MID-TERM EXAMINATION (2025-26) CLASS: XI SUBJECT: HISTORY (027) IN HINDI
0Team Eklavyaअक्टूबर 18, 2025
MORNING SHIFT
MID-TERM EXΑΜΙΝΑΤΙΟΝ (2025-26)
CLASS: XI
SUBJECT: HISTORY (027)
Time Allowed: 3 hours
Maximum Marks: 80
समय : 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80
सामान्य निर्देश :
(i) प्रश्न पत्र पाँच खंडों में विभाजित किया गया है - क, ख, ग, घ और ङ! प्रश्न पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खंड क - प्रश्न 1 से 21 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iii) खंड ख - प्रश्न संख्या 22 से 27 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60-80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(iv) खंड ग -प्रश्न संख्या 28 से 30 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 8 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 300-350 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(v) खंड घ -प्रश्न संख्या 31 से 33 स्रोत आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक स्रोत के अन्तर्गत तीन उप-प्रश्न हैं। प्रत्येक स्रोत 4 अंक का है।
(vi) खंड ङ - प्रश्न संख्या 34 मानचित्र प्रश्न है। प्रश्न 5 अंक का है, जिसमें महत्वपूर्ण मदों को पहचानना और स्थान अंकित करना शामिल है। मानचित्र को उत्तर पुस्तिका के साथ नत्थी कीजिए।
(vii) प्रश्नपत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। जबकि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प प्रदान किया गया है। ऐसे प्रश्नों में केवल एक विकल्प का ही उत्तर दीजिए।
(viii) इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार प्रत्येक खंड और प्रश्न के साथ यथोचित निर्देश दिए गए हैं।
General Instructions:
(i) Question paper comprises of five Sections A, B, C, D and E. There are 34 questions in the question paper. All questions are compulsory.
(ii) Section A - Question no. 1 to 21 are MCQs of 1 mark each.
(iii) Section B - Question no. 22 to 27 are Short Answer Type Questions, carrying 3 marks each. Answer to each question should not exceed 60-80 words.
(iv) Section C- Question no. 28 to 30 are Long Answer Type Questions, carrying 8 marks each. Answer to each question should not exceed 300-350 words.
(v) Section D - Question no. 31 to 33 are Source based questions with three sub questions and are of 4 marks each.
(vi) Section E-Question no. 34 is Map based, carrying 5 marks that includes the identification and labelling of significant test items.. Attach the map with the answer book.
(vii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions have to be attempted.
(viii) In addition to this separate instructions are given with each sections and questions, wherever necessary.
खंड-क
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. कीलाकार लिपि किस सामग्री पर लिखी जाती थी?
(A) कपड़े
(B) तांबे की प्लेट
(C) चमड़े के टुकड़े
(D) मिट्टी की पट्टिकाएँ
2. प्रारंभिक नगरों का विकास किन कार्यों से जुड़ा था?
(A) युद्ध और शिकार
(B) कृषि और व्यापार
(C) शिकार और चराई
(D) खेल और संगीत
3. निम्न कथनों में कौन सा सही नहीं है?
(A) एनमर्कर गिल्गमेशि के कुछ समय बाद ऊरक का शासक बना
(B) गिल्गमेशि महाकाव्य 12 पट्टिकाओं पर लिखा गया।
(C) मेसोपोटामिया वासी शहरी जीवन को महत्व देते थे।
(D) शहर में अनेक समुदाय और संस्कृति के लोग साथ रहते थे।
4. मेसोपोटामिया की कौन सी नदी "विश्व मार्ग" के लिए प्रसिद्ध था।
(A) दजला
(B) फरात
(C) राईन
(D) डेन्यूब
5. मारी के राजा किस समुदाय के थे?
(A) एमोराइट
(B) अक्कादी
(C) असीरियाई
(D) आर्मिनियम
6. निम्न में कौन रोमन साम्राज्य का शहरी केंद्र नहीं था?
(A) बगदाद
(B) एंटिऑक
(C) कार्थेज
(D) सिकंदरिया
7. रोमन साम्राज्य में दासों की स्थिति क्या थी?
(A) उन्हें मतदान का अधिकार था
(B) वे वेतनभोगी कर्मचारी थे।
(C) वे अपने मालिक की संपत्ति थे
(D) वे सीनेट के सदस्य थे।
8. रोमन साम्राज्य को तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य क्यों कहा जाता है)
(A) यह एशिया, अफ्रीका और यूरोप से व्यापार करता था।
(B) उसकी सेनाओं ने विश्व को जीत लिया था।
(C) इसकी संस्कृति का प्रभाव तीनों महाद्वीपों में था।
(D) उसकी भूमि एशिया, अफ्रीका और यूरोप में फैली थी।
9. रोमन सीनेट में कौन शामिल था ?
(A) सामान्य नागरिक
(B) अमीर जमींदार और कुलीन
(C) विदेशी राजदूत
(D) सेना के जनरल
10. निम्नलिखित में रोमन साम्राज्य में सदियों तक कौन सी विशेषता बनी रही?
(A) लगातार युद्ध
(B) लोकतांत्रिक चुनाव
(C) लैटिन भाषा का उपयोग
(D) घुमंतु जीवन शैली
11. निम्मलिखित में कौन-सा धर्म रोमन साम्राज्य के अंतिम वर्षों में व्यापक रूप से फैला?
(A) यहूदी धर्म
(B) जरथुस्त्र धर्म
(C) ईसाई धर्म
(D) इस्लाम
12. ऑगस्टस रोम का पहला सम्राट कब घोषित किया गया?
(A) 27 BCE
(B) 27 CE
(C) 44 BCE
(D) 14 CE
13. नीचे दिए गए स्तम्भ-A और स्तम्भ-B को उचित रूप से मिलान कीजिए -
विकल्पः
1 2 3 4
(A) a b c d
(B) d a b c
(C) a c b d
(D) d a c d
14. यहाँ दो कथन दिए गए हैं जिन्हें अभिकथन (A) तथा कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। नीचे दिए गए कोड के अनुसार अपना उत्तर चिन्हित कीजिए।
अभिकथन (A) : मंगोल साम्राज्य की प्रशासनिक प्रणाली जटिल और विकेन्द्रीकृत थी।
कारण (R) : यायावर शासक स्थायी राजधानी से शासन करते थे।
विकल्पः
(A) (A) एवं (R) दोनो सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्यख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
15. मंगोल साम्राज्य को सबसे प्रमुख विशेषता क्या थी?
(A) कृषि आधारित शासन प्रणाली
(B) साम्राज्य की सीमित भू-भाग
(C) विशाल साम्राज्य और तीव्र विस्तार
(D) स्थायी शहरों पर निर्भरता
16. चंगेज खान की एक प्रमुख विशेषता क्या थी?
(A) धार्मिक सहिष्णुता
(B) व्यापारिक कौशल
(C) सैन्य संगठन और रणनीति
(D) स्थायी राजधानी की स्थापना
17. निम्नलिखित में कौन-सा कथन पादरी और नाइट्स दोनों पर लागू होता है?
(A) दोनों धार्मिक उपदेश देते थे।
(B) दोनों को चर्च द्वारा नियुक्त किया जाता था।
(C) दोनों समाज में विशेष अधिकार प्राप्त करते थे।
(D) दोनों व्यापारिक कर वसूलते थे।
18. नीचे दिए गए चित्र की पहचान कीजिए :
(A) नेमूर का दुर्ग
(B) सॉल्सबरी कथीङ्गल
(C) हेबर दुर्ग
(D) बेनेडिक्टीन ऑबे
नोटः निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 18 के स्थान पर है।
इटली में सेंट बेनिडिक्ट मठ की स्थापना कब हुई?
(A) 900 AD
(B) 910 AD
(C) 529 AD
(D) 512 AD
19. 'सर्फ' कौन थे?
(A) स्वतंत्र व्यापारी
(B) सैन्य नेता
(C) धार्मिक शिक्षक
(D) भूमि से बंधे किसान
20. कैंटरबरी टेल्स (The Canterbury Tales) की रचना कब की गयी थी?
(A) 14वीं शताब्दी
(B) 13वीं शताब्दी
(C) 15वीं शताब्दी
(D) 12वीं शताब्दी
21. श्रेणी (गिल्ड) शब्द का अभिप्राय है:।
(A) नगरों में रहने वाला अभिजात वर्ग
(B) ऐसी संस्था जो उत्पाद की गुणवत्ता, मूल्य तथा बिक्री पर नियंत्रण रखती थी
(C) सूर्य पंचांग का त्योहार
(D) भिक्षुओं के रहने का स्थान
खंड-ख
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
22. "मेसोपोटामिया का समाज और संस्कृति भिन्न-भिन्न समुदायों का मिश्रण था।" तर्क देकर स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर-
शहरी जीवन को महत्व देते
अनेक समुदाय और संस्कृति के लोग साथ-साथ रहते
अक्कादी, एमोराइट, असीरियाई, आर्मिनियाई
मारी का शासक एमोराइट
मूल निवासियों के देवी-देवता का आदर
डैगन की मंदिर
अथवा
मारी के पशुचारक समाज की विशेषता बताएँ।
उत्तर-
मारी में किसान और पशुचारक दोनों रहते थे
प्रदेश का अधिकांश भाग पशुचारक के लिए प्रयोग
पशुचारक अपने पशु उत्पाद (पनीर, माँस, चमड़ा) के बदले अनाज, धातु आरे औजार खरीदते
किसान और पशुचारकों के बीच झगड़े
अनेक यायावर पशुचारकों का मारी प्रदेश में प्रवेश
पशुचारकों का समृद्ध होना और यहीं बस जाना
23. "रोमन साम्राज्य सांस्कृतिक विविधताओं वाला क्षेत्र था।" विश्लेषण कीजिए।
उत्तर-
धार्मिक संप्रदाय तथा स्थानीय देवी देवताओं की विविधता
बोलचाल की अनेक भाषाएँ
वेशभूषा की विविध शैलियाँ
अनेक प्रकार के भोजन
सामाजिक संगठनों के अनेक रूप
अरामाइक, कैप्टिक, प्यूनिक, बरबर, कैल्टिक भाषा
24. सम्राट कॉन्स्टैनटाइन के द्वारा किए गए नवाचारों को और परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
ईसाई धर्म को राजधर्म बनाना
सॉलिड्स नामक 4.5 ग्राम का शुद्ध सोने का सिक्का
कुस्तुनतुनिया को राजधानी बनाना
शासक वर्गों का तेजी से विस्तार
25. रोम के बाहरी केंद्र की विशेषता बताइए।
उत्तर-
नगर के अपने दंडनायक, नगर परिषद, सुनिश्चित क्षेत्र
अनेक ग्राम शामिल
किसी शहर के अधिकार क्षेत्र में दूसरा शहर नहीं
शाही अनुकम्पा से गाँव शहर का दर्जा
ग्रामीण इलाके से बेहतर सुविधा
अकाल में भी खाने की कमी नहीं
26. मंगोलों के लिए व्यापार इतना महत्वपूर्ण क्यों था?
उत्तर-
खुले और घासयुक्त मैदान में जीवन
अनुकूल ऋतुओं पर निर्भरता
कृषि संसाधन की कमी
समृद्ध शहर, उत्पादन केंद्र की कमी
दैनिक जीवन की जरूरत के लिए व्यापार पर निर्भरता
27. राजा चार्ल्स प्रथम को इंग्लैंड की पार्लियामेंट ने फांसी की सजा क्यों दी? कारण बताइए।
उत्तर-
एंग्लो सैक्सन लोगों की महान परिषद ने पार्लियामेंट का रूप लिया
कोई भी कर लगाने से पहले राजा को इससे अनुमति जरूरी
हाउस ऑफ लार्ड - लॉर्ड और पादरी
हाउस ऑफ कामन्स - नगर और ग्रामीण क्षेत्र
राजा चार्ल्स प्रथम का पार्लियामेंट को बुलाए बिना 11 साल शासन
पार्लियामेंट बुलाना - धन की कमी
पार्लियामेंट द्वारा दंड
खंड-ग
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
28. आप किस प्रकार कह सकते हैं कि "उर नगर में नगर नियोजन का अभाव था"।
उत्तर-
1930 के दशक में सुव्यवस्थित ढंग से खुदाई
टेढ़ी-मेढ़ी संकरी गलियाँ
घरों तक गाड़ियाँ पहुँचने में दिक्कत
पतली-घुमावदार गलियाँ
मकानों में एकरूपता की कमी
बेहतर जल - निकासी प्रणाली का अभाव
घरों के अन्दर मिट्टी की नालिकाएं
घर का कूड़ा-कचड़ा गलियों में
कब्रिस्तान होने के बावजूद आम घरों के नीचे शव को दफनाना
अथवा
मेसोपोटामिया में लेखन कला का विकास किस प्रकार हुआ? लेखन कला की प्रमुख देन क्या है?
उत्तर-
मेसोपोटामिया में लेखन कला का विकास
मेसोपोटामिया में पहली पट्टिकाएँ 3200 ई.पू.
चित्र, चिह्न, संख्याएँ, बैल, मछली आदि 5000 सूचियां
लेन-देन स्थायी हिसाब किताब से स्पष्ट लेखन कार्य शुरू
लेखन कार्य मिट्टी की पट्टिका पर
गीली चिकनी मिट्टी, सरकंडे की तीखी नोक से कीलाकार चिह्न
2600 ई.पू. लिपि कीलाकार भाषा सुमेरियन
2400 ई.पू. सुमेरियन के स्थान पर अक्कादी भाषा
लेखन कला की देन
कालगणना और गणित की विद्वतापूर्ण परम्परा
1800 ई.पू. गुणा-भाग तालिका
क्षेत्रफल-आयतन
पृथ्वी की चारों ओर चंद्रमा के परिक्रमा पर कालगणना
चंद्र ग्रहण - सूर्यग्रहण
लिखित पट्टिका के माध्यम से ज्ञान सुरक्षित
29. यास क्या था? इसने किस प्रकार मंगोल साम्राज्य की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई?
उत्तर-
यास
1206 में कुरिलताई में चंगेज खान द्वारा लागू
एक सख्त और व्यापक कानून संहिता
सामाजिक, सैनिक और कानूनी नियम
विशाल साम्राज्य को एकजुट रखना
यास और मंगोल
समानता और अनुशासन एक समान नियम, जनजातीय एकता
सैन्य अनुशासन - सेना में कठोर अनुशासन आदेश पालन
धर्म निरपेक्षता - सभी धर्मों को सहने की नीति, विभिन्न क्षेत्रों में मंगोल शासन को स्वीकार्यता
कानूनी व्यवस्था - चोरी, हत्या, धोखा, कठोर दंड, कानून व्यवस्था सुदृढ़
साम्राज्य विस्तार - एक समान कानून व्यवस्था, दूर-दराज क्षेत्रों में मंगोल नियंत्रण
मंगोलों की पहचान और विशिष्टता का रक्षक
यह मंगोलों के परंपरागत, प्रथागत नियम, जिससे मूसा और सुलेमान की भांति एक स्मृतिकार होने का दावा
स्थानबद्ध जीवन प्रणाली कबीलाई पहचान आत्म विश्वास
अथवा
चंगेज खान कौन था? उसने एकजुट साम्राज्य बनाने के लिए कौन से उपाय किए?
उत्तर-
चंगेज खान
1162 ई., मंगोलिया, ओनान नहीं के निकट जन्म
बचपन का नाम तेमुजिन
पिता येसूजेई, कियात कबीला, बोरजिगिद कुल
माता ओलुन - इके, पत्नी बोरटे -
मंगोल साम्राज्य का संस्थापक, महान सेनापति
1206 ई. में समुद्री खान की उपाधि
एकजुट साम्राज्य बनाने में चंगेज खान का योगदान
जनजातियों का एकीकरण
तेज गति से हमला
घुड़सवार सेना
मनोवैज्ञानिक युद्ध/छापामार
धार्मिक सहिष्णुता
खुफिया तंत्र
व्यापार मार्गों की सुरक्षा
यास के सिद्धान्त (धार्मिक सहिष्णुता, जनजातीय पहचान)
30. चौदहवीं सदी की शुरूआत तक यूरोप का आर्थिक विकास धीमा पड़ गया। ऐसा किन कारणों से हुआ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
आर्थिक विस्तार धीमा पड़ने के कारण
13वीं सदी के अंत तक जलवायु परिवर्तन
तेज ग्रीष्म ऋतु का स्थान ठंडी ग्रीष्म ऋतु
फसली मौसम छोटा
पहले की गहन कृषि से भूमि कमजोर
चारागाहों, पशुओं की कमी
जनसंख्या वृद्धि, संसाधन की कमी
1315-1317 का अकाल
चाँदी के उत्पादन में कमी
धातु मुद्रा में कमी-व्यापार प्रभावित
व्यूवोनिक प्लेग
आर्थिक मंदी
मंजदूरों की संख्या में कमी
अथवा
चौदहवीं से सोलहवीं सदी तक यूरोप में होने वाले राजनीतिक परिवर्त्तनों की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
12वीं और 13वीं सदी में होने वाले सामाजिक परिवर्तन से राजतंत्र को सफलता
शक्तिशाली राजतंत्र का उदय 'नए शासक' (The New Monarch)
फ्रांस में लुई ग्यारहवां, ऑस्ट्रिया में मैक्समिलन, इंग्लैंड में हेनरी में सप्तम, स्पेन में इसावेला
एक स्थायी व संगठिन सेना संगठित नौकरशाही व कर प्रणाली
अभिजात वर्ग द्वारा प्रारंभिक स्तर पर विरोध
अभिजात वर्ग द्वारा राजा को समर्थन देना
शासक अब पिरामिड के शिखर पर नहीं था बल्कि दरबारी समाज, अनुयायीतंत्र का केंद्र बिन्दु था
धन सहयोग का साधन
व्यापारी, साहूकार, अभिजात वर्ग का राजदरबार में प्रवेश
राज व्यवस्था में गैर सामंती तत्वों को स्थान
खंड-घ
(स्रोत आधारित प्रश्न)
31. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
वार्का शीर्ष
3000 ईसा पूर्व उरुक नगर में स्त्री का यह सिर एक सफेद संगमरमर को तराशकर बनाया गया था। इसकी आंखों और भौंहों में क्रमशः नीले लाजवर्द तथा सफेद सीपी और काले डामर की जराई की गई होगी। सिर के ऊपर एक खांचा बना हुआ है जो शायद गहना पहनने के लिए बनाया गया था। यह मूर्ति कला का एक विश्व प्रसिद्ध नमूना है इसके मुख ठोड़ी और गालों की सुकोमल सुंदर बनावट के लिए इसकी प्रशंसा की जाती है। यह एक ऐसे कठोर पत्थर में तराशा गया है जिसे काफी अधिक दूरी से लाना पड़ा होगा।
31.1 उरूक नगर मेसोपोटामिया के किस भाग में स्थित था?
उत्तर-
दक्षिणी भाग
31.2 इस मूर्ति की प्रशंसा क्यों की जाती है?
उत्तर-
मुंह ठोड़ी, गालों की सुंदर बनावट, सुकोमल भााव
31.3 यह मूर्ति निर्माण शहरी जीवन की किस विशेषता को सबसे अधिक दर्शाता है?
उत्तर-
(ख) श्रम-विभाजन
32. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
डॉक्टर गैलन के अनुसार रोमन शहरों का ग्रामीण क्षेत्र के साथ बर्ताव
कई प्रांतों में लगातार कई वर्षों से पड़ रहे अकाल ने साधारण से साधारण बुद्धि वाले आदमी को भी यह बता दिया कि लोगों में कुपोषण के कारण बीमारियां हो रही है। शहर में रहने वाले लोगों का फसल कटाई के शीघ्र बाद अगले पूरे वर्ष के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न अपने भंडारों में भर लेना एक रिवाज था। सारा गेहूं, जौ, सेम तथा मसूर और दालों का काफी बड़ा हिस्सा शहरियों द्वारा ले जाने के बाद भी कई प्रकार की दालें किसानों के लिए बची रह गई थी। सर्दियों के लिए जो कुछ भी बचा था उसे खा-पीकर खत्म कर देने के पश्चात देहाती लोगों को वसंत ऋतु में अस्वास्थ्यकर खाद्यों पर निर्भर रहना पड़ा। उन्होंने पेड़ों की टहनियां छालें, जड़ें, झाड़ियां, अखाद्य पेड़ पौधे और पत्ते खाकर किसी तरह अपने प्राणों को बचाए रखा।
"गैलन ऑन गुड एण्ड बैड डाइट"
32.1 ग्रामीण क्षेत्रों में लोग किस कारण बीमार पर रहे थे?
उत्तर-
कुपोषण
32.2 रोमन साम्राज्य में किसी शहर में रहने का क्या लाभ था?
उत्तर-
खाने की कमी और अकाल के दिनों में भी इसमें ग्रामीण इलाकों की तुलना में बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होने की संभावना बनी रहती थी।
32.3 ग्रामीण लोग सर्दियों के बाद किन खाद्य पदार्थों पर निर्भर रहते थे?
उत्तर-
(ग) पेड़ों को टहनियाँ, छालें, जड़े, पत्ते
33. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : बेनेडिक्टिन मठों में भिक्षओं के लिए एक हस्तलिखित पुस्तक होती थी जिसमें नियमों के 73 अध्याय थे इसका पालन भिक्षुओं द्वारा कई सदियों तक किया जाता रहा इस पुस्तक के कुछ नियम इस प्रकार हैं
अध्याय 6 : भिक्षुओं को बोलने की आज्ञा कभी-कभी ही दी जानी चाहिए।
अध्याय 7 : विनम्रता का अर्थ है आज्ञा पालन।
अध्याय 33: किसी भी भिक्षु को निजी संपति नहीं रखनी चाहिए।
अध्याय 47 : अलसी आत्मा का शत्रु है इसलिए भिक्षु और भिक्षुणियों को निश्चित समय में शारीरिक श्रम और निश्चित घंटे में पवित्र पाठ करना चाहिए।
अध्याय 48: मठ इस प्रकार बनाने चाहिए की आवश्यकता की समस्त वस्तुएं जल, चक्की, उद्यान कार्यशाला `सभी उसकी सीमा के अंदर हो।
33.1 अध्याय 7 में नियम क्या था?
उत्तर-
अध्याय 7: विनम्रता, आज्ञा पालन
33.2 मठ किस प्रकार बनाए जाने चाहिए? यह किस अध्याय में दिया गया है?
उत्तर-
(a) आवश्यकता की समस्त वस्तुएँ मठ के अन्दर हों जल, चक्की, कार्यशाला।
(b) अध्याय-48
33.3 पुस्तक में कुल कितने अध्याय थे?
उत्तर-
73 अध्याय
खंड-ङ
(मानचित्र आधारित प्रश्न)
34. मंगोल साम्राज्य के दिए गए मानचित्र पर निम्न स्थानों को दशाएं.
34.1 (I) काराकोरम (II) तुफार्न (III) समरकंद
उत्तर-
34.2 इसी मानचित्र पर A और B से चिन्हित स्थानों की पहचान कीजिए और उनके नाम लिखिए।
उत्तर-
(A) बगदाद
(B) ओर्मुज
नोटः निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नसंख्या 34 के स्थान पर हैं।
1. हेबर कैसल कहाँ स्थित है?
उत्तर-
इंगलैंड
2. चंगेज खान का जन्म किस नदी के किनारे हुआ था?
उत्तर-
ओनोन
3. चंगेज खान के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर-
तेमुजिन
4. चंगेज खान के बाद मंगोलों का शासक कौन बना?
उत्तर-
ओगोदेई
5. किस पहले मंगोल शासक ने इस्लाम कबूल किया?
उत्तर-
गजन खान
EVENING SHIFT
MID-TERM EXΑΜΙΝΑΤΙΟΝ (2025-26)
CLASS: XI
SUBJECT: HISTORY (027)
Time Allowed: 3 hours
Maximum Marks: 80
समय : 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80
सामान्य निर्देश :
(i) प्रश्न पत्र पाँच खंडों में विभाजित किया गया है - क, ख, ग, घ और ङ! प्रश्न पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खंड क - प्रश्न 1 से 21 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iii) खंड ख - प्रश्न संख्या 22 से 27 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60-80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(iv) खंड ग - प्रश्न संख्या 28 से 30 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 8 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 300-350 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(v) खंड घ - प्रश्न संख्या 31 से 33 स्रोत आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक स्रोत के अन्तर्गत तीन उप - प्रश्न हैं। प्रत्येक स्रोत 4 अंक का है।
(vi) खंड ङ - प्रश्न संख्या 34 मानचित्र प्रश्न है। प्रश्न 5 अंक का है, जिसमें महत्वपूर्ण मदों को पहचानना और स्थान अंकित करना शामिल है। मानचित्र को उत्तर पुस्तिका के साथ नत्थी कीजिए।
(vii) प्रश्नपत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। जबकि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प प्रदान किया गया है। ऐसे प्रश्नों में केवल एक विकल्प का ही उत्तर दीजिए।
(viii) इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार प्रत्येक खंड और प्रश्न के साथ यथोचित निर्देश दिए गए हैं।
General Instructions:
(i) Question paper comprises of five Sections A, B, C, D and E. There are 34 questions in the question paper. All questions are compulsory.
(ii) Section A - Question no. 1 to 21 are MCQs of 1 mark each.
(iii) Section B Question no. 22 to 27 are Short Answer Type Questions, carrying 3 marks each. Answer to each question should not exceed 60-80 words.
(iv) Section C- Question no. 28 to 30 are Long Answer Type Questions, carrying 8 marks each. Answer to each question should not exceed 300-350 words.
(v) Section D - Question no. 31 to 33 are Source based questions with three sub questions and are of 4 marks each.
(vi) Section E - Question no. 34 is Map based, carrying 5 marks that includes the identification and labelling of significant test items.. Attach the map with the answer book.
(vii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions have to be attempted.
(viii) In addition to this separate instructions are given with each sections and questions, wherever necessary.
खंड-क
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. "ओल्ड टेस्टामेंट" बाईबल के किस भाग को कहा जाता है।
(A) तीसरा
(B) दूसरा
(C) प्रथम
(D) अंतिम
2. एशिया-माइनर किस देश को कहा जाता है?
(A) तुर्की
(B) ईरान
(C) रोम
(D) इराक
3. 'तेमुजीन' किस मंगोल शासक का नाम था?
(A) बाटू
(B) चंगेज खान
(C) मोन्के
(D) धोची
4. 'टैली' नामक प्रत्यक्ष कर से कौन-सा वर्ग मुक्त था?
(A) पादरी वर्ग
(B) अभिजात वर्ग
(C) कृषक वर्ग
(D) पादरी वर्ग एवं अभिजात वर्ग दोनों
5. मेसोपोटामिया का कौन का भौगोलिक भाग हरा-भरा था?
(A) उत्तरी
(B) दक्षिणी
(C) उत्तर-पूर्वी
(D) पश्चिमी
6. स्पेनिश लेखक 'कोलूमेल्ला' ने कितने श्रमिको के समूह बनाने की सिफारिश की थी?
(A) 15
(B) 10
(C) 20
(D) 25
7. 'सामंतवाद' किनके बीच के संबंधो को बेहतर तरीके से इंगित करता है?
(A) लार्ड-कृषक
(B) लार्ड-पादरी
(C) कृषक-पादरी
(D) लार्ड-नाइट
8. लार्ड द्वारा नाइट को जो भूमि का टुकड़ा दिया जाता था उसे________ कहते थे।
(A) टीथ
(B) टैली
(C) फीफ
(D) पैरिश
9. सही मिलान करें -
विकल्पः
I II III IV
(A) a b c d
(B) b c a d
(C) d a b c
(D) c d a b
10. असुरबनिपाल शासक था
(A) बेबीलोन
(B) असीरिया
(C) सुमेर
(D) अक्कद
11. उपर्युक्त चित्र किस देश से संबंधित है?
(A) भारत
(B) चीन
(C) मंगोलिया
(D) रोम
नोटः निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 11 के स्थान पर है।
जुलियस सीजर किस साम्राज्य से जुड़ा था?
(A) ईरान
(B) रोमन
(C) मिस्त्र
(D) मेसोपोटामिया
12. यहाँ दो कथन दिए गए हैं जिन्हें अभिकथन (A) तथा कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। नीचे दिए गए कोड के अनुसार अपना उत्तर चिन्हित कीजिए।
अभिकथन (A) : मेसोपोटामिया के लोगों में साक्षरता काफी कम थी।
कारण (R) : मेसोपोटामिया में न केवल प्रतीकों या चिह्नों की संख्या ज्यादा थी, बल्कि ये कहीं ज्यादा पेचीदा भी थे।
विकल्पः
(A) (A) एवं (R) दोनो सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्यख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
13. चंगेज खान से संबंधित कौन सा युग्म गलत है?
(A) येसूजेई-पिता
(B) ओलुन-इके-माता
(C) बोरटे-पत्नी
(D) जमूका-चाचा
14. प्रिंसिपेट की स्थापना किस रोमन शासक ने की थी?
(A) सीजर
(B) जस्टीनियन
(C) टिबर्टियस
(D) आगस्टस
15. छठीं शताब्दी ईसा पूर्व तक असीरिया के अधिकांश भाग पर किनका नियंत्रण हो गया था?
(A) रोमन
(B) ईरानी
(C) यूनानी
(D) चीन
16. रोमन साम्राज्य में 509 ई.पू. से 27 ई.पू. तक किस प्रकार का शासनतंत्र था?
(A) राजतंत्र
(B) गणतंत्र
(C) प्रजातंत्र
(D) तानाशाही
17. 'कुबकुर कर' में कौन-सा हिस्सा लिया जाता था?
(A) बीसवाँ
(B) पाँचवाँ
(C) दसवाँ
(D) आधा
18. मेसोपोटामिया में 'साइप्रस के द्वीप अलाशिया' से कौन-सी धातु आती थी?
(A) ताँबा
(B) सोना
(C) चाँदी
(D) लोहा
19. 'जिमरीलिम का राजमहल' कहाँ स्थित था?
(A) उर
(B) उरूक
(C) बेबीलोन
(D) मारी
20. रोमन साम्राज्य में 'सॉलीडस' क्या था?
(A) कंटेनर
(B) राजा
(C) सिक्का
(D) जानवर
21. इतिहासकार 'जुबैनी' की भाषा क्या थी?
(A) फारसी
(B) लैटिन
(C) यूनानी
(D) उर्दू
खंड-ख
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
22. मेसोपोटामिया की भौगोलिक विविधताओं के बारे में जानकारी दीजिए।
उत्तर-
पूर्वोत्तर भाग में हरे-भरे मैदान
उत्तर में ऊँची भूमि - 'स्टेपी' घास
दक्षिणी भाग रेगिस्तान
पूर्व में दज़ला की सहायक नदियाँ
अथवा
मेसोपोटामिया के सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालिये।
उत्तर-
एकल परिवार को आदर्श मानना
विवाह की प्रक्रिया
परिवार का मुखिया
पुत्रों को संपत्ति मे ज्यादा अधिकार मिलते थे।
23. मेसोपोटामिया में 'जिगुरत' क्यो महत्वपूर्ण था?
उत्तर-
ये देवता के निवास स्थान माने जाते थे।
ये सीढ़ीनुमा पिरामिड के रूप में बनाये जाते थे।
ये इनके धार्मिक विश्वासों से जुड़े थे।
ये स्वर्ग एवं धरती को जोड़ने वाले थे।
24. 'तीसरी शताब्दी का संकट' के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
47 वर्ष में 25 राजा बदल गये।
रोमन साम्राज्य के पूर्व भाग पर ईरान का हमला
रोमन साम्राज्य के उत्तरी भाग पर विभिन्न जनजातिय समूहों का आक्रमण
आर्थिक समस्यायें
मुद्रास्फीति
25. रोमन साम्राज्य में संपत्ति को लेकर महिलाओं की स्थिति कैसी थी? विश्लेषण कीजिए।
उत्तर-
महिलाओं को संपत्ति रखने का अधिकार था।
पैतृक संपत्ति की मालिक हो सकती थी।
वसीयत बनाने का भी अधिकार था।
संपत्ति के प्रबंधन की स्वतंत्रता थी।
26. मंगोल साम्राज्य में हरकारा पद्धति के महत्व की चर्चा कीजिए।
उत्तर-
यह एक डाक प्रणाली थी
यह तीव्र और कुशल संदेशवाहक व्यवस्था थी।
प्रशासन एवं सेना को नियंत्रित करने में बेहद कारगर थी।
मंगोल साम्राज्य में सूचनाओं का तेजी से आदान-प्रदान संभव हुआ।
27. 'मेनर की जागीर' से आप क्या समझते हैं? इनकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
मध्ययुगीन यूरोप में सामंती व्यवस्था की एक मूल इकाई थी।
एक बड़ा भू-भाग जिसमें एक जागीरदार का निवास, कृषियोग्य भूमि, जंगल, चरागाह और किसानों के गाँव शामिल थे।
यह एक आत्मनिर्भर इकाई थी।
लॉडो का किसानों पर कानूनी और आर्थिक नियंत्रण होता था।
अथवा
'नाइट' तीनो वर्गों से किस प्रकार जुड़ा था? परीक्षण काजिए।
उत्तर-
पादरी वर्ग नाइट धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते थे।
चर्च के प्रति निष्ठा रखते थे।
नाइट अभिजात्य वर्ग का हिस्सा था
नाइट भूमि के मालिक होते जो लॉड के प्रति वफादार होते।
नाइट किसानों द्वारा उत्पादित वस्तुओं पर निर्भर।
नाइट लार्ड की रक्षा करते थे।
खंड-ग
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
28. मेसोपोटामिया की स्मभता की विश्व को क्या योगदान है? समझाइए।
उत्तर-
लेखन प्रणाली की शुरूआत
शहरी जीवन की शुरूआत
पहिए का आविष्कार
कानून के संहिताकरण (जैसे हम्मुरावी की संहिता)
खगोल विज्ञान और गणित का विकास
सिंचाई प्रणालियों का विकास
काल-गणना
वर्ष, सप्ताह, दिन, इत्यादि के बारें में जानकारी
अथवा
मेसोपोटामिया के शहरीकरण में राजा की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर-
मेसोपोटामिया में शहरीकरण का विकास कृषि अधिशेष के कारण।
कृषि अधिशेष से व्यापार का विकास।
शहर धार्मिक और आर्थिक गतिविधियों के केन्द्र।
राजा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी, वह न केवल राजनीतिक और सैन्य प्रमुख होता था
बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों का भी नेतृत्व करता था।
न्याय व्यवस्था को बनाये रखने के कारण ही बहुमुखी विकास संभव ।
राजा की कुशलता पर शहरीकरण की गति निर्भर होती थी।
राजा सैन्य प्रमुख होता था।
29. चंगेज खान एक महान सेनानायक था। इस कथन को तर्को द्वारा पुष्ट कीजिए।
उत्तर-
मंगोलों को एकजुट किया
मंगोलों को अनुशासित किया
मंगोलो की विशाल सेना बनाई
उसकी सैन्य रणनीति अद्भूत थी
रणनीतिगत कौशल
नई तकनीकों का युद्ध में प्रयोग
यास का नियम कठोरता से लागू करना
विभिन्न करों को लगाकर मंगोल संम्राज्य को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना
अथवा
मंगोलों के लिए व्यापार इतना महत्वपूर्ण क्यों था? कारण बताइए।
उत्तर-
मंगोलों की अर्थव्यवस्था व्यापार पर टिकी थी।
व्यापार से मंगोलों को उन वस्तुओं तक पहुँच प्राप्त करते थे जो उनके खानाबदोश जीवन
शैली में उपलब्ध नहीं थी।
व्यापार के कारण ही अपनी विजयों के बाद भी साम्राज्य की स्थिरता बनाये रखते थे।
राजस्व प्राप्ति का सबसे बड़ा स्रोत
व्यापार से प्राप्त धन को मंगोल सेना के कार्यों पर खर्च करके उन्हें वफादार बनाये रखना
सिल्क रूट पर नियंत्रण ने मंगालों के आर्थिक हितों को पूरा करने पर महत्वपूर्ण योगदान।
30. 'सामंतवाद' ने मध्ययुगीन यूरोप को किस प्रकार प्रभावित किया? समीक्षा कीजिए।
उत्तर-
सामंतवाद एक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था थी।
इसने समाज को तीन वर्गों में विभाजित किया।
इसने केन्द्रीय शक्ति को कमजोर किया।
इसने भूमि स्वामित्व और निष्ठा के संबंधों को परिभाषित किया।
इसने कारण सामाजिक गतिशीलता सीमित हो गयी।
अथवा
यूरोप में भिक्षु कौन होते थे? इनके सामाजिक-धार्मिक जीवन का विस्तारपूर्वक व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
भिक्षु धार्मिक व्यक्ति होते थे।
जिन्होंने सांसारिक जीवन त्याग दिया हो।
ये मठों में रहकर ईश्वर की सेवा करते।
ये प्रार्थना, अध्ययन और शारीरिक श्रम में संलग्न रहते थे।
इनका निवास स्थान कई नामों से जाना जाता था।
भिक्षुओं ने शिक्षा, चिकित्सा और कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मध्ययुगीन यूरोप में ज्ञान और संस्कृति के संरक्षक थे।
खंड-घ
(स्रोत आधारित प्रश्न)
31. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
दासों के प्रति व्यवहार
कुछ ही समय बाद शहर के शासक ल्यूसियस पेर्डनियस सेकंडस का उसके एक दास ने कत्ल कर दिया। कत्ल के पश्चात, पुराने रिवाज के अनुसार यह आवश्यक था कि एक ही छत के नीचे रहने वाले प्रत्येक दास को फाँसी दे दी जाए। परन्तु बहुत से निर्दोष लोगों को बचाने के लिए भीड़ एकत्र हो गई और दंगे शुरू हो गए। सैनेट भवन को घेर लिया गया हालांकि सैनेट भवन में अत्यधिक कठोरता का विरोध किया जा रहा था। परंतु अधिकांश सदस्यों ने परिवर्तन किए जाने का विरोध किया। जो सैनेटर फाँसी देने के पक्ष में थे, उनकी बात मानी गई। परन्तु पत्थर और जलती हुई मशालें लिए भारी भीड़ ने इस आदेश को कार्यान्वित किए जाने से रोका। नीरो ने अभिलेख द्वारा इन लोगों को फटकार गाई, उन सारे मार्गों पर सेना लगा दी गई जहाँ सैनिकों के साथ दोषियों को फाँसी पर चढ़ाने के लिए ले जाया जा रहा था।
31.1 किस शासक की हत्या कर दी गयी थी?
उत्तर-
ल्यूसियस पेडेनियस सेकंडस की हत्या कर की गयी थी।
31.2 किसके अभिलेख में लोगों को फटकार लगानी गयी?
उत्तर-
नीरो के अभिलेख में
31.3 सैनेटरों में मतभेद किस बात को लेकर थी?
उत्तर-
शासक के हत्यारे दास के साथ अन्य निर्दोष दासों को मौत दिये जाने को लेकर मतभेद था।
32. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
बुखारा पर कब्जा
परवर्ती तेरहवीं शताब्दी के ईरान के मंगोल शासकों के एक फारसी इतिवृत्तकार जुवैनी (Juwaini) ने 1220 ई. में बुखारा की विजय का वृत्तांत दिया है। जुवैनी के कथनानुसार नगर की विजय के बाद चंगेज खान उत्सव मैदान में गया जहाँ पर नगर के धनी व्यापारी एकत्रित थे। उसने उन्हें संबोधित कर कहा, "अरे लोगों। तुम्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि तुम लोगों ने अनेक पाप किए हैं और तुममें से जो अधिक सम्पन्न लोग हैं उन्होंने सबसे अधिक पाप किए हैं। अगर तुम मुझसे पूछो कि इसका मेरे पास क्या प्रमाण है तो इसके लिए मैं कहूँगा कि मैं ईश्वर का दंड हूँ। यदि तुमने पाप न किए होते तो ईश्वर ने मुझे दंड हेतु तुम्हारे पास न भेजा होता.." अब कोई व्यक्ति, बुखारा पर अधिकार होने के बाद खुरासान भाग गया था। उससे नगर के भाग्य के बारे में पूछने पर उसने उत्तर दिया, 'वे (नगर) आए, दीवारों को ध्वस्त कर दिया, जला दिया, लोगों का वध किया, लूटा और चल दिए।'
32.1 'बुखारा' किस देश में स्थित है?
उत्तर-
उज्बेकिस्तान में है।
32.2 किसे ईश्वर ने दंड हेतु भेजा था?
उत्तर-
चंगेज खान को
32.3 मंगोल शासक ने लोगों को किस प्रकार दंड दिया?
उत्तर-
नगर के दीवारों को ध्वस्त कर दिया, जला दिया, लोगों का वध किया, लूटा।
33. निम्नलिखित स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
"अप्रैल के महीने में जब मधु वृष्टि होती है
और मार्च की शुष्कता को जड़ से भेद जाती है
और जब नन्हीं चिड़ियाँ संगीत सुनाती हैं
जो कि उन्निद्र चक्षु में रात बिता देती हैं......
(इस तरह प्रकृति उन्हें प्रेरित करती है और उनके हृदय को आकर्षित करती है);
तब लोग तीर्थयात्रा पर जाने की आकांक्षा रखते हैं,
और घुमक्कड़ भिक्षु दूरस्थ उपासना स्थलों के
सर्वत्र पूजित संतों के दर्शन की अभिलाषा करते हैं।
और विशेष रूप से इंग्लैंड के प्रत्येक प्रांत से
कैंटरबरी की अपनी यात्रा पर निकल पड़ते हैं।"
33.1 यह कविता किससे संबंधित है?
उत्तर-
यह कविता भिक्षुओं से संबंधित है।
33.2 भिक्षु कैंटरबरी क्यों जाते थे?
उत्तर-
तीर्थयात्रा पर पूजित संतों के दर्शन की अभिलाषा के कारण।
33.3 तीर्थयात्रा के लिए भिक्षुओं को प्रेरणा कहाँ से मिलती थी? उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
प्रकृति से मिलती थी
खंड-ङ
(मानचित्र आधारित प्रश्न)
34. मंगोल साम्राज्य के दिये गये मानचित्र पर निम्नलिखित को उपयुक्त चिन्हों के साथ दिखाए और उनके नाम भी लिखें।
1. दिल्ली सल्तनत
2. दमिश्क
3. तुर्फ़ान
4. कैस्पियन सागर
5. ओमुर्ज
उत्तर-
नोटः निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नसंख्या 34 के स्थान पर हैं।