ओलम्पिक दर्शन मूल्य शिक्षा Notes in Hindi Class 11 Physical Education Chapter-2 Olympic Philosophy Values Education
0Team Eklavyaमार्च 09, 2025
ओलंपिक दर्शन – अवधारणा एवं ओलंपिक मूल्य (उत्कृष्टता, मित्रता एवं आदर)
ओलंपिक दर्शन (ओलंपिज्म):
ओलंपिक जीवन का दर्शन शास्त्र है। यह शरीर, आत्मशक्ति व मन–मस्तिष्क में संतुलन बनाता है।
खेलों में भाग लेना व्यक्ति का अधिकार है। ओलंपिक भावना के साथ खेलों का अभ्यास करना चाहिए।
ओलंपिज्म का लक्ष्य लोगो द्वारा खेलों द्वारा सामंजस्यपूर्ण विकास करना है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अंतर्गत ओलंपिक, वैश्विक व स्थायी क्रिया है।
ओलंपिक मूल्य:
श्रेष्ठता (Excellence)
आदर (Respect)
मित्रता (Friendship)
श्रेष्ठता (Excellence):
खेल में और पेशेवर जीवन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना।
महत्वपूर्ण विजय नहीं, बल्कि संघर्ष का महत्व।
शारीरिक, मानसिक और इच्छाशक्ति के स्वस्थ संयोजन का आनंद लेना।
आदर (Respect):
आत्मसम्मान और दूसरों का आदर।
प्राकृतिक वातावरण और नियमों-विनियमों का सम्मान।
मित्रता (Friendship):
मित्रता ओलंपिक खेलों का केंद्र बिंदु है।
यह आपसी समझ और तालमेल को बढ़ावा देता है, व्यक्तिगत रूप से और विश्व के सभी व्यक्तियों के बीच।
ओलंपिक मूल्य शिक्षा
प्रयास का आनंद:
हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है कि उसकी पहुंच शारीरिक शिक्षा और खेल तक हो।
खेल और शारीरिक गतिविधियों में उचित अवसर प्रदान किए जाएं, जिससे वह अपनी ऊर्जा और प्रयास का आनंद सकारात्मक परिणाम के साथ ले सके।
न्यायपूर्ण व्यवहार:
न्यायपूर्ण व्यवहार का संबंध खेल में नियम के अनुसार खेलने से है।
खेल में कई तरीके हैं जिससे न्यायपूर्ण व्यवहार प्रदर्शित होता है, जैसे– खेल समाप्त होने पर अपने प्रतिद्वंदीसे हाथ मिलाना, खेल के पश्चात अपने विपक्षी के असाधारण प्रदर्शन की प्रशंसा करना इत्यादि।
समाज में रहने और जीवन में प्रतिदिन न्यायपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता है, जिसे खेल के द्वारा विकासित और सुदृढ़ किया जा सकता है।
दूसरों के लिए आदर:
हमें विविधता को स्वीकार, सम्मानित और शांति स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। हमें नस्ल, आयु, लिंग और योग्यता में भिन्नता के बावजूद विश्व के सभी लोगों की संस्कृति और योग्यता की प्रशंसा करनी चाहिए।
दूसरों के लिए आदर की भावना को हम खेल के द्वारा विकसित कर सकते हैं क्योंकि, खेल में एक टीम में विभिन्न संस्कृतियों के खिलाड़ी होते हैं जो मिलकर एक ही लक्ष्य एवं जीत के लिए प्रयास करते हैं।
उत्कृष्टता का लक्ष्य
खेल खिलाड़ियों को एक सुरक्षित और अच्छे माहौल में सही और स्वस्थ विकल्प चुनने का मौका देता है। खेल में कोई भेदभाव या डर नहीं होता, और यह एक ऐसा वातावरण बनाता है जो सबके लिए समान हो।
खेल एक ऐसा स्थान है जहाँ हर व्यक्ति की अलग पहचान और संस्कृति का सम्मान किया जाता है। यह खिलाड़ियों को बेहतर बनने और दूसरों का आदर करने की प्रेरणा देता है।
शरीर, इच्छा और मन के बीच संतुलन:
आधुनिक ओलंपिक आंदोलन केवल खेलों तक सीमित नहीं है। यह विभिन्न संस्कृतियों को अपनाने, कला को बढ़ावा देने, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और शिक्षा पर भी जोर देता है।
ये सभी चीजें युवाओं को एक संतुलित और बेहतर जीवन जीने में मदद करती हैं।
शारीरिक शिक्षा में शरीर और मस्तिष्क दोनों शामिल होते हैं, लेकिन यह बिना इच्छा शक्ति के संभव नहीं है। खेल शरीर, इच्छा और मन के बीच संतुलन बनाने का एक माध्यम है।
प्राचीन ओलंपिक:
प्राचीन ओलंपिक खेल 776 ई.पू. में शुरू हुए और 394 ईस्वी में रोमन राजा थियोडोसियस-I ने इन्हें बंद कर दिया।
ये खेल धार्मिकता के आधार पर ग्रीक देवता (God Zeus) के सम्मान में आयोजित होते थे।
केवल ग्रीक लोग ही इनमें भाग ले सकते थे।
विजेताओं को जैतून (Olive) पेड़ की पत्तियों से सम्मानित किया जाता था।
आधुनिक ओलंपिक
आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत 1896 ई. में ग्रीस (एथेंस) में बैरन पियरे डी कूबर्टिन के प्रयासों से हुई।
16 जून 1894 को पेरिस में तय किया गया कि हर चार साल में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा।
2020 के खेल कोरोना महामारी के कारण 2021 में टोक्यो (जापान) में आयोजित हुए।
भविष्य के खेल:
2024 और 2028 ओलंपिक पेरिस और लॉस एंजेलेस में होंगे।
विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाते हैं।
इन खेलों की देखरेख आई.ओ.सी (IOC) करती है।
प्राचीन ओलम्पिक खेल
1. आयोजन सिर्फ यूनान
2. प्रतिभागी सिर्फ यूनानी
3. धार्मिक त्योहार
4. दिन 05
5. चार साल में एक बार
आधुनिक ओलम्पिक खेल
1. आयोजन विश्व में कहीं भी
2. प्रतिभागी किसी भी देश का नागरिक
3. वैश्विक शांति व वैश्विक बढ़ोतरी
4. दिन 16
5. चार साल में एक बार
ओलंपिक - प्रतीक, आदर्श वाक्य, ध्वज, शपथ और गान
ओलंपिक प्रतीक (Olympic Symbol):
ओलंपिक चार्टर के अनुसार, ओलंपिक प्रतीक में पांच आपस में जुड़े हुए समान आकार के छल्ले (रिंग्स) होते हैं।
जब इसे रंगीन रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो बाएं से दाएं रंग होते हैं: नीला, काला और लाल (ऊपर की पंक्ति में), और पीला तथा हरा (नीचे की पंक्ति में)।
यह प्रतीक ओलंपिक आंदोलन की गतिविधियों को व्यक्त करता है और पाँच महाद्वीपों के एकीकरण और ओलंपिक खेलों में दुनियाभर के एथलीटों की एकजुटता को दर्शाता है।
ओलंपिक आदर्श वाक्य:
सिटियस, आल्टियस, फोर्टियस एवं कम्युनिटर से बना है। इनका अर्थ है अधिक तेज, अधिक ऊँचा और अधिक शक्तिशाली और एकसाथ। कम्युनिटर शब्द का प्रयोग पहली बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में किया गया।
ओलंपिक ध्वज (Olympic Flag):
ओलंपिक प्रतीक को ही ओलंपिक ध्वज की मान्यता है। ओलंपिक ध्वज में पाँच रिंगों के नीचे सिटियस, आल्टियस, फोर्टियसन क्यूम्यूनिटर लिखा होता है, जिसका अनुवाद तेज, ऊँचा, ताकतवर और एक साथ है।
इस ध्वज को पहली बार 1920 एंटवर्प ओलंपिक खेलों में फहराया गया। यह सफेद रंग का है, जिसमें आपस में जुड़े हुए पाँच छल्ले बने होते हैं, जो पाँच महाद्वीपों के प्रतीक हैं। आपस में जुड़े हुए छल्ले सहयोग और मित्रता को दर्शाते हैं।
ओलंपिक शपथ (Olympic Oath):
सिडनी ओलंपिक 2002 से लागू नई शपथ:
"सभी प्रतियोगियों के नाम पर, मैं वादा करता हूँ कि हम इन ओलंपिक खेलों में उन नियमों का सम्मान करेंगे और उनका पालन करेंगे जो इन्हें संचालित करते हैं। हम मादक पदार्थों और ड्रग्स का उपयोग किए बिना, सच्ची खेल भावना के साथ खेलों की महिमा और अपनी टीमों के सम्मान के लिए हिस्सा लेंगे।"
ओलंपिक गान (Olympic Anthem):
ओलंपिक गान एक संगीत रचना है जिसे "ओलंपिक एंथम" कहा जाता है। इसे स्पाइरो समारा (Spiro Samara) द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति
स्थापना वर्ष – 23 जून 1894
मुख्यालय – लुसाने, स्विट्जरलैंड
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्य या भूमिका
ओलंपिक खेलों के आयोजन स्थल का निर्णय लेना।
प्रतियोगिताओं के लिए मौलिक नियमों का निर्धारण करना।
खेल संस्थाओं को बढ़ावा देना और उनकी सहायता करना।
खेल कार्यक्रमों के संचालन और खेलों में मेजबान देशों का चुनाव करने के साथ-साथ नए सदस्यों का चयन करना।
ओलंपिक आंदोलन को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के भेदभाव या पक्षपात के विरुद्ध कार्रवाई करना।
राष्ट्रीय ओलंपिक समिति
ओलंपिक सिद्धांतों व मूल्यों को अपने देश में बढ़ावा देना।
ओलंपिक संविधान का पालन करना।
सभी के लिए खेल व खेल प्रदर्शन में विकास को प्रोत्साहित करना।
खेलों में भेदभाव व हिंसा के विरुद्ध कार्रवाई करना।
विश्व डोपिंग रोधी संहिता को मानना व लागू करना।
खिलाड़ियों के स्वास्थ्य व चिकित्सा देखभाल के उपायों को समर्थन देना।
अपने स्वायत्तता की रक्षा करना व किसी भी राजनीतिक, धार्मिक व आर्थिक दबाव में न आना।
ओलंपिक संविधान के अनुसार खिलाड़ियों, अधिकारियों को ओलंपिक के लिए चुनना व भेजना।
ओलंपिक संविधान के अनुसार अपने देश के प्रशासन व सरकार के साथ मधुर व सामंजस्य संबंध रखना।