Editor Posts footer ads

तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप important short and long Question chapter 5 Geography Book 1

तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप important short and long Question  chapter 5 Geography Book 1


प्रश्न - तृतीयक क्रियाकलाप से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर -

  • तृतीयक क्रियाकलाप सेवा सेक्टर से संबंधित है
  • तृतीय क्रियाकलापों का निष्पादन कुशल श्रमिक व्यवसायिक दृष्टि से प्रशिक्षित विशेषज्ञ और परामर्शदाताओं द्वारा होता है
  • तृतीयक क्रियाकलाप में उत्पादन और विनिमय  दोनों शामिल होता है

1.उत्पादन - उत्पादन में सेवाओं की उपलब्धता होती है जिसका उपभोग किया जाता है

2.विनिमय - विनिमय के अंतर्गत व्यापार , संचार , परिवहन आदि सम्मिलित होते हैं 

  • इसलिए तृतीय क्रियाकलापों में मूर्त वस्तुओं के उत्पादन के बजाय सेवाओं का व्यवसायिक उत्पादन सम्मिलित होता है

प्रश्न - तृतीयक क्रियाकलाप के प्रकार बताइए ?

उत्तर -

  • व्यापार और वाणिज्य
  • परिवहन
  • संचार
  • सेवाएं


प्रश्न - परिवहन क्या है ? इसकी विशेषता बताइए ?

उत्तर -

  • परिवहन एक ऐसी सेवा या सुविधा है जिससे व्यक्तियों , वस्तुओं तथा संपत्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है
  • परिवहन एक सेवा के रूप में लोगों को रोजगार प्रदान करता हैं ड्राइवर , कंडक्टर,  सामान लादने , उतारने वाले,  टिकट संग्राहक आदि 
  • इस तरह सभी प्रकार की परिवहन सेवाओं में भारी संख्या में लोग लगे हैं 
  • परिवहन के कारण पर्यटन में बढ़ोतरी हुई है 
  • परिवहन की सुविधा के कारण औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आई है


प्रश्न - व्यापार और वाणिज्य किस प्रकार सेवाओं को जन्म देते हैं ? संक्षेप में विवरण दीजिए ?

उत्तर -

  • व्यापार के अंतर्गत वस्तुओं का क्रय विक्रय होता है 
  • फुटकर और थोक व्यापार की सभी सेवाओं का उद्देश्य लाभ कमाना होता है 
  • यह सारा काम कस्बों और नगरों में होता है जिन्हें व्यापारिक केंद्र कहा जाता है


प्रश्न - ग्रामीण और नगरीय विपणन केंद्र में क्या अंतर है ?

उत्तर -

1. ग्रामीण विपणन केंद्र 

  • ग्रामीण विपणन निकटवर्ती बस्तियों का पोषण करते हैं 
  • यह केंद्र स्थानीय संग्रहण और वितरण केंद्र की सेवाएं प्रदान करते हैं
  • यहां व्यक्तिगत और व्यवसायिक सेवाएं सुविकसित नहीं होती है 
  • यहां ग्रामीण लोगों की अधिक मांग वाली वस्तु और सेवा उपलब्ध होती है 


नगरीय  विपणन केंद्र -

  • यह केंद्र विशेष नगरीय सेवाएं प्रदान करते हैं
  • यह केंद्र स्थानीय सेवाओं के साथ-साथ विशिष्ट वस्तुएं एवं सेवाएं प्रदान करते हैं 
  • यह केंद्र भी निर्मित वस्तुएं प्रदान करते हैं 
  • यह केंद्र व्यवसायिक सेवाएं जैसे अध्यापक, वकील, परामर्शदाता एवं चिकित्सक की सेवाएं भी प्रदान करते हैं 


प्रश्न - थोक व्यापार और फुटकर व्यापार से क्या अभिप्राय है ?

1. थोक व्यापार 

  • थोक बाजार का गठन कई बिचौलिए सौदागरों द्वारा होता है
  • यह बिचौलिए बड़े विनिर्माता से सीधी खरीद करते हैं 
  • और फिर बहुसंख्यक फुटकर व्यापारियों को बेचते है
  • यह थोक विक्रेता फुटकर भंडारों को उधार देते हैं 
  • यहां तक कि फुटकर विक्रेता अधिकतर थोक विक्रेता की 
  • पूंजी पर ही अपने कार्य का संचालन करते हैं

2. फुटकर व्यापार

  • फुटकर व्यापारी सीधा उपभोक्ताओं को वस्तु विक्रय करते हैं
  • फेरी , रेहड़ी , ट्रक , द्वार से द्वार , डाक आदेश इत्यादि


प्रश्न- पर्यटन सेवा से क्या तात्पर्य है ?

अथवा 

पर्यटन को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए ?

अथवा 

तृतीयक क्रियाकलापों में पर्यटन की भूमिका स्पष्ट करते हुए पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट करें ?

उत्तर-

  • पर्यटन एक यात्रा है  जो व्यापार की बजाय, प्रमोद के उद्देश्य से अधिक की जाती हैं
  • पर्यटन में लोग अपने निवास स्थानों एवं कार्यस्थल से अस्थाई तौर पर थोड़े समय के लिए अन्य स्थानों पर जाकर मनोरंजन करते हैं
  • पर्यटन विश्व के प्रमुख तृतीयक क्रियाकलाप में महत्वपूर्ण है इसके अंतर्गत पर्यटकों के आवास भोजन, परिवहन, मनोरंजन तथा खरीदारी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय व्यक्तियों को नियुक्त किया जाता है जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं 

पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारक -

  • मांग- पिछले कुछ वर्षों में जीवन स्तर में सुधार तथा बढे हुए फुर्सत के समय के कारण पर्यटन की मांग काफी बढ गई है अब लोग विश्राम के लिए अवकाश पर अधिक जाते हैं 
  • परिवहन- परिवहन सुविधाओं में सुधार के साथ पर्यटन क्षेत्रों का आरंभ हुआ बेहतर सड़क प्रणालियों  में कार द्वारा यात्रा आसान हो पाई है हाल के वर्षों में वायु परिवहन का विस्तार होने के कारण भी पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई हैं

पर्यटन को आकर्षित करने वाले कारक 

 1. जलवायु 

  • ठंडे प्रदेशों के अधिकांश लोग ऊष्ण और धूपदार मौसम की अपेक्षा करते हैं 
  • दक्षिणी यूरोप और भूमध्य सागरीय क्षेत्रों में पर्यटन के महत्व का यह एक मुख्य कारण है

2.भू – दृश्य

  • कई लोग आकर्षित करने वाले भू - दृश्य को देखने के लिए पर्यटन करते हैं 
  • यह लोग पर्वत , झीलें, दर्शनीय समुद्री तट आदि स्थानों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है 

4.इतिहास एवं कला 

  • किसी क्षेत्र के इतिहास और कला में संभावित आकर्षण होता है लोग प्राचीन और सुंदर नगरों , पुरातत्व के स्थानों पर जाते हैं 
  • पुराने किलों, मंदिरों, महलों और गिरजाघरो को देखने का आनंद उठाते हैं

5.संस्कृति और अर्थव्यवस्था

  • मानव जातीय और स्थानीय रीतियों को पसंद करने वालों को पर्यटन लुभाता है 
  • यदि कोई प्रदेश पर्यटकों  की जरूरतों को सस्ते दाम में पूरा करता है 
  • तो वह अत्यंत लोकप्रिय हो जाता है घरों में रुकना एक लाभदायक व्यापार बनकर उभरा है 
  • जैसा कि गोवा में हेरिटेज होम्स तथा कर्नाटक में मेडिकेरे और कुर्ग


प्रश्न- चिकित्सा पर्यटन क्या है ? विकासशील देशों में तेजी से उभरने के क्या कारण हैं ?

उत्तर -

  • जब चिकित्सा उपचार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गतिविधि से संबद्ध कर दिया जाता है तो इसे चिकित्सा पर्यटन कहा जाता है
  • भारत विश्व में चिकित्सा पर्यटन में अग्रणी देश बनकर उभरा है यहां विभिन्न देशों के लोग चिकित्सा के लिए आते हैं
  • भारत ,थाईलैंड ,मलेशिया एवं सिंगापुर जैसे विकासशील देश चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे हैं 
  • इसका प्रमुख कारण इन देशों में विकसित देशों की अपेक्षा सस्ती चिकित्सा सुविधा होना है 


प्रश्न- परिवहन से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर -

  • परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने  की सेवा या सुविधा को कहते हैं 
  • जिसमें मनुष्यों, पशुओं तथा विभिन्न प्रकार की गाड़ियों का प्रयोग किया जाता है।
  • परिवहन की विधाएं 
  • स्थल , जल , वायु , पाइपलाइन  


प्रश्न- परिवहन जाल क्या होता है ?

उत्तर -

  • अनेक स्थान जिन्हें परस्पर मार्गों की श्रेणियों द्वारा जोड़ दिए जाने पर जिस प्रारूप का निर्माण होता है उसे परिवहन जाल कहते हैं।


प्रश्न- चतुर्थक सेवा से क्या अभिप्राय है ?

अथवा 

चतुर्थक सेवाओ को ज्ञानोन्मुख सेक्टर क्यों कहा जाता है ?

उत्तर -

  • चतुर्थक सेवाओं के अंतर्गत कर्मचारियों के विशिष्ट ज्ञान का उपयोग किया जाता है 
  • दूसरे शब्दों में इसे ज्ञानोन्मुख सेक्टर भी कहा जाता है 
  • प्राथमिक और द्वितीयक सेक्टरों से बड़ी संख्या में चतुर्थक सेक्टर की तरफ सेवाओं का प्रतिस्थापन हुआ है
  • सेवाओं में वृद्धि अर्थव्यवस्था के विकसित होने का प्रतीक है 
  • एक ही प्रकार का काम तृतीयक या चतुर्थक दोनों हो सकता है जैसे -  अध्यापक तृतीयक श्रेणी में है 
  • किंतु यदि कोई अध्यापक नवीन शिक्षण पद्धति के काम में संलग्न होकर किसी प्रकार का आविष्कार करता है तो वह चतुर्थक में शामिल हो जाता है


प्रश्न- अंकीय विभाजन का अर्थ बताइए ?

उत्तर -

  • सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरी दुनिया में और असमान रूप से वितरित हैं 
  • विकसित देश इस दिशा में आगे बढ़ गए हैं जबकि विकासशील देश पिछड़ गए इसी को अंकीय विभाजन कहते हैं


प्रश्न- अंकीय विभाजन का अर्थ बताइए ?

  • सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरी दुनिया में और असमान रूप से वितरित हैं 
  • विकसित देश इस दिशा में आगे बढ़ गए हैं जबकि विकासशील देश पिछड़ गए इसी को अंकीय विभाजन कहते हैं

देश के भीतर अंकीय विभाजन

  • देशों के भीतर भी अंकीय विभाजन दिखाई देता है 
  • उदाहरण के लिए भारत और रूस के अलग-अलग भागों में इस प्रौद्योगिकी के विकास में काफी अंतर पाया जाता है 
  • देश के बड़े - बड़े नगरों , महानगरों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की सुविधाएं  उपलब्ध होती हैं जबकि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में 
  • यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!