1. जीव-यांत्रिकी (Bio-mechanics) क्या है?
उत्तर:
जीव-यांत्रिकी विज्ञान की वह शाखा है, जो जीवित प्राणियों के शरीर में होने वाली यांत्रिक प्रक्रियाओं और उनके कार्यों का अध्ययन करती है। यह मुख्य रूप से शरीर की संरचना, गति, बल, ऊर्जा और उनके परस्पर प्रभावों को समझने पर केंद्रित होती है।
2. जीव-यांत्रिकी की उपयोगिता क्या है?
उत्तर:
- खेल प्रदर्शन में सुधार करता है।
- चिकित्सा उपकरणों और तकनीकों के विकास में सहायक होता है।
- चोटों को रोकने और उनके उपचार में मदद करता है।
- रोबोटिक्स और कृत्रिम अंग निर्माण में उपयोग किया जाता है।
3. शारीरिक शिक्षा और खेलकूद में जीव-यांत्रिकी का क्या महत्व है?
उत्तर:
- खेल में प्रदर्शन सुधारने में सहायक।
- व्यायाम और प्रशिक्षण तकनीक में सुधार करता है।
- सही शारीरिक मुद्रा और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
- चोटों की रोकथाम और पुनर्वास में सहायक।
- खेल उपकरणों और तकनीकों में सुधार लाने में सहायक।
4. न्यूटन के गति के तीन नियम कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
1. जड़ता का नियम (Law of Inertia)
2. त्वरण का नियम (Law of Acceleration)
3. प्रतिक्रिया का नियम (Law of Action-Reaction)
5. जड़ता का नियम क्या है?
उत्तर:
न्यूटन के पहले नियम के अनुसार, कोई भी वस्तु तब तक अपनी वर्तमान स्थिति (विश्राम या गति) में बनी रहती है, जब तक उस पर कोई बाहरी बल कार्य न करे।
उदाहरण:
- स्थिर फुटबॉल तब तक नहीं हिलेगी जब तक उस पर किक न मारी जाए।
- चलती हुई कार अचानक ब्रेक लगाने पर चालक आगे की ओर झुक जाता है।
6. त्वरण का नियम क्या है?
उत्तर:
न्यूटन के दूसरे नियम के अनुसार, किसी वस्तु का त्वरण (Acceleration) उस पर लगाए गए बल के समानुपाती होता है और उसके द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
सिद्धांत:
𝐹 = 𝑚 × 𝑎
F= m × a (बल = द्रव्यमान × त्वरण)
उदाहरण:
- क्रिकेट गेंद पर अधिक बल लगाने से उसकी गति अधिक होगी।
- हल्की और भारी वस्तु को समान बल से धक्का देने पर हल्की वस्तु तेज़ी से चलेगी।
7. प्रतिक्रिया का नियम क्या है?
उत्तर:
न्यूटन के तीसरे नियम के अनुसार, प्रत्येक क्रिया के विपरीत और समान प्रतिक्रिया होती है।
उदाहरण:
- जब तैराक पानी को पीछे धकेलता है, तो पानी उसे आगे की ओर धक्का देता है।
- गोली चलाने पर बंदूक पीछे की ओर झटके का अनुभव करती है।
- रॉकेट ऊपर जाता है क्योंकि वह गैसों को नीचे की ओर छोड़ता है।
8. संतुलन कितने प्रकार का होता है?
उत्तर:
संतुलन के दो प्रकार होते हैं:
1. गतिशील संतुलन (Dynamic Balance) – जब व्यक्ति या वस्तु गति में रहते हुए संतुलन बनाए रखती है। (जैसे - साइकिल चलाना)
2. स्थिर संतुलन (Static Balance) – जब व्यक्ति या वस्तु स्थिर अवस्था में संतुलन बनाए रखती है। (जैसे - योग में शीर्षासन)
9. खेलों में संतुलन बनाए रखने के कौन-कौन से सिद्धांत हैं?
उत्तर:
- चौड़ा आधार (Wide Base): संतुलन बनाए रखने के लिए चौड़ा आधार जरूरी होता है। (उदाहरण - कुश्ती में पहलवान पैरों को फैलाकर खड़े होते हैं)
- गुरुत्वाकर्षण बिंदु (Center of Gravity) को नीचे रखना: शरीर का गुरुत्वाकर्षण केंद्र जितना नीचे होगा, संतुलन उतना बेहतर होगा।
- शरीर द्रव्यमान (Body Mass): अधिक द्रव्यमान वाला व्यक्ति अधिक स्थिर होता है। (जैसे - भारी पहलवान को गिराना कठिन होता है)
- गुरुत्वाकर्षण केंद्र का सही स्थान: गुरुत्वाकर्षण केंद्र को शरीर के मध्य में रखने से संतुलन अधिक होता है।
10. घर्षण (Friction) क्या है?
उत्तर:
घर्षण एक प्रकार का बल है, जो तब उत्पन्न होता है जब दो सतहें एक-दूसरे के संपर्क में आती हैं और उनके बीच गति होने का प्रयास होता है। घर्षण हमेशा गति की विपरीत दिशा में कार्य करता है।
11. खेलों में विभिन्न प्रकार के घर्षण की व्याख्या करें?
उत्तर:
1. स्थिर घर्षण (Static Friction)
- जब कोई वस्तु गति में नहीं होती, लेकिन गति करने का प्रयास कर रही होती है, तो उस पर स्थिर घर्षण कार्य करता है।
- उदाहरण: दौड़ शुरू करने से पहले एथलीट के जूते ट्रैक पर टिके रहते हैं।
2. गतिशील घर्षण (Dynamic Friction)
जब कोई वस्तु वास्तव में गति कर रही होती है, तो उस पर गतिशील घर्षण कार्य करता है।
गतिशील घर्षण के दो प्रकार होते हैं:
1. स्लाइडिंग घर्षण (Sliding Friction): जब कोई वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर सरकती है। (उदाहरण - डिब्बे को गाड़ी पर चढ़ाना)
2. रोलिंग घर्षण (Rolling Friction): जब कोई वस्तु लुढ़कती है। (उदाहरण - क्रिकेट गेंद का मैदान पर लुढ़कते-लुढ़कते रुक जाना)
12. घर्षण के लाभ और हानियाँ क्या हैं?
उत्तर:
घर्षण के लाभ:
- गति को नियंत्रित करता है। (उदाहरण - घर्षण के कारण ही हम चल सकते हैं)
- खेलों में पकड़ को मजबूत बनाता है। (जैसे - बैडमिंटन खिलाड़ी रैकेट की ग्रिप मजबूत करने के लिए घर्षण बढ़ाते हैं)
- ऊर्जा उत्पन्न करता है। (उदाहरण - हाथ रगड़ने से गर्मी उत्पन्न होती है)
घर्षण की हानियाँ:
- वस्तुओं में टूट-फूट होती है। (जैसे - जूते घिस जाते हैं)
- गति को कम कर देता है। (जैसे - स्केटिंग में घर्षण कम किया जाता है)
- अधिक ऊर्जा खर्च होती है।
13. जीव-यांत्रिकी का खेलों में क्या योगदान है?
उत्तर: