Editor Posts footer ads

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार Important Short and Long Question Class 12 Geography Chapter-8 Book-2

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार Important Short and Long Question Class 12 Geography Chapter-8 Book-2


1. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार क्या है?

उत्तर:

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी और प्रौद्योगिकी का लेन-देन है। इसमें आयात और निर्यात दोनों शामिल होते हैं। यह सभी देशों के लिए लाभकारी होता है क्योंकि कोई भी देश पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं होता।


2. भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में क्या बदलाव आया है?

उत्तर:

  • 1951-52 में भारत का विदेश व्यापार 1214 करोड़ रुपये का था।
  • 2021-22 में यह 77,19,796 करोड़ रुपये हो गया।
  • इस वृद्धि के कारण विनिर्माण, सरकारी नीतियाँ, वैश्वीकरण और बाजारों तक पहुँच बढ़ना है।


3. भारत के आयात संघटन में क्या बदलाव आया है?

उत्तर:

  • पहले खाद्यान्नों, मशीनरी और पूँजीगत माल का आयात अधिक था।
  • हरित क्रांति के बाद खाद्यान्न आयात कम हुआ।
  • 1973 में पेट्रोलियम संकट के बाद पेट्रोलियम और उर्वरकों का आयात बढ़ा।
  • वर्तमान में भारत के प्रमुख आयात – पेट्रोलियम, मशीनरी, मोती, सोना-चाँदी, रसायन और इलेक्ट्रॉनिक्स।


4. भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदार कौन हैं?

उत्तर:

भारत के व्यापारिक संबंध कई देशों और व्यापारी संगठनों से हैं। प्रमुख साझेदार हैं –

  • संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • चीन
  • यूरोपीय संघ (EU)
  • सऊदी अरब
  • अफ्रीकी और दक्षिण एशियाई देश


5. भारत का अधिकतर विदेशी व्यापार किन मार्गों द्वारा होता है?

उत्तर:

  • समुद्री मार्ग (मुख्य रूप से)।
  • वायु मार्ग (महंगे और नाशवान सामान के लिए)।
  • सड़क मार्ग (नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के लिए)।


6. समुद्री पत्तनों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवेश द्वार क्यों कहा जाता है?

उत्तर:

  • भारत की तटरेखा 7,517 कि.मी. लंबी है।
  • समुद्री मार्ग सबसे सस्ता परिवहन साधन है।
  • आयात-निर्यात का बड़ा हिस्सा समुद्री मार्ग से होता है।


7. भारत में कितने प्रमुख और गौण पत्तन हैं?

उत्तर:

1. 12 प्रमुख पत्तन – केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित।

2. 200 छोटे पत्तन – राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित।


8. भारत के प्रमुख समुद्री पत्तन कौन-कौन से हैं?

उत्तर:


9. हवाई परिवहन का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में क्या योगदान है?

उत्तर:

  • तेजी से सामान पहुँचाने का सबसे अच्छा साधन।
  • नाशवान और मूल्यवान वस्तुओं (हीरे, सोना, फार्मास्युटिकल, टेक्सटाइल) के लिए उपयोगी।
  • व्यापारिक यात्राओं और पर्यटन को बढ़ावा देता है।
  • भारत में 25 प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे कार्यरत हैं।


10. भारत के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे कौन-कौन से हैं?

उत्तर:

  • इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली।
  • छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई।
  • केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु।
  • राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता।
  • चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चेन्नई।
  • कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोच्चि।


11. भारत में तेल और गैस पाइपलाइन परिवहन का क्या महत्व है?

उत्तर:

  • तरल पदार्थ, गैस और ठोस गारा को लंबी दूरी तक ले जाने का सस्ता साधन।
  • भारत में सबसे लंबी पाइपलाइन असम के नाहरकटिया से बिहार के बरौनी तक (1157 कि.मी.) है।
  • प्रमुख कंपनियाँ – गेल (GAIL), ओएनजीसी, ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)।


12. संचार प्रणाली के प्रमुख प्रकार कौन-कौन से हैं?

उत्तर:

1. वैयक्तिक संचार प्रणाली – टेलीफोन, ईमेल, फैक्स, इंटरनेट।

2. जनसंचार प्रणाली – रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्र, उपग्रह संचार।


13. भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत कब हुई?

उत्तर:

  • 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे द्वारा।
  • 1930 में इसे इंडियन ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के रूप में सरकार ने लिया।
  • 1936 में ऑल इंडिया रेडियो (AIR) बना और 1957 में आकाशवाणी नाम दिया गया।


14. भारत में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत कब हुई?

उत्तर:

  • 1959 में दिल्ली में पहला टेलीविजन प्रसारण शुरू हुआ।
  • 1976 में इसे दूरदर्शन (DD) के रूप में अलग कर दिया गया।


15. भारत में प्रमुख उपग्रह संचार प्रणाली कौन-कौन सी हैं?

उत्तर:

1. INSAT (Indian National Satellite System) – 1983 में स्थापित, दूरसंचार और मौसम विज्ञान के लिए।

2. IRS (Indian Remote Sensing Satellite System) – 1988 में स्थापित, प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी के लिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!