Editor Posts footer ads

भारतीय राजनीति नए बदलाव Chapter-8 Class 12 book - 2 Political Science Important Questions

भारतीय राजनीति  नए बदलाव  Chapter-8 Class 12 Political Science Important Questions


प्रश्न - 1989 के बाद भारतीय राजनीति में आये बदलावों पर चर्चा कीजिये ?

उत्तर -

  • केंद्र में गठबंधन सरकार का युग शुरु हुआ 
  • कांग्रेस प्रणाली की समाप्ति हुई 
  • क्षेत्रीय दलों का उदय हुआ 


प्रश्न - गठबंधन सरकार के गुण और दोष बताइए ?

उत्तर -

गठबंधन सरकार के गुण-

  • स्थानीय और क्षेत्रीय दलों का लोकसभा में प्रतिनिधित्व।
  • सरकारी नीतियों का अधिक लचीला होना।
  • जनमत की बेहतर अभिव्यक्ति।
  • आम सहमति के आधार की राजनीति बहुमत दल के शासन की संभावना को नकारती है।

गठबंधन सरकार के दोष-

  • अस्थिर सरकारें।
  • दल बदल की राजनीति का उदय।
  • केन्द्र और राज्य के मध्य संधर्ष।
  • सत्ता में बने रहने के लिए समझौता।
  • बहुमत के अभाव के कारण सरकार साहसिक निर्णय नहीं ले पाती।


प्रश्न - ऐसे मुद्दे बताइए जिनमें अधिकांश राजनीतिक दलों के बीच आम सहमती थी ?

उत्तर -

नई आर्थिक नीति पर सहमति  -

  • अधिकांश राजनीतिक दल नई आर्थिक नीति के समर्थन में हैं। 
  • उनका मानना है कि ये नीतियाँ देश को आर्थिक उन्नति की ओर ले जायेंगी और भारत विश्व में एक आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा।

पिछड़े वर्गों के सामाजिक और राजनीतिक दावों की स्वीकृति  - 

  • सभी राजनीतिक दल शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर सहमत है। राजनीति दल OBC को शासन में भागीदारी के पक्ष में भी है।

राष्ट्रीय स्तर पर राज्य स्तरीय दलों की सरकार में भागीदारी – 

  • राज्य और राष्ट्रीय स्तर के दलों के मध्य अंतर कम होता जा रहा है। कुछ क्षेत्रीय दल केन्द्र सरकार में भागीदार है और राष्ट्रीय नीतियों के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे है 


प्रश्न - गठबंधन सरकार से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर -

  • जब विभिन्न पार्टी चुनाव  लड़ती है और किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है ऐसे में एक या एक से अधिक दल मिलकर सरकार बनाते हैं तो इसे गठबंधन सरकार  कहा जाता है 


प्रश्न- गठबंधन सरकार का युग किस कारण आरम्भ हुआ था ?

उत्तर -

  • क्योंकि क्षेत्रीय दलों का उभार हो रहा था और राष्ट्रीय पार्टियाँ कमजोर हो रही थी 


प्रश्न- राष्ट्रीय मोर्चा के मुख्य घटक दल कौनसे थे ? इसका मुख्य मुद्दा क्या था ?

उत्तर -

  • जनता दल 
  • सीपीआई 
  • बोफोर्स मुद्दा 


प्रश्न- भारतीय जनता पार्टी के उदय के बारे में चर्चा कीजिये ?

उत्तर -

  • भाजपा का गठन 1980 में हुआ था
  • 1980 और 1984 के चुनाव में इसे ख़ास सफलता नहीं मिली थी
  • 1986 के बाद हिन्दू राष्ट्रवाद पर अधिक जोर दिया राम जन्म भूमि के मुद्दे पर मुखर होकर बोला 
  • 1996 के चुनाव में लोकसभा की सबसे बड़ी पार्टी बनी 
  • 1998 से 2004 तक भाजपा की गठबंधन सरकार चली 
  • 2014 से अब तक सत्ता में है 
  • जनसंघ में इसकी जड़ें मिलती है 
  • 2016   में पूर्वोत्तर में सरकार बनाई 


प्रश्न- बामसेफ के बारे में चर्चा कीजिये ?

उत्तर -

  • बामसेफ (BAMCEF) का पूरा नाम बैकवर्ड एंड माइनॉरिटीज कम्युनिटीज एम्प्लॉयज फेडरेशन है।
  • यह एक सामाजिक संगठन है, जिसे भारत में सामाजिक न्याय, समता और पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों के लिए काम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। 
  • बामसेफ का गठन 1978में हुआ


प्रश्न- मंडल कमीशन  के बारे में चर्चा कीजिये ?

उत्तर -

  • स्थापना – 1978
  • भारत में पिछड़े वर्गों (OBC ) के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए गठित एक महत्वपूर्ण आयोग था। 
  • सिफारिश – सरकारी नौकरी में 26 % OBC को आरक्षण 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!