provided in a few questions in all sections other than Section A.
खंड-क
इस खण्ड में प्रश्नों की संख्या 17 है। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा उपागम किसी प्रदेश की विलक्षणता की पहचान करने पर बल देता है?
(a) अन्वेषण और विवरण
(b) प्रादेशिक विश्लेषण
(c) क्षेत्रीय विभेदन
(d) स्थानिक संगठन
2. स्तंभ-I का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
विकल्पः
(a) A-(ii), B-(iii), C-(i), D-(iv)
(b) A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)
(c) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
(d) A-(iv), B-(ii), C-(iii), D-(i)
3. दिए गए कथन के लिए सही शब्द का चयन कीजिए।
"जन्म दर, मृत्यु दर से अधिक हो या जब अन्य देशों से लोग स्थायी रूप से उस देश में प्रवास कर जाएँ।"
(a) जनसंख्या में वृद्धि
(b) जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि
(c) जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि
(d) जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि
4. वृद्धि के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं हैं?
(a) वृद्धि मात्रात्मक है।
(b) सकारात्मक वृद्धि से सदैव विकास होता है।
(c) यह मूल्य निरपेक्ष है।
(d) इसका चिन्ह धनात्मक अथवा ऋणात्मक हो सकता है।
5. निम्नलिखित में से किस देश का मानव विकास सूचकांक मानव विकास प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार उच्च है?
(a) जर्मनी
(b) डेनमार्क
(c) नीदरलैंड
(d) सिंगापुर
6. मानव विकास सूचकांक...........के संबंध में मौन है।
(a) वितरण
(b) आय
(c) शिक्षा
(d) कमी
7. निम्नलिखित में से सही जोड़े का चयन कीजिए।
(a) मैक्सिको - कर्तन एवं दहन
(b) मलेशिया - झूमिंग
(c) इंडोनेशिया - लादांग
(d) उत्तर पूर्वी भारत - मिल्पा
8. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र भूमध्यसागरीय कृषि का क्षेत्र नहीं है?
(a) पश्चिमी यूरोप
(b) मध्यवर्ती चिली
(c) दक्षिणी कैलीफोर्निया
(d) ट्यूनीशिया
9. नीचे दो कथन दिए गए है। ये अभिकथन (A) और कारण (R) है। दोनों कथनों को ध्यानपूर पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): भारत एक भाषाई विविधता की भूमि है।
कारण (R) : अनुसूचित भाषाओं में हिंदी बोलने वालों का प्रतिशत सर्वाधिक है।
विकल्पः
(a) दोनों (A) तथा (R) सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) दोनों (A) तथा (R) सही है, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, लेकिन दोनों (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
10. आप दक्षिण भारत के दौरे पर हैं, निम्नलिखित में से किस राज्य में आपको लोगों की संख्या और भूमि के आकार के बीच उच्च अनुपात मिलेगा?
(a) तमिलनाडु
(b) आंध्र प्रदेश
(c) केरल
(d) कर्नाटक
11. निम्नलिखित में से भारतीय कृषि की एक समस्या नहीं है?
(a) भूमि सुधारों की कमी
(b) निम्न उत्पादकता
(c) छोटे खेत
(d) चकबंदी
12. निम्न भौगोलिक दशाओं के लिए उपयुक्त फसल का चयन कीजिए।
I. एक खाद्य तथा चारा फसल हैं
II. निम्न कोटि की मिट्टी
III. अर्धशुष्क जलवायु
(a) तुर
(b) ज्वार
(c) मक्का
(d) बाजरा
13. नीचे दो कथन दिए गए है। ये अभिकथन (A) और कारण (R) है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): भारत में निवल बोए गए क्षेत्र में बढ़ोतरी की संभावनाएँ सीमित हैं।
कारण (R) : भूमि बचत प्रौद्योगिकी विकसित करना आज अत्यंत आवश्यक है।
विकल्पः
(a) दोनों (A) तथा (R) सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) दोनों (A) तथा (R) सही है, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, लेकिन दोनों (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
14. सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम का आरंभ किस पंचवर्षीय योजना में हुआ?
(a) पहली
(b) तीसरी
(c) पाँचवी
(d) चौथी
निम्नलिखित तालिका का अध्ययन ध्यानपूर्वक कीजिए और प्रश्न संख्या 15 से 17 तक के उत्तर लिखिए :
15. किस राज्य का नगरीय जनसख्या का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है?
(a) राजस्थान
(b) हरियाणा
(c) बिहार
(d) उत्तर प्रदेश
16. निम्न में से किस राज्य केंद्र शासित प्रदेश की गामीण जनसंख्या सबसे अधिक है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) जम्मू और कश्मीर
(d) दिल्ली
17. निम्नलिखित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की नगरीय जनसंख्या को निम्न से उच्च प्रतिशत के आधा पर व्यवस्थित कीजिए।
1. उत्तराखंड
2. चंडीगढ़
3. बिहार
4. पंजाब
विकल्पः
(a) 2, 1, 3, 4
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 4, 3, 2, 1
(d) 3, 1, 4, 2
खंड-ख
प्रश्न संख्या 18 और 19 स्त्रोत आधारित प्रश्न हैं।
18.निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रकृति का मानवीकरण
ट्रॉन्डहाईम के शहर में सर्दियों का अर्थ है प्रचंड पवनें और भारी हिम। महीनों तक आकाश अदीप्त रहता है। कैरी प्रातः 8 बजे अँधेरे में कार से काम पर जाती है। सर्दियों के लिए उसके पास विशेष टायर हैं और वह अपनी शक्तिशाली कार की लाइटें जलाए रखती है। उसका कार्यालय सुखदायक 23 डिग्री सेल्सियस पर कृत्रिम ढंग से गर्म रहता है। विश्वविद्यालय का परिसर जिसमें वह काम करती है, काँच के एक विशाल गुंबद के नीचे बना हुआ है। यह गुंबद सर्दियों में हिम को बाहर रखता है और गर्मियों में धूप को अंदर आने देता है। तापमान को सावधानीपूर्वक नियंत्रित किया जाता है और वहाँ पर्याप्त प्रकाश होता है। यद्यपि ऐसे रूक्ष मौसम में नयी सब्जियाँ और पौधे नहीं उगते। कैरी अपने डेस्क पर आर्किड रखती है और उष्णकटिबंधीय फलों जैसे-केला व किवी का आनन्द लेती है। ये नियमित रूप से वायुयान द्वारा उष्ण क्षेत्रों से मँगाए जाते हैं। माउस की एक क्लिक के साथ कैरी नयी दिल्ली में अपने सहकर्मियों से कप्यूटर नेटवर्क से जुड़ जाती हैं। यह प्रायः लदन के लिए सुबह की उड़ान लेती है और शाम को अपना मनपसंद टेलिविजन सीरियल देखने के लिए सही समय पर वापस पहुंच जाती है। यद्यपि कैरी 58 वर्षीय है फिर भी वह विश्व के अन्य भागों के अनेक 30 वर्षीय लोगों से अधिक स्वस्थ और युवा दिखती है।
18.1 प्रकृति पर मानव प्रयासों की छाप के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
(i) सर्दियों के लिए विशेष टायर व अंधेरे को दूर करने के लिए शक्तिशाली कार की लाइटें।
(ii) कार्यालय को गर्म रखने के लिए व तापमान को नियंत्रित करने के लिए काँच की एक विशाल गुंबद।
(iii) वायुयान द्वारा उष्णकटिबंधीय फलों को मँगाना।
(iv) कोई अन्य सम्बंधित बिंदु
(कोई दो)
18.2 मानव अभाव की अवस्था से स्वतंत्रता की अवस्था की और कैसे अग्रसर होता है?
उत्तर-
प्राकृतिक बलों को समझकर तथा प्रौद्योगिकी का विकास करके।
18.3 "ट्रॉन्ड हाईम शहर का मौसम रूक्ष है।" स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) प्रचंड पवने।
(ii) भारी हिम।
(iii) महीनों तक आकाश अदीप्त रहना।
(iv) नयी सब्जियाँ और पौधे नही उगना।
(v) कोई अन्य सम्बंधित बिंदु
(कोई दो)
19. दिए गए चित्र का सावधानीपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
19.1 चित्र में दिखाए गए उद्योग की पहचान कीजिए।
उत्तर-
कृषि आधारित उद्योग चाय बागन तथा कारखाना
19.2 ऐसे उद्योगों के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
भोजन तैयार करने वाले उद्योग, शक्कर, अचार, फलों के रस, पेय पदार्थ (चाय, कॉफी, कोकोआ) मसाले, तेल एवं वस्त्र तथा रबड़ उद्योग आते हैं। (कोई दो)
19.3 'कृषि व्यापार' का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
ऐसी कृषि जो औद्योगिक पैमाने पर की जाये तया इसका वित-पोषण किसी ऐसे व्यापार के द्वारा किया जाए जिसकी मुख्य रूचि कृषि के बाहर हो।
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 19 के स्थान पर हैं।
रसायन आधारित उद्योगों की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
(i) इस प्रकार के उद्योगों में प्राकृतिक रूप में पाए जाने वाले रासायनिक खनिजों का उपयोग होता है।
(ii) पैट्रो रसायन उद्योग में खनिज तेल (पेट्रोलियम) का उपयोग होता है।
(iii) नमक, गंधक एवं पोटाश उद्योगों में भी प्राकृतिक खनिजों को काम में लेते है।
(iv) कुछ रासायनिक उद्योग लकड़ी एवं कोयले से प्राप्त कच्चे माल पर भी निर्भर है।
(v) उदाहरण कृत्रिम रेशे बनाना, प्लास्टिक निर्माण
(कोई तीन)
खंड-ग
प्रश्न संख्या 20 से 23 लघु-उत्तरीय प्रकान के प्रश्न हैं।
20. "विकासहीन वृद्धि का अधिकांश लोगों के जीवन में परिवर्तन से कोई संबंध नहीं है।" कथन की परख कीजिए।
उत्तर-
(i)अनेक दशकों तक किसी देश के विकास के स्तर को केवल आर्थिक वृद्धि के संदर्भ में मापा जाता था।
(ii) जिस देश की अर्थव्यवस्था जितनी ज्यादा बड़ी होती थी उसे उतना ही अधिक विकसित माना जाता था।
(iii) इस वृद्धि से अधिकांश लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया।
(iv) विकास के लिए सकारात्मक वृद्धि जब गुणत्मक परिवर्तन लाये, तब ही विकास होता है।
(v) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई तीन)
अथवा
मानव विकास के केंद्र बिंदुओं की परख कीजिए।
उत्तर-
(i) स्वास्थय
(ii) शिक्षा
(iii) संसाधनों तक पहुँच
(व्याख्या सहित)
21. यंत्रीकरण कैसे आधुनिक बड़े पैमाने पर होने वाले विनिर्माण को प्रभावित करते है?
उत्तर-
(i) यंत्रीकरण से तात्पर्य है किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए मशीनों का प्रयोग करना।
(ii) स्वचालित मशीनें यंत्रीकरण की विकसित अवस्था है।
(iii) पुनर्निवेशन एवं संवृत-पाश कंप्यूटर नियंत्रण प्रणाली से युक्त स्वचालित कारखानें जिनमें मशीनों को सोचने के लिए विकसित किया गया है पूरे विश्व में देखी जा सकती है।
(iv) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई तीन)
22. भरमौर जनजातीय समन्वित विकास उपयोजना के सामाजिक लाभों का मूल्याकंन कीजिए।
उत्तर-
भरमौर जनजातीय समन्वित विकास उपयोजना के सामाजिक-लाभ निम्न है:
(i) साक्षरता दर में तेजी से वृद्धि
(ii) लिंग अनुपात में सुधार
(iii) बाल विवाह में कमी
(iv) स्त्री साक्षरता दर में वृद्धि
(v) अन्य संबंधित विंदु
(कोई तीन)
23. आर्द्र भूमि कृषि की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) आर्द्र कृषि क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के अंतर्गत वर्षा जल पौधों की आवश्यकता से अधिक होता है।
(ii) ये प्रदेश बाढ़ तथा मृदा अपरदन का सामना करते है।
(iii) इन क्षेत्रों में वे फसलें उगाई जाती है जिन्हें अधिक पानी की आवश्यकता होती है। जैसे चावल, जूट, गन्ना आदि।
(अन्य संबंधित बिंदु)
खंड-घ
प्रश्न संख्या 24 से 28 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं।
24. "विश्व की जनसंख्या असमान रूप से वितरित है।" कथन का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर-
(i) विश्व की जनसंख्या असमान रूप से वितरित है।
(ii) एशिया में बहुत अधिक स्थानों पर कम लोग और कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग रहते हैं।
(iii) विश्व की जनसंख्या का 90 प्रतिशत, इसके 10 प्रतिशत स्थलभाग में निवास करता है।
(iv) विश्व के 10 सर्वाधिक आबादी वाले देश में लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है।
(v) जनसंख्या वितरण भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक कारकों द्वारा प्रभावित होता है।
(vi) विश्व के कुछ सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया आदि है।
(vii) अन्य संबंधित बिंदु (कोई पाँच)
25. (a) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि की प्रमुख विशेषताओं की परख कीजिए।
उत्तर-
(a) (i) इसकी मुख्य फसल गेहूं है यद्यपि अन्य फसलें जैसे मक्का, जौ, राई एवं जई भी बोई जाती है।
(ii) इस कृषि में खेतों का आकार बहुत बड़ा होता है।
(iii) यह एक यंत्रीकृत कृषि है जिसमे कृषि से जुड़े सभी कार्य जैसे फसलों को काटना, खेतों को जोतना आदि सभी मशीनों के द्वारा होता है।
(iv) प्रति एकड़ उत्पादन कम परंतु प्रति व्यक्ति उत्पादन अधिक होता है।
(v) मुख्य क्षेत्र: यूरेशिया के स्टेपीज, उत्तरी अमेरिका के प्रेयरीज, अर्जेंटाइना के पंपाज आदि है।
(vi) यह कृषि मध्य अक्षांशों के आंतरिक अर्धशुष्क प्रदेशों में की जाती है।
(vii) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
अथवा
(b) विवृत खनन की मुख्य विशेषताओं की परख कीजिए।
उत्तर-(b) (i) इसे धरातलीय खनन भी कहते है।
(ii) यह खनिजों के खनन का सबसे सस्ता तरीका है।
(iii) खनन का यह तरीका कम जोखिमपूर्ण है।
(iv) इसमें सुरक्षात्मक पूर्वोपायों एवं उपकरणों पर कम खर्च किया जाता है।
(v) इसमें उत्पादन शीघ्र व अधिक होता है।
(vi) अन्य सबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
26. (a) भारत में आधुनिक नगरों के विकास की समीक्षा कीजिए।
उत्तर-
(a) (i) अंग्रेजों और अन्य यूरोपियों ने भारत में अनेक नगरों का विकास किया।
(ii) पहले उन्होंने तटीय स्थानों पर सूरत, दमन, गोआ पांडिचेरी जैसे व्यापारिक पत्तन विकसित किए।
(iii) मुंबई (बंबई), चेन्नई (मद्रास) और कोलकाता (कलकता) का अंग्रेजी शैली में निर्माण किया।
(iv) उन्होंने प्रशासनिक केंद्रों, ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थलों के रूप में पर्वतीय नगरों को स्थापित किया।
(v) 1850 के बाद आधुनिक उद्योगों पर आधारित नगरों का भी जन्म हुआ। जैसे-जमशेदपुर।
(vi) स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद चंड़ीगढ़, भुवनेश्वर, गांधीनगर, दिसपुर आदि प्रशासनिक केंद्रों के रूप में विकसित हुए।
(vii) गाजियाबाद, रोहतक और गुरुग्राम आदि अनुषंगी नगरों के रूप में विकसित हुए।
(कोई पाँच)
अथवा
(b)परिक्षिप्त बस्तियों की विशेषताओ की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
(b)(i) इन्हे एकांकी बस्ती भी कहते है।
(ii) इस प्रकार की बस्तियाँ सुदूर जंगलों में एकाकी झोपड़ियों अथवा कुछ झोपड़ियों की पल्ली के रूप में पाई जाती है।
(iii) ये छोटी पहाड़ियों की ढालो पर, खेतों अथवा चरागाहों के रूप में दिखाई पड़ती है।
(iv) बस्ती का विक्षेपण प्रायः भू-भाग और निवास योग्य क्षेत्र को भूमि के अत्यधिक विखंडित प्रवृति के कारण होता है।
(v) मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल के अनेक भागों में इस प्रकार की बस्ती पाई जाती है।
(vi) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
27.(a) "जल अभाव संभवतः सबसे बड़ी चुनौती है।" कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
(a) (i) जल एक चक्रीय संसाधन है जो पृथ्वी पर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
(ii) पृथ्वी का लगभग 71% धरातल पानी से आच्छादित है परंतु अलवणीय जल कुल जल का केवल 3% ही है।
(iii) अलवणीय जल की उपलब्धता स्थान और समय के अनुसार भिन्न-भिन्न है।
(iv) अलवणीय जल का बहुत छोटा भाग ही मानव उपयोग के लिए उपलब्ध है।
(v) इसकी बढ़ती हुई माँग, अति उपयोग तथा प्रदूषण के कारण इसकी आपूर्ति घट रही है।
(vi) इसके आवंटन और नियत्रंण पर तनाव और लडाई-झगड़े होते है।
(vii) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
अथवा
(b) वर्षा जल संग्रहण के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(b) वर्षा जल संग्रहण के महत्व
(i) पानी की उपलब्धता को बढ़ाता है।
(ii) भूमिगत जल स्तर को नीचा होने से रोकता है।
(iii) फ्लुओराइड और नाइट्रेट्स जैसे संदूषकों को कम करके भूमिगत जल की गुणवता को बढ़ाता है।
(iv) मृदा अपरदन को रोकता है।
(v) बाढ़ को रोकता है।
(vi) जलभृतों के पुनर्भरण के लिए
(vii) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
28.(a) दक्षिण-पश्चिमी पठारी प्रदेश की खनिज पट्टी के महत्व की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
(a) (i) यह पट्टी कर्नाटक, गोआ तथा संस्पर्शी तमिलनाडु उच्च भूमि और केरल पर विस्तृत है।
(ii) यह पट्टी लौह धातुओं तथा बॉक्साइट में समृद्ध है।
(iii) इसमें उच्च कोटि का लौह अयस्क, मैंगनीज तथा चूना पत्थर भी पाया जाता है।
(iv) निवेली लिग्नाइट को छोड़कर इस क्षेत्र में कोयला निक्षेपों का अभाव है।
(v) इस पट्टी में खनिज निक्षेपों की विविधता कम है।
(vi) केरल में मोनाजाइट तथा थोरियम और बॉक्साइट क्ले के निक्षेप है।
(vii) गोआ में लौह अयस्क निक्षेप पाए जाते हैं।
(viii) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
अथवा
(b) "भूतापीज ऊर्जा को एक वैकल्पिक स्रोत के रूप में विकसित किया जा सकता है।" कथन को न्यायसंगत ठहराएँ।
उत्तर-
(b) (i) पृथ्वी के गर्भ से मैग्मा निकलता है जिससे अत्यधिक ऊष्मा निर्मुक्त होती है।
(ii) इस ताप ऊर्जा को विद्युत उर्जा में परिवर्तित किया जाता है जिसे भूतापी ऊर्जा कहते है।
(iii) मैग्मा के अलावा गीजर कूपों से निकलते गर्म पानी से भी भूतापीय ऊर्जा पैदा की जा सकती है।
(iv) मध्यकाल से ही गर्म स्त्रोतों एवं गीजरों का उपयोग होता आया है।
(v) भारत में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र हिमाचल प्रदेश के मनीकरण में अधिकृत किया जा चुका है।
(vi) अन्य सबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
खंड-ङ
प्रश्न संख्या 29 व 30 मानचित्र आधारित प्रश्न हैं।
29. संसार के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर A, B, C, D, E, F और G सात भौगोलिक लक्षण दिखाए गए हैं। इनमें से किन्ही पाँच को पहचानिए और उनके पास खींची गई रेखाओं पर उनके सही नाम लिखिए :
A. एक चलवासी पशुचारण क्षेत्र।
B. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि का एक क्षेत्र।
C. निर्वाहन संग्रहण का एक क्षेत्र।
D. वाणिज्य पशुधन पालन का क्षेत्र।
E. मिश्रित कृषि का एक क्षेत्र।
F. निर्वाहन संग्रहण का एक क्षेत्र।
G. वाणिज्य पशुधन पालन का एक क्षेत्र।
उत्तर-
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 29 के स्थान पर हैं।
निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
29.1 अफ्रीका के किसी एक चलवासी पशुचारण क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
दक्षिण पश्चिमी अफ्रीका/मेडागास्कर (कोई एक)
29.2 यूरेशिया में विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
स्टेपीज
29.3 अफ्रीका महाद्वीप में निर्वाहण संग्रहण क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
उष्ण कटिबंधीय अफ्रीका
29.4 आस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
डांउस
29.5 दक्षिण अमेरिका के उस क्षेत्र का नाम लिखिए जहाँ निर्वाहण संग्रहण किया जाता है।
उत्तर-
अमेजन बेसिन
29.6 वाणिज्य पशुधन पालन का उत्तरी अमेरिका का प्रमुख देश का नाम बताइए।
उत्तर-
संयुक्त राज्य अमेरिका
29.7 दक्षिण अमेरिका में स्थित मिश्रित कृषि क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
समशीतोष्ण अक्षांश प्रदेश
30. भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच को दर्शाइए और उनके नाम लिखिए।
30.1 न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य
30.2 चाय उत्पादन का अग्रणी राज्य
30.3 तमिलनाडु स्थित कोयला खान
30.4 उत्तर प्रदेश स्थित एक तेलशोधन शाला
30.5 मध्यप्रदेश में अवस्थित मैगनीज खानें
30.6 ओडीशा की बॉक्साइट खानें
30.7 महाराष्ट्र में स्थित लौह अयस्क खानें
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 30 के स्थान पर हैं।
निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
30.1 न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्य का नाम लिखिए।
उत्तर-
अरूणाचल प्रदेश
30.2 चाय उत्पादक अग्रणी राज्य का नाम लिखिए।
उत्तर-
असम
30.3 तमिलनाडु स्थित कोयला खान का नाम लिखिए।
उत्तर-
नेवेली
30.4 उत्तर प्रदेश स्थित तेलशोधन शाला का नाम लिखिए।
उत्तर-
मथुरा
30.5 मध्य प्रदेश में अवस्थित मैगनीज खान का नाम लिखिए।
उत्तर-
बालाघाट
30.6 ओडिशा की प्रमुख बॉक्साइट खान का नाम लिखिए।
उत्तर-
कोरापुट
30.7 महाराष्ट्र में स्थित लौह अयस्क की खान का नाम लिखिए।
उत्तर-
रत्नागिरी
EVENING SHIFT
MID-TERM EXAMINATION (2025-26)
CLASS : XII
SUBJECT : GEOGRAPHY (029)
Time Allowed: 3 hours
Maximum Marks: 70
समय: 3 घंटे
अधिकतम अंक: 70
सामान्य-निर्देशः
निम्नलिखित निर्देशों को व्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
1. इस प्रश्न-पत्र में कुल 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ।
3. खण्ड-क: प्रश्न संख्या 1 से 17 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
4. खण्ड-ख: प्रश्न संख्या 18 से 19 स्रोत आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
5. खण्ड-ग: प्रश्न संख्या 20 से 23 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। इन प्रश्नों का उत्तर 80 से 100 शब्दों में होना चाहिए।
6. खण्ड-घ : प्रश्न संख्या 24 से 28 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 120 से 150 शब्दों में लिखा जाना चाहिए।
7. खण्ड-ङ : प्रश्न संख्या 29 व 30 मानचित्र सम्बन्धित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
8. इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर कंवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
9. प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड-क के अतिरिक्त अन्य खण्डों के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
1 This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
2 Question paper is divided into five Sections Sections A, B, C, D and E.
3. Section A - Question Nos. 1 to 17 are Multiple Choice (MCQs) type questions. Each question carried 1 mark.
4. 4 Section B-Question Nos. 18 to 19 are Source based questions. Each question carries 3 marks.
5. Section C-Question Nos. 20 to 23 are Short Answer (SA) type questions. Each question carries 3 marks. Answer to these questions shall be written in 80 to 100 words.
6. Section D- Question Nos. 24 to 28 are Long Answer (LA) type questions. Each questions carries 5 marks. Answer to these questions shall be written in 120 to 150 words.
7. Section E-Question Nos. 29 to 30 Map based questions. Each question carries 5 marks.
8. In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired Candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired Candidates only.
9. There is no overall choice given in the question paper. However, an internal choice has been provided in a few questions in all sections other than Section A.
खंड-क
इस खण्ड में प्रश्नों की संख्या 17 है। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
1. निम्न में से 1970 के दशक में किस विचार धारा का जन्म मात्रात्मक क्रांति से उत्पन्न असंतुष्टि के कारण हुआ?
(a) स्थानिक संगठन
(b) क्षेत्रीय विभेदन
(c) आमूलवादी
(d) उत्तर आधुनिकवाद
2. स्तंभ-1 का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
विकल्पः
(a) A-(ii), B-(iii), C-(i), D-(iv)
(b) A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)
(c) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
(d) A-(iv), B-(ii), C-(iii), D-(i)
3. दिए गए कथन के लिए सही शब्द का चयन कीजिए।
"जन्म और मृत्यु के अंतर से बढ़ने वाली जनसंख्या "।
(a) जनसंख्या में वृद्धि
(b) जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि
(c) जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि
(d) जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि
4. विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) विकास मूल्य सापेक्ष होता है।
(b) यह उस समय होता है जब मात्रा में सकारात्मक परिवर्तन होता है।
(c) सकारात्मक वृद्धि से सदैव विकास नहीं होता।
(d) यह समय के संदर्भ में परिवर्तन को इंगित करता है।
5. निम्नलिखित में से किस देश का मानव विकास सूचकांक मानव विकास प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार उच्च है?
(a) स्वीडन
(b) आइसलैंड
(c) आयरलैंड
(d) आस्ट्रेलिया
6. मानव गरीबी सूचकांक, मानव विकास में मापता है।
(a) कमी
(b) प्राप्तियों
(c) वितरण
(d) आय
7. निम्नलिखित में से सही जोडे का चयन कीजिए।
(a) यूरेशिया - प्रेयरीज
(b) अर्जेंटाइना - स्टेपीज़
(c) आस्ट्रेलिया - डाउंस
(d) दक्षिण अफ्रीका - पंपाज
8. निम्न में से कौन-सा वाणिज्य पशुधन पालन का क्षेत्र नहीं है?
(a) दक्षिणी पूर्वी एशिया
(b) न्यूजीलैंड
(c) युरुग्वे
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका
9. नीचे दो कथन दिए गए है। ये अभिकथन (A) और कारण (R) है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): आधुनिक भारत के संदर्भ में 22 भाषाएँ अनुसूचित है।
कारण (R) : लघुत्तम भाषा वर्ग संस्कृत, बोडो तथा मणिपुरी बोलने वालो के हैं।
विकल्पः
(a) दोनों (A) तथा (R) सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) दोनों (A) तथा (R) सही है. लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, लेकिन दोनों (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
10. आप उत्तर पूर्व भारत के भ्रमण पर है निम्न में से किस राज्य में लोगों की संख्या और भूमि के आकार के बीच अनुपात कम पाएंगे?
(a) सिक्किम
(b) नागालैंड
(c) अरूणाचल प्रदेश
(d) मेघालय
11. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय कृषि की एक समस्या है?
(a) उच्च उत्पादकता
(b) सिंचाई हेतु नहरी जल आपूर्ति
(c) चकबंदी
(d) अनियमित मानसून
12. निम्न भौगोलिक दशाओं के लिए उपयुक्त फसल का चयन कीजिए।
I. देश के पश्चिम तथा उत्तर पश्चिम भागों में बोई जाती है।
II. गर्म तथा शुष्क जलवायु
III. सूखा सहन करने में समर्थ
(a) ज्वार
(b) चना
(c) बाजरा
(d) दालें
13. नीचे दो कथन दिए गए है। ये अभिकथन (A) और कारण (R) है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : ग्रामीण क्षेत्रो में भू-स्वामित्व का आर्थिक मूल्य के अतिरिक्त सामाजिक मूल्य भी हैं।
कारण (R) : यह समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाता है।
विकल्पः
(a) दोनों (A) तथा (R) सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) दोनों (A) तथा (R) सही है, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, लेकिन दोनों (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
14. इंदिरा गांधी नहर चरण-1 के कमान क्षेत्र में शामिल नहीं है :
(a) गंगानगर
(b) नागौर
(c) हनुमानगढ़
(d) बीकानेर
निम्नलिखित तालिका का अध्ययन ध्यानपूर्वक कीजिए और प्रश्न संख्या 15 से 17 तक के उत्तर लिखिए :
भारत : श्रम को सहभागिता दर तथा व्यावसायिक संरचना, 2011
15. निम्नलिखित में से किस राज्य में कृषकों की संख्या सर्वाधिक है?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) पंजाब
(c) उत्तराखंड
(d) राजस्थान
16. निम्न में से किस राज्य केंद्रशासित प्रदेश में घरेलु उद्योग श्रमिकों की संख्या न्यूनतम है?
(a) पंजाब
(b) उत्तराखंड
(c) दिल्ली
(d) बिहार
17. निम्नलिखित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को श्रम सहभागिता के निम्न से उच्च दर के आधार पर व्यवस्थित कीजिए।
1. उत्तर प्रदेश
2. चड़ीगढ़
3. उत्तराखंड
4. हिमाचल
विकल्पः
(a) 4,3,2,1
(b) 1,2,3,4
(c) 1,3,4,2
(d) 2,3,4,1
खंड-ख
प्रश्न संख्या 18 और 19 स्रोत आधारित प्रश्न हैं।
18. निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
मानव का प्राकृतीकरण
बेंदा मध्य भारत के अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में रहता है। उसके गाँव में तीन झोपड़ियाँ हैं जो जंगल के बीच हैं। यहाँ तक कि पक्षी और आवारा कुत्ते जिनकी भीड़ प्रायः गाँवों में मिलती है, भी यहाँ दिखाई नहीं देते। छोटी लंगोटी पहने और हाथ में कुल्हाड़ी लिए वह पेंडा (वन) का सर्वेक्षण करता है, जहाँ उसका कबीला कृषि का आदिम रूप-स्थानांतरी कृषि करता है। बेंदा और उसके मित्र वन के छोटे टुकड़ों को जुताई के लिए जलाकर साफ करते हैं। राख का उपयोग मृदा को उर्वर बनाने के लिए किया जाता है। अपने चारों ओर खिले हुए महुआ वृक्षों को देखकर बंदा प्रसन्न है। जैसे ही वह महुआ, पलाश और साल के वृक्षों को देखता है, जिन्होंने बचपन से ही उसे आश्रय दिया है, वह सोचता है कि इस सुंदर ब्रह्मांड का अंग बनकर वह कितना सौभाग्यशाली है। विसर्पी गति से पेंडा को पार करके बंदा नदी तक पहुँचता है। जैसे ही वह चुल्लू भर जल लेने के लिए झुकता है, उसे वन की आत्मा लोई-लुगी की प्यास बुझाने की स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद करना याद आता है। अपने मित्रों के साथ आगे बढ़ते हुए बंदा गूदेदार पत्तों और कंदमूल को चबाता है। लड़के वन से गज्ज्हरा और कुचला का संग्रहण करने का प्रयास कर रहे हैं। ये विशिष्ट पादप है जिनका प्रयोग बेदा और उसके लोग करते हैं। वह आशा करता है कि वन की आत्माएँ दया करेंगी और उसे उन जड़ी बूटियों तक ले जाएँगी। ये आगामी पूर्णिमा को मधाई अथवा जनजातीय मेले में वस्तु विनिमय के लिए आवश्यक है। वह अपने नेत्र बंद करके स्मरण करने का कठिन प्रयत्न करता है, जो उसके बुजुर्गों ने उन जड़ी बूटियों और उनके पाए जाने वाले स्थानों के बारे में समझाया था। वह चाहता है कि काश उसने अधिक ध्यानपूर्वक सुना होता। अचानक पत्तों में खड़खड़ाहट होती है। बंदा और उसके मित्र जानते हैं कि ये बाहरी लोग हैं जो इन जंगलों में उन्हें ढूँढ़ते हुए आए हैं। एक ही प्रवाही गति से बंदा और उसके मित्र सघन वृक्षों के वितान के पीछे अदृश्य हो जाते हैं और वन की आत्मा के साथ एकाकार हो जाते हैं।
18.1 उपरोक्त व्यष्टि किस प्रकार प्राकृतिक मानव की अवधारणा को स्पष्ट करती है? दो बिंदुओं में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) बेंदा का कबीला कृषि का आदिम रूप-स्थानांतरी कृषि करता है।
(ii) वह नदी से प्यास बुझाने की स्वीकृति लेता है।
(iii) वह गूदेदार पत्तों और कंदमूल को चबाता है।
(iv) वन से गज्ज्हरा और कुचला का संग्रहण करता है।
(v) अन्य सबंधित बिंदु
(कोई दो)
18.2 "आदिम समाज प्राकृतिक संसाधनो पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर है।" कोई दो उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) वह कृषि के लिए भूमि के छोटे टुकड़ों को जुताई के लिए जलाकर साफ करते हैं।
(ii) राख का उपयोग मृदा को उर्वर बनाने के लिए किया जाता है।
(iii) वनों से संग्रहण
(iv) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई दो)
18.3 बेंदा ने स्वयं को प्रकृति के आदेशों के अनुसार क्यों ढाल लिया है?
उत्तर-
प्रौद्योगिकी के अत्यंत निम्न स्तर के कारण।
19. दिए गए चित्र का सावधानीपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
19.1 चित्र में दिखाए गए उद्योग की पहचान कीजिए।
उत्तर-
बड़े पैमाने के उद्योग
19.2 उपर्युक्त चित्र में दर्शाए गए उद्योग की कोई दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर-
(i) विशाल बाजार
(ii) विभिन्न प्रकार का कच्चा माल
(iii) शक्ति के साधन
(iv) कुशल श्रमिक
(v) विकसित प्रौद्योगिकी
(vi) अधिक उत्पादन एवं पूँजी
(कोई दो)
19.3 पहले ये उद्योग विश्व के किन देशों में लगाए गए थे?
उत्तर-
ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी भाग एवं यूरोप में।
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 19 के स्थान पर हैं।
छोटे पैमाने के उद्योग की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
(i) स्थानीय कच्चे माल का उपयोग।
(ii) अर्धकुशल श्रमिक
(iii) शक्ति के साधनों से चलने वाले यंत्र
(iv) घर से बाहर कारखाना
(v) स्थानीय निवासियों की क्रय शक्ति बढती है।
(कोई तीन)
खंड-ग
प्रश्न संख्या 20 से 23 लघु-उत्तरीय प्रकान के प्रश्न हैं।
20. (a) "सार्थक जीवन केवल दीर्घ नहीं होता। जीवन का कोई उद्देश्य होना भी आवश्यक है।" कथन की समीक्षा कीजिए।
उत्तर-
(i) लोग स्वस्थ हो।
(ii) अपने विवेक और बुद्धि का विकास कर सकते हो।
(iii) समाज में प्रतिभागिता करें।
(iv) अपने उद्देश्यों को पूरा करने में स्वतंत्र हो।
(कोई तीन)
अथवा
(b) "एक अशिक्षित बच्चा डॉक्टर बनने का विकल्प नहीं चुन सकता" कैसे क्षमता के अभाव के कारण विकल्प सीमित हो जाते है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) लोगों के विकल्पों में वृद्धि करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों तक पहुँच में उनकी क्षमताओं का निर्माण करना महत्वपूर्ण है।
(ii) इन क्षेत्रों में लोगो की क्षमता नहीं है तो विकल्प भी सीमित हो जाते हैं।
(iii) अशिक्षित बच्चा डॉक्टर बनने का विकल्प शिक्षा के अभाव के कारण नहीं चुन सकता है।
(iv) इसी प्रकार निर्धन लोग बीमारी के लिए चिकित्सा उपचार नहीं चुन सकते।
(कोई तीन)
21. प्रौधोगिक नवाचार कैसे आधुनिक बड़े पैमाने पर होने वाले विनिर्माण को प्रभावित करते है।
उत्तर-
(i) प्रौद्योगिक नवाचार, शोध एवं विकासमान युक्तियों के द्वारा विनिर्माण की गुणवता को नियंत्रित करता है।
(ii) अपशिष्टों के निस्तारण एवं अदक्षता को समाप्त करने मे सहायक।
(iii) प्रदूषण को कम करने में सहायक।
(iv) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई तीन)
22. भरमौर जनजातीय समन्वित विकास उपयोजना के अवसरंचनात्मक व आर्थिक लाभों का मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर-
(i) विद्यालयों, जन स्वास्थय सुविधाओं, पेयजल, सड़कों, संचार और विद्युत के रूप में अवसंरचना विकास।
(ii)भरमौर क्षेत्र में दालों और अन्य नकदी फसलों की खेती में बढ़ोत्तरी।
(iii) इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में पशुचारण का महत्व घटा है।
(iv) आज गद्दी जनजाति का केवल दसवाँ भाग ही ऋतु प्रवास करता है।
(v) खाद्यान्नों तथा पशुओं के उत्पादन पर बल की अपेक्षा नकदी फसलों के उत्पादन में वृद्धि।
(vi) अन्य संबंधित बिंदु ।
(कोई तीन)
23. शुष्क भूमि कृषि की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) शुष्क भूमि कृषि उन प्रदेशों तक सीमित है जहाँ वार्षिक वर्षा 75 सेमी से कम है।
(ii) इन क्षेत्रों में शुष्कता को सहने में सक्षम फसलें उगाई जाती है।
(iii) रागी, बाजरा, मूँग, चना तथा ग्वार आदि फसलें उगाई जाती है।
(अन्य संबंधित बिंदु)
खंड-घ
प्रश्न संख्या 24 से 28 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं।
24. विश्व जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले किन्ही पाँच कारकों का विश्लेषण कीजिए ?
उत्तर-
भौगोलिक कारक :
(i) जल की उपलब्धता
(ii) भू-आकृति
(iii) जलवायु
(iv) मृदाएँ
आर्थिक कारक :
(i) खनिज
(ii) नगरीकरण
(iii) औद्योगीकरण
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक :
(कोई पाँच, व्याख्या सहित)
25.(a) वाणिज्य पशुधन पालन की प्रमुख विशेषताओं की परख कीजिए।
उत्तर-
(i) व्यवस्थित व पूँजी प्रधान
(ii) पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित
(iii) स्थायी व विशाल फार्म
(iv) नियंत्रित चराई
(v) विशिष्ट गतिविधि, जिसमें केवल एक ही प्रकार के पशु पाले जाते है।
(vi) प्रमुख पशु भेड़, बकरी, गाय-बैल एवं घोड़े है।
(vii) क्षेत्र न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटाइना, युरूग्वे एवं संयुक्त राज्य अमेरिका
(viii) पशुओं के प्रजनन व स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है।
(ix) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
अथवा
(b) कूपकी खनन की मुख्य विशेषताओं की परख कीजिए।
उत्तर-
(i) इसे भूमिगत खनन भी कहते हैं।
(ii) जब अयस्क धरातल के नीचे गहराई में होता है तब कूपकी विधि का प्रयोग किया जाता है।
(iii) इसमे श्रमिको एवं खनिजों के सुरक्षित और प्रभावी आवागमन के लिए विशेष प्रकार की लिफ्ट, माल ढोने की गाड़ियों तथा वायु संचार प्रणाली की आवश्यकता होती है।
(iv) यह खनन का जोखिम भरा तरीका है।
(v) अधिक खर्चीली विधि।
(vi) आग, बाढ़ एवं जहरीली गैसों के रिसाव का खतरा।
(vii) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
26. (a) स्मार्ट सिटी मिशन के उद्देश्यों का मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर-
(i) स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य शहरों को बेहतर बनाने के लिए आधारभूत बुनियादी ढांचे और सेवाएं प्रदान करता है।
(ii) स्वच्छ लेकिन पोषणीय पर्यावरण प्रदान करना।
(iii) नागरिकों को बेहतर जीवन प्रदान करना।
(iv) कम संसाधनों के उपयोग तथा सस्ती सुविधाओं को उपलब्ध कराना।
(v) शहरों का सतत तथा समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना।
(vi) क्षेत्रों को प्राकृतिक आपदाओं के कम जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में बनाना।
(vii) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
अथवा
(b) अर्ध-गुच्छित बस्तियों की विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
(i) इन्हें विखंडित बस्तियाँ भी कहते है।
(ii) ये किसी सीमित क्षेत्र में परिक्षिप्त बस्ती के गुच्छित होने की प्रवृत्ति का परिणाम है।
(iii) ऐसा प्रारूप किसी बड़े संहत गाँव के संपृथकन अथवा विखंडन के परिणामस्वरूप उत्पन्न होता है।
(iv) जमींदार और अन्य प्रमुख समुदाय मुख्य गाँव के केंद्रीय भाग पर आधिपत्य कर लेते है।
(v) ऐसी बस्तियाँ गुजरात के मैदान और राजस्थान के कुछ भागों में व्यापक रूप से पाई जाती हैं।
(vi) अन्य सबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
27.(a) भारत में जल संभर प्रबंधन की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) जल संभर प्रबंधन से तात्पर्य, मुख्य रूप से धरातलीय और भौमजल संसाधनों के दक्ष प्रबंधन से है।
(ii) इसके अतंर्गत सभी प्राकृतिक, जल और मानवीय संसाधनों के संरक्षण, पुनरुत्पादन और विवेकपूर्ण उपयोग को शामिल किया जाता है।
(iii) जल संभर प्रबंधन का उद्देश्य प्राकृतिक सांसाधनों और समाज के बीच संतुलन लाता है।
(iv) इसके अंतर्गत बहते जल को रोकना और विभिन्न विधियों जैसे अंतः स्त्रवण तालाब, पुनर्भरण, कुओं आदि के द्वारा भौमजल का संचयन और पुनर्भरण शामिल है।
(v) इसकी सफलता मुख्य रूप से संप्रदाय के सहयोग पर निर्भर करती है।
(vi) केंद्रीय और राज्य सरकारों ने देश में बहुत से जल-संभर विकास और प्रबंधन कार्यक्रम चलाए है।
(vii) जिनमे से मुख्य हैं :
- हरियाली केंद्र सरकार द्वारा
- नीरू-मीरू आंध्र प्रदेश द्वारा
- अरवारी पानी संसद अलवर राजस्थान में
(viii) अन्य संबंधित बिंदु
(कोई पाँच)
अथवा
(b) "पुनः चक्रण द्वारा पुनः पूर्तियोग्य जल की उपादेयता व्यापक हैं।" कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
(i) पुनः चक्र और पुनः उपयोग के द्वारा अलवणीय जल की उपलब्धता को सुधारा जा सकता है।
(ii) कम गुणवत्ता वाले जल का उपयोग जैसे शोधित अपशिष्ट जल, उद्योगों के लिए एक आकर्षक विकल्प है।
(iii) शोधित अपशिष्ट जल का उपयोग शीतलन एवं अग्निशमन के लिए करके जल पर होने वाली लागत कम कर सकते है।
(iv) नगरीय क्षेत्रों में स्नान और बर्तन धोने में प्रयुक्त जल को बागवानी के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
(v) वाहनों को धोने वाले जल का भी उपयोग बागवानी में किया जा सकता है।
(vi) इससे पीने योग्य जल का सरंक्षण होगा।
(vii) अन्य संबंधित बिंदु (कोई पाँच)
28.(a) "पवन ऊर्जा पूर्ण रूपेण प्रदुषण मुक्त है।" कथन को न्यायसंगत ठहराएँ।
उत्तर-
(i) पवन ऊर्जा, ऊर्जा का असमाप्य स्रोत है।
(ii) प्रवाहित पवन से ऊर्जा को परिवर्तित करने की अभियांत्रिकी बिल्कुल सरल है।
(iii) पवन की गतिज ऊर्जा को टरबाइन के माध्यम से विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है।
(iv) सम्मार्गी पवनों व पछुवा जैसी स्थायी पवन प्रणालियों व मानसून पवनों को ऊर्जा के स्रोत के रूप में प्रयोग किया गया है।
(v) इसके अलावा स्थानीय हवाओं, स्थलीय और जलीय पवनों को भी विद्युत पैदा करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
(vi) पवन ऊर्जा के लिए राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक में अनुकूल परिस्थितियाँ विद्यमान है।
(vii) अन्य संबधित बिंदु
अथवा
(b) उत्तर-पश्चिमी पठारी प्रदेश को खनिज पट्टी के महत्व की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
(i) यह पट्टी राजस्थान में अरावली और गुजरात के कुछ भाग पर विस्तृत है।
(ii) यहाँ के खनिज धारवाड़ क्रम की शैलों से संबद्ध है।
(iii) ताँबा, जिंक आदि प्रमुख खनिज है।
(iv) राजस्थान बलुआ पत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर, जिप्सम जैसे भवन निर्माण के पत्थरों मे समृद्ध है। यहाँ मुलतानी मिट्टी के विस्तृत निक्षेप पाए जाते है।
(v) यहाँ मुलतानी मिट्टी के विस्तृत निक्षेप पाए जाते है।
(vi) गुजरात अपने पेट्रोलियम निक्षेपों के लिए जाना जाता है।
(vii) डोलोमाइट तथा चूना पत्थर सीमेंट उद्योग के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराते है।
(viii) संबधित बिंदु
(कोई पाँच)
खंड-ङ
प्रश्न संख्या 29 व 30 मानचित्र आधारित प्रश्न हैं।
29. संसार के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर A, B, C, D, E, F और G सात भौगोलिक लक्षण दिखाए गए हैं। इनमें से किन्ही पाँच को पहचानिए और उनके पास खींची गई रेखाओं पर उनके सही नाम लिखिए :
A. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि का एक क्षेत्र
B. एक निर्वाहण संग्रहण का क्षेत्र
C. चलवासी पशुचारण का एक क्षेत्र
D. मिश्रित कृषि का एक क्षेत्र
E. वाणिज्य पशुधन पालन का एक क्षेत्र
F. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि का एक क्षेत्र
G. वाणिज्य पशुधन पालन का एक क्षेत्र
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 29 के स्थान पर हैं।
निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए
29.1 आस्ट्रेलिया के एक विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि के क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
डाउन्स
29.2 अफ्रीका के एक महत्वपूर्ण निर्वाहन संग्रहण क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
उष्ण कटिबंधीय अफ्रीका
29.3 यूरोप में स्थित एक मिश्रित कृषि क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
उत्तर पश्चिमी यूरोप
29.4 एक द्वीप पर स्थित चलवासी पशुचारण के क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
मेडागास्कर
29.5 दक्षिण अमेरिका के वाणिज्य पशुधन पालन क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
अर्जेंटाइना/युरूग्वे
29.6 अफ्रीका के एक विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
वेल्डस
29.7 उत्तरी अमेरिका के वाणिज्य पशुधन पालन क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर-
संयुक्त राज्य अमेरिका
30. भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच को दर्शाइए और उनके नाम लिखिए।
30.1 अधिकतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य
30.2 गेहूँ उत्पादन का अग्रणी राज्य
30.3 मयूरभंज की लौह अयस्क खानें
30.4 खेतड़ी ताँबा खानें
30.5 रानीगंज कोयला खानें
30.6 बिहार स्थित तेलशोधन शाला
30.7 शिवमोग मैगनीज खानें
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 30 के स्थान पर हैं।
निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए
30.1 अधिकतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्य का नाम लिखिए।
उत्तर-
बिहार
30.2 गेहूँ उत्पादक अग्रणी राज्य का नाम लिखिए।
उत्तर-
उत्तर प्रदेश
30.3 मयूरभंज, लौह अयस्क खानें किस राज्य में अवस्थित है?
उत्तर-
ओडिशा
30.4 खेतड़ी ताँबा खानें किस राज्य में स्थित है?
उत्तर-
राजस्थान
30.5 रानीगंज कोयला खानें किस राज्य में स्थित है?
उत्तर-
पश्चिम बगांल
30.6 बिहार स्थित तेलशोधन शाला का नाम लिखिए।
उत्तर-
बरौनी
30.7 शिवमोगा मैगनीन खानें किस राज्य में स्थित है?
उत्तर-
कर्नाटक