Editor Posts footer ads

लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट Chapter-6 Class 12 BOOK-2 Political Science Important Questions

लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट Chapter-6 Class 12 BOOK-2 Political Science Important Questions


प्रश्न - 1970 के दशक में देश की मुख्य समस्या क्या थी ?

उत्तर -

  • बांग्लादेश संकट
  • 80 लाख शरणार्थी की समस्या 
  • पाकिस्तान से युद्ध 
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी 
  • 1973 में चीजों की कीमतों में 23 फीसदी 
  • और 1974 में 30 फीसदी का इजाफा हुआ।
  • छात्र विरोध , मानसून की असफलता 


प्रश्न - गुजरात के छात्र आन्दोलन पर टिप्पणी कीजिये ?

उत्तर -

जनवरी 1974 में गुजरात के छात्रों ने सरकार के खिलाफ आन्दोलन कर दिया 

आंदोलन का कारण:

  • बढ़ती महंगाई।
  • आवश्यक वस्तुओं की कमी।
  • सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार।

सभी राजनैतिक पार्टी इसमें शामिल हो गयी 


प्रश्न- बिहार  के छात्र आन्दोलन पर टिप्पणी कीजिये ?

उत्तर -

मार्च  1974 में बिहार के छात्रों ने सरकार के खिलाफ आन्दोलन कर दिया 

आंदोलन का कारण:

  • बढ़ती महंगाई।
  • खाद्यान का अभाव 
  • बेरोजगारी 
  • भ्रष्टाचार।

छात्रों ने जेपी नारायण को बुलावा भेजा जिसे उन्होंने स्वीकार किया

दूसरे राजनैतिक दल इसके समर्थन में आ गए  


प्रश्न- आपातकाल के प्रतिरोध की किन्हीं दो घटनाओं पर चर्चा कीजिये ?

उत्तर -

1. गिरफ्तारी से बचे नेता छिपकर सरकार के खिलाफ आन्दोलन चलाते रहे

2. इंडियन एक्सप्रेस और  'स्टेट्समैन' जैसे अख़बारों ने प्रेस सेंसरशिप  का विरोध किया  

3. पद्मभूषण से सम्मानित कन्नड़ लेखक शिवराम कारंत और प‌द्मश्री से सम्मानित हिंदी लेखक फणीश्वरनाथ 'रेणु' ने लोकतंत्र के दमन के विरोध में अपने अवार्ड्स लौटा दिए 


प्रश्न-"निवारक नजरबंदी" से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर -

  • किसी व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार करना , चाहे उसने कोई अपराध न किया हो
  • अगर पुलिस को ऐसा लगता है की यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का अपराध करने वाला है तो ऐसे में पुलिस निवारक नजरबंदी के तहत उसे गिरफ्तार कर सकती है 
  • अधिकतम 3 माह तक की गिरफ़्तारी की जा सकती है 


प्रश्न- आपातकाल के दौरान संविधान का 42वां  संशोधन हुआ ?  संविधान में किए गए किन्हीं दो परिवर्तनों का वर्णन कीजिए ?

उत्तर - 

  • 42वां  संशोधन 1976 में किया गया था इसे मिनी संविधान भी कहा जाता है 
  • संविधान की प्रस्तावना में परिवर्तन किया गया समाजवादी , धर्मनिरपेक्ष
  • न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कम किया गया
  • संविधान के भाग IV-A (अनुच्छेद 51A) के तहत 10 मौलिक कर्तव्य जोड़े गए।
  • विधायिका का कार्यकाल 5 साल से बढाकर 6 साल कर दिया गया 
  • राष्ट्रपति , उप राष्ट्रपति , प्रधनामंत्री के पद को न्यायपालिका में चुनौती नहीं दी जा सकती है 


प्रश्न- न्यायपालिका और विधायिका के बीच किस प्रकार का संघर्ष रहा ? वर्णन कीजिए।

उत्तर - 

  • क्या संसद मौलिक अधिकारों में कटौती कर सकती है?
  • क्या संसद संपत्ति के अधिकार में कमी कर सकती है?
  • संसद ने यह कहा की सरकार नीति निर्देशक तत्वों को लागू करने के लिए मौलिक अधिकारों में कमी कर रही है?

इन को न्यायपालिका ने निरस्त कर दिया जिससे न्यायपालिका और विधायिका के बीच विवाद हुआ 

केशवानंद भारती मुकदमा में यह फैसला आया की संविधान का एक बुनियादी ढांचा है और संसद उसमें  संशोधन नहीं कर सकती है 

मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति संबंधी विवाद 


प्रश्न- आपातकाल के तात्कालिक प्रभाव क्या हुए  ?

उत्तर -

  • विरोध प्रदर्शन एकदम से रुक गया 
  • विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया
  • प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया 
  • आरएसएस और जमाती इस्लामी संगठन को प्रतिबंधित  किया गया 
  • प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग किया गया 
  • मौलिक अधिकारों का हनन 
  • निवारक नजरबंदी 

प्रश्न- आपातकाल लगाये जाने के कारण बताइए ?

उत्तर -

  • रेलवे की हड़ताल 
  • गुजरात का छात्र आन्दोलन 
  • बिहार  का छात्र आन्दोलन 
  • न्यायपालिका और विधायिका के बीच संघर्ष 
  • जय प्रकाश नारायण का संसद मार्च 


प्रश्न- आपातकाल के सबक बताइए ?

उत्तर -

  • भारत से लोकतंत्र को विदा कर पाना कठिन है 
  • आपातकाल अब अंदरूनी गड़बड़ी बताकर नहीं लगाया जा सकता 
  • केवल सशस्त्र विद्रोह की स्थिति में आपातकाल लगाया जा सकता है 
  • आपातकाल की घोषणा की सलाह मंत्रीपरिषद राष्ट्रपति को लिखित में दें 
  • नागरिक अब अपने अधिकारों के प्रति ज्यादा सचेत हो गए हैं 
  • आपातकाल के बाद कई संगठन बने थे

प्रश्न- सरकार द्वारा 1975 में आपातकाल लागू करने के पक्ष में क्या तर्क दिए गए ?

उत्तर -

  • सरकार को विपक्षी दल उसकी नीतियों के अनुसार शासन नहीं चलाने दे रहे था वे बार-बार धरना प्रदर्शन, सामूहिक कार्यवाही, राष्ट्रव्यापी आंदोलन की धमकियाँ देकर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।
  • सरकार को सारी ताकत कानून-व्यवस्था की बहाली पर लगानी पड़ती थी। षड्यंत्रकारी ताकतें सरकार के प्रगतिशील कार्यक्रमों में अंड़गे डाल रही थी।
  • विपक्षी दल सेना, पुलिस कर्मचारियों तथा लोगों को सरकार के विरूद्ध भड़का रहे थे। इसलिए सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।


प्रश्न- 1980 के मध्यावधि चुनाव के लिए उत्तरदायी परिस्थितयों का वर्णन कीजिये  ?

उत्तर -

  • 1977 के आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए तीन नेताओं के मध्य कड़ा संघर्ष था।
  • जनता पार्टी ने सरकार तो बना ली लेकिन उसमें एक दिशा, नेतृत्व और साझे कार्यक्रम का अभाव था।
  • जनता पार्टी की सरकार, कांग्रेस द्वारा संचालित नीतियों में कोई मूलभूत बदलाव नहीं ला सकी।
  • जनता पार्टी की सरकार टूट गई, मोरारजी देसाई ने 28 महीनों से भी कम समय में बहुमत खो दिया।
  • उनके बाद चौधरी चरण सिंह को कांग्रेस ने समर्थन देकर PM बनवा दिया लेकिन बाद में कांग्रेस ने समर्थन वापिस ले लिया जिस कारण चरण सिंह चार महीने ही सत्ता में रह पाए 
  • इसी कारण 1980 में दोबारा चुनाव करवाने पड़े



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!