प्रश्न- क्या सड़क परिवहन रेल परिवहन के मुकाबले बेहतर है ?
उत्तर -
- सड़क परिवहन से व्यक्तियों या वस्तुओं को घर तक पहुँचाया जा सकता है जबकि रेलमार्ग उन्हें एक निश्चित स्थान तक ही ला सकता है।
- सड़कों का निर्माण पहाड़ी व अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भी हो सकता है जबकि रेलमार्गों का निर्माण ऐसे स्थानों पर नहीं किया जा सकता।
- छोटी-छोटी दूरियों को तय करने के लिये सड़क मार्ग ही प्रयोग किये जाते हैं।
प्रश्न- महामार्गों का अर्थ बताओ ? इनकी प्रमुख विशेषता बताइए ?
उत्तर -
- महामार्ग पक्के सड़कें होती है जो दूर दूर के स्थानों को जोडती है
- महामार्गों को अबाधित यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिये बनाये जाते है इन पर फ्लाईओवर बनाये जाते है। यथा संभव लालबत्ती नहीं रखी जाती।
- ये सड़कें ब्रेकर से मुक्त होती है तथा कई लेन वाली होती हैं।
- इनकी चौड़ाई लगभग 80 मीटर होती है।
- ये सड़कें देश के प्रमुख नगरों, पत्तनों को मिलाती है।
- इन सड़कों के किनारों पर रैलिंग लगी होती है ताकि कहीं पर भी इनको क्रास ना किया जा सके। यातायात निर्बाध गति से चलता रहे।
प्रश्न- विश्व में सड़क परिवहन की किन्हीं तीन प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर -
- सड़कें प्राकृतिक आपदा के दौरान तथा खराब मौसमी दशाओं में अनुपयोगी है।
- यातायात की माँग को सड़क जाल पूरा नहीं कर पाता है फलस्वरूप सड़कों पर दबाव बढ़ता है।
- सड़कों के निर्माण और उनके रखरखाव के लिए भारी निवेश की आवश्यकता होती है।
प्रश्न-पनामा नहर की विशेषताएं बताइए ।
उत्तर -
- पनामा नहर उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के मध्य 72 कि. मी. लम्बी है।
- इस नहर के कारण उत्तरी अमेरिका के पूर्व न्यूयार्क एंव पश्चिम स्थित सानफ्रांसिस्को के मध्य जल परिवहन से 13000 कि. मी. की दूरी कम हो गयी है। इसी तरह पश्चिमी यूरोप एंव स. रा. अमेरिका के पश्चिमी तट की दूरी कम हो गयी है।
- द. अमेरिका के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के मध्य आसानी से परिवहन हो पाता है।
- यह नहर द. अमेरिका के राष्ट्रों के मध्य व्यापार को बढ़ाने में सहायक हुई है।
प्रश्न- वायु परिवहन का महत्त्व बताइए ?
उत्तर -
- वायु परिवहन एक तीव्रतम साधन हैं इसके कारण आज विश्व का कोई भी स्थान 35 घंटे से अधिक दूरी पर नहीं है।
- इसके द्वारा मूल्यवान वस्तुओं, जीवनरक्षक दवाओं को तीव्रता से कम समय में गन्तव्य तक पहुँचाया जा सकता है।
- दुर्गम स्थलों जैसे पहाड़, दलदल, बीहड़, जंगलों आदि क्षेत्रों में वायु परिवहन द्वारा ही परिवहन संभव हो पाता है। आपातकाल एंव युद्ध के समय वायु परिवहन का महत्व का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है
प्रश्न- सड़कों पर संकुलन क्यों हो जाता है ? परिवहन संकुलन की समस्याओं के समाधान के उपाय स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर -
जब सड़क तंत्र यातायात की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित नहीं हो पाते तो सड़कों पर संकुलन बढ़ जाता है। इसे सड़को पर जाम लगना भी कहते हैं।
- सार्वजनिक बस सेवाओं के सुधार
- सड़कों को चौड़ा करना व उनकी गुणवत्ता को सुधारना।
- पुलों, फ्लाईओवरों तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण करना।
- उच्चतर पार्किंग शुल्क लगाकर निजी वाहनों की संख्या को नियन्त्रित करना।
प्रश्न- स्वेज नहर की विशेषताएं बताइए ।
उत्तर -
- इस नहर का निर्माण 1869 में मिस्र में हुआ।
- यह नहर भूमध्य सागर को लालसागर से जोड़ती हैं।
- यह लगभग 180 किलोमीटर लम्बी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है।
- इस नहर के द्वारा यूरोप तथा दक्षिणी एशिया व आस्ट्रेलिया के मध्य की दूरी को उत्तरमाशा अंतरीप मार्ग की तुलना में कम हुई है।
- इस नहर में प्रतिदिन 100 जलयान आवागमन करते हैं।
प्रश्न- राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग क्यों हैं ? कोई तीन कारण बताओं ।
उत्तर -
राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग है क्योंकि :-
- यह यूरोप के संपन्न कोयला खनन क्षेत्रों से गुजरता हुआ परिवहन सुविधाएं प्रदान करता है तथा संपूर्ण नदी बेसिन विनिर्माण की दृष्टि से अत्यधिक संपन्न है।
- यह जलमार्ग स्विटजरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम तथा नीदरलैंड के औद्योगिक क्षेत्रों को उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग से जोड़ता है।
- प्रति वर्ष 20,000 से अधिक समुद्री जलयान तथा 2 लाख से अधिक आंतरिक मालवाहक पोत इस मार्ग से वस्तुओं एवं सामग्रीयों का आदान-प्रदान करते हैं।
प्रश्न- पाइप लाइन परिवहन के गुण एंव दोष स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -
पाइन लाइन परिवहन ने तरल पदार्थों जैसे जल, पैट्रोलियम एंव गैसों के परिवहन में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
पाइपलाईन परिवहन के गुण
- पाइपलाईनों को कठिन, ऊबड़-खाबड, भू-भागों तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता है।
- इनके रखरखाव का खर्च अपेक्षाकृत कम है।
- यह जलीय तथा गैसीय पदार्थों के परिवहन का तीव्र,
- सस्ता तथा पर्यावरण हितैषी साधन है।
- पाइप लाइन परिवहन में ईंधन की बचत होती है। तथा मौसम संबंधी दशाओं का प्रभाव नहीं पड़ता।
- परिवहन के इस साधन द्वारा पदार्थों की आपूर्ति की निरंतरता बनी रहती है।
पाइपलाईन परिवहन के दोष
- एक बार बनाने के बाद इसकी क्षमता को न तो घटाया जा सकता है और न ही बढ़ाया जा सकता है।
- पाइपलाईन में रिसाव का पता लगाना भी एक बड़ी समस्या होती है।
- कहीं पर पाइप लाइन के फट जाने से उसकी मरम्मत करना कठिन होता है।
- कुछ इलाकों में इनकी सुरक्षा की व्यवस्था करना कठिन होता है।
प्रश्न- पार साइबेरियन रेलमार्ग की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर -
- यह संसार का सबसे लंबे पार महाद्वीपीय रेलमार्ग है
- यह रेलमार्ग पश्चिम में सेंट पीट्स बर्ग से पूर्व में प्रशांत महासागर तट पर स्थित व्लाडि वोस्टक तक विस्तृत हैं।
- यह 9322 कि.मी. लम्बा, दोहरे पथ से युक्त विद्युतीकृत
- एशिया का मत्त्वपूर्ण रेलमार्ग है।
प्रश्न- यह एशियाई प्रदेश को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है। इस रेलमार्ग को दक्षिण से जोड़ने वाले योजक मार्ग हैं।
उत्तर -
- यह रेलमार्ग यूराल पर्वत, ओब और येनीसी नदियों से गुजरता है।