परीक्षण, मापन और मूल्यांकन Notes in Hindi Class 11 Physical Education Chapter-6 Test, Measurement, and Evaluation
0Team Eklavyaमार्च 09, 2025
परीक्षण,मापन और मूल्यांकन का अर्थ लिखिए ।
परीक्षण (Test):
परीक्षण वह प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति की क्षमताओं को परखने के लिए गतिविधियां या सवाल दिए जाते हैं।
मापन (Measurement):
मापन का मतलब है किसी चीज़ को संख्या या मानक के आधार पर नापना, जैसे लंबाई, वजन, या दूरी।
मूल्यांकन (Evaluation):
मूल्यांकन का मतलब है किसी के प्रदर्शन या काम का विश्लेषण करना और यह देखना कि उसने कितना अच्छा किया और कहां सुधार की जरूरत है।
खेलों में परीक्षण, मापन और मूल्यांकन का महत्व
उद्देश्यों को निर्धारित करने के लिए:
जब भी आप शारीरिक शिक्षा और खेलों में किसी भी चीज़ के लिए उद्देश्य निर्धारित करते हैं तो आपको परीक्षण, माप और मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना ही पड़ेगा।
खिलाड़ियों की क्षमताओं को जानने में सहायता करता है
परीक्षण, मापन और मूल्यांकन के बिना खिलाड़ियों की क्षमताओं को जानना संभव नहीं है। उनकी क्षमताओं को समझने के लिए उचित परीक्षण और मूल्यांकन आवश्यक है।
खिलाड़ियों के चयन में सहायता करता है:
किसी खिलाड़ी का चयन उसके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है, जिसे केवल परीक्षण, मापन और मूल्यांकन की प्रक्रिया के माध्यम से ही मापा जा सकता है। चयन प्रक्रिया के दौरान, कोच या चयनकर्ता पहले से ही इन प्रक्रियाओं को उचित तरीके से परिभाषित करते हैं।
शिक्षार्थियों के मूल्यांकन में सहायता करता है
किसी भी ज्ञान या कौशल का अधिगम तब तक सफल नहीं होता जब तक कि उसका समय-समय पर मूल्यांकन न किया जाए। शिक्षार्थियों का मूल्यांकन करके हम उनकी सुधार की आवश्यकता और उनकी प्रगति को जान सकते हैं।
शोध कार्य में सहायता करता है:
शोध के दौरान, हम कुछ नया खोजने का प्रयास करते हैं, जिसके लिए मौजूदा शोधों की तुलना में उचित परीक्षण और मापन प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है।
बीएमआई, कमर-कूल्हे का अनुपात, त्वचा की तह माप (3-साइट्स)
बी.एम.आई. की गणना (Calculation of BMI)
बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स वजन और लंबाई का एक अनुपात है। इसमें वजन (किलोग्राम में) को लंबाई (मीटर में) के वर्ग से विभाजित किया जाता है। बीएमआई से पता चलता है कि किसी व्यक्ति का वजन उसकी लंबाई के अनुसार सही है या नहीं।
कमर-कूल्हे के अनुपात की गणना
कमर कूल्हे का अनुपात:
इसे इंच में कमर की परिधि और कूल्हे की परिधि के अनुपात के रूप में परिभाषित किया गया है।
त्वचा की तह माप की गणना
त्वचा की तह माप:
स्किनफोल्ड कैलिपर का उपयोग त्वचा की तह की मोटाई का आकलन करने के लिए किया जाता है, ताकि शरीर में वसा की कुल मात्रा का अनुमान लगाया जा सके। त्वचा की तह की मोटाई का आकलन करने के लिए मानव शरीर में कुल 9 स्थान हैं।
शरीर के प्रकार (एंडोमॉर्फ, मेसोमॉर्फ, एक्टोमॉर्फ) का वर्णन कीजिये ।
मानव शरीर के प्रकार का अर्थ मानव शरीर के आकार व रचना से है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक विलियम हर्बर्ट शेल्डन (William Herbert Sheldon) के अनुसार शरीर के आकार के आधार पर सभी व्यक्तियों को तीन निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा गया है:
एंडोमॉर्फ (Endomorph)
मेसोमॉर्फ (Mesomorph)
एक्टोमॉर्फ (Ectomorph)
एंडोमॉर्फ (Endomorph):
इस प्रकार के व्यक्तियों का शरीर गोल और मटोल होता है।
बड़े एवं सुडौल शरीर के कारण खेलों में अधिक प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।
इनके लिए उपयुक्त खेल:
पावर लिफ्टिंग (Power Lifting)
मेसोमॉर्फ (Mesomorph):
मेसोमॉर्फ व्यक्तियों का शरीर सुडौल, मजबूत और वर्गाकार होता है।
इन व्यक्तियों के कंधे चौड़े होते हैं।
ये व्यक्ति किसी भी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
एक्टोमॉर्फ (Ectomorph):
जिन व्यक्तियों का शरीर पतला और लंबा होता है, उन्हें एक्टोमॉर्फ श्रेणी में रखा गया है।
इनकी मांसपेशियां पतली और हाथ-पैर लंबे होते हैं।
इनकी छाती चपटी होती है और शरीर हल्का होता है।
उपयुक्त खेल:
लंबी दूरी की दौड़
जिम्नास्टिक्स
सहनशक्ति संबंधित खेल
स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस के माप
स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस का संबंध फिटनेस के घटकों के विकास व उनको बनाए रखने से है, जो विभिन्न बीमारियों व रोगों के बचाव व उपचार के द्वारा स्वास्थ्य के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस, व्यक्ति के कुशलतापूर्वक कार्य करने की योग्यता को बढ़ाती है तथा स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखती है।
इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस सभी व्यक्तियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।
स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस के मुख्यतः पाँच घटकों में विभाजित किया जा सकता है।
शरीर की संरचना का अर्थ शरीर के भार में वसा मुक्त मात्रा से है। यह एक जाना पहचाना तथ्य है कि शरीर के कुल भार में शरीर की वसा का उच्च प्रतिशत जोखिमकारक होता है, तथा वह स्थूलता की ओर अग्रसर करता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से युवा पुरुषों व स्त्रियों के लिए शरीर की वसा की सामान्य प्रतिशत क्रमशः 15 व 25 से अधिक नहीं होना चाहिए। व्यक्ति द्वारा शरीर की संरचना को मापने के लिए विभिन्न विधियाँ जैसे- पानी के अंदर भार मापन, स्किनफोल्ड मापन व एथ्रोपोमेट्रिक मापन आदि विधियाँ प्रयोग में लाई जाती हैं।
हृदय-श्वसन सहनशक्ति (Cardiorespiratory Endurance)
हृदय-श्वसन सहनशक्ति का अर्थ शरीर की वह क्षमता है, जिसमें हृदय (हृदय प्रणाली) और फेफड़े (श्वसन प्रणाली) लंबे समय तक निरंतर शारीरिक गतिविधि को बनाए रखते हैं।
यह दिखाता है कि शरीर कितनी कुशलता से ऑक्सीजन को ग्रहण करता है, उसे रक्त के माध्यम से मांसपेशियों तक पहुंचाता है, और ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयोग करता है।
मांसपेशीय सहनशक्ति (Muscular Endurance)
मांसपेशीय सहनशक्ति का मतलब यह है कि एक मांसपेशी या मांसपेशियों का समूह कितनी बार किसी बल के विरुद्ध लगातार संकुचन (सिकुड़ने और फैलने) की क्रिया कर सकता है, या अधिकतम समय तक संकुचन बनाए रख सकता है।
लचक
यह जोड़ों की गति की सीमा है। यह सभी व्यक्तियों के लिए दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण है। इसे निष्क्रिय लचक और सक्रिय लचक में वर्गीकृत किया जा सकता है।
सक्रिय लचक को आगे दो भागों में बांटा जा सकता है: स्थिर लचक और गतिशील लचक।
लचक को "सिट एंड रीच टेस्ट" की सहायता से मापा जा सकता है।
मांसपेशीय शक्ति:
मांसपेशीय शक्ति वह अधिकतम बल है जो एक मांसपेशी या मांसपेशियों का समूह एक बार के संकुचन (सिकुड़ने) में किसी प्रतिरोध के विरुद्ध लगा सकता है।
इसे पुल-अप्स, वेट लिफ्टिंग और पुश-अप्स आदि के माध्यम से मापा जा सकता है।