शारीरिक शिक्षा में बदलती प्रवृत्तियां और करियर Important Short and Long Question Class 11 Chapter-1 Book-Physical Education
0Team Eklavyaमार्च 10, 2025
लघु उत्तर प्रश्न एवं उत्तर (Short Answer Questions & Answers)
1. शारीरिक शिक्षा क्या है?
उत्तर:
शारीरिक शिक्षा शिक्षा का वह भाग है जिसमें स्वास्थ्य, खेल, खिलाड़ी, टूर्नामेंट, पोषण, चोट, शरीर और मस्तिष्क, अंग एवं आत्मा का अध्ययन किया जाता है। इसका उद्देश्य व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
2. शारीरिक शिक्षा के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
उत्तर:
शारीरिक विकास
मानसिक विकास
सामाजिक तालमेल
भावनात्मक स्थिरता
आध्यात्मिक विकास
3. मानसिक विकास में शारीरिक शिक्षा की क्या भूमिका है?
उत्तर:
शारीरिक शिक्षा ध्यान, सतर्कता और योजना बनाने की क्षमता को बढ़ाती है। यह डोपामिन जैसे हार्मोन को सक्रिय करके मन को अच्छा महसूस कराती है और बौद्धिक क्षमताओं को मजबूत करती है।
4. सामाजिक तालमेल कैसे विकसित करता है शारीरिक शिक्षा?
उत्तर:
शारीरिक शिक्षा के माध्यम से अनुशासन, ईमानदारी, समाजीकरण, और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है। खेलों में टीम वर्क और सहयोग से व्यक्ति का सामाजिक तालमेल बेहतर होता है।
5. भारत में शारीरिक शिक्षा के विकास के लिए 1948 में कौन-सी समिति बनाई गई थी?
उत्तर:
तारा चंद समिति, जिसका उद्देश्य भारत में खेलों के स्तर में सुधार लाना था।
6. भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की स्थापना कब और क्यों की गई?
उत्तर:
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की स्थापना 1984 में की गई थी, जिसका उद्देश्य खेलों के ढांचे और सुविधाओं का रखरखाव करना था।
7. प्राकृतिक और कृत्रिम खेल सतहों में क्या अंतर है?
उत्तर:
1. प्राकृतिक सतहें: मिट्टी, घास, लकड़ी का मैदान (स्थायित्व कम, रखरखाव अधिक)।
खेल पोशाक और उपकरण सुरक्षा और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। जैसे, बास्केटबॉल के जूते हाई एंकल सपोर्ट देते हैं, जबकि बैडमिंटन के जूते कम घर्षण वाले होते हैं।
9. खेलो इंडिया कार्यक्रम क्या है?
उत्तर:
खेलो इंडिया कार्यक्रम 2018 में शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाना और खेलों में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है।
10. फिट इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है।
दीर्घ उत्तर प्रश्न एवं उत्तर (Long Answer Questions & Answers)
1. शारीरिक शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। इसके पाँच प्रमुख उद्देश्य हैं:
1. शारीरिक विकास: शरीर की मजबूती, लचीलापन और सहनशक्ति को बढ़ाना।
2. मानसिक विकास: ध्यान, सतर्कता, और समस्या-समाधान क्षमता को बढ़ावा देना।
3. सामाजिक तालमेल: खेलों में टीम वर्क और नेतृत्व गुणों का विकास करना।
4. भावनात्मक स्थिरता: खेलों के माध्यम से हार-जीत को स्वीकार करने की भावना विकसित करना।
5. आध्यात्मिक विकास: आत्म-अनुशासन, संतोष और शांति की भावना को बढ़ावा देना।
2. स्वतंत्रता के बाद भारत में शारीरिक शिक्षा के विकास को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर:
1948: तारा चंद समिति का गठन हुआ।
1950: केंद्रीय शारीरिक शिक्षा सलाहकार बोर्ड की स्थापना।
1951: प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
1957: ग्वालियर में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना।
1961: पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) की स्थापना।
1982: भारत में एशियाई खेलों के आयोजन से खेल सुविधाओं में वृद्धि हुई।
1984: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की स्थापना।
2010: राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
2018: CBSE ने IX से XII कक्षा तक शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य किया।
3. खेलों में तकनीकी विकास के कुछ प्रमुख उदाहरण दीजिए और उनके लाभ समझाइए।
उत्तर:
तकनीकी विकास ने खेलों को अधिक पारदर्शी और कुशल बना दिया है। प्रमुख उदाहरण:
Hawk Eye: टेनिस और क्रिकेट में सटीक निर्णय लेने में सहायक।
Smart Bails: क्रिकेट में आउट होने का सटीक विश्लेषण।
Photo Finish Camera: रेसिंग खेलों में विजेता का सही निर्धारण।
GPS Tracker: खिलाड़ियों की गतिविधियों और फिटनेस को ट्रैक करने में मदद करता है।
VAR (Video Assistant Referee): फुटबॉल में सही निर्णय लेने में सहायक।
लाभ:
सटीक निर्णय लेने में मदद मिलती है।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होता है।
खेलों में पारदर्शिता बढ़ती है।
4. खेलो इंडिया कार्यक्रम के उद्देश्यों और विशेषताओं पर एक संक्षिप्त निबंध लिखिए।
उत्तर:
खेलो इंडिया कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा 2018 में शुरू किया गया एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करना है।
मुख्य विशेषताएँ:
उम्र के आधार पर खेल श्रेणियाँ:
17 साल से कम उम्र के स्कूली छात्र।
21 साल से कम उम्र के कॉलेज के छात्र।
1. छात्रवृत्ति: चयनित खिलाड़ियों को 8 वर्षों तक ₹5 लाख प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है।
2. प्रसारण: खेलों का सीधा प्रसारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।
3. खेल बुनियादी ढांचे का विकास: देशभर में खेल सुविधाओं का निर्माण और सुधार किया जा रहा है।
5. फिट इंडिया अभियान की विशेषताओं और उसके प्रभावों को समझाइए।
उत्तर:
फिट इंडिया अभियान की शुरुआत 29 अगस्त 2019 को हुई। इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
मुख्य विशेषताएँ:
1. जागरूकता अभियान: फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और समुदायों में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
2. स्थानीय खेलों को प्रोत्साहन: पारंपरिक भारतीय खेलों को बढ़ावा दिया जाता है।
3. नि:शुल्क फिटनेस गतिविधियाँ: योग, एरोबिक्स, और अन्य व्यायाम कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाता है।
4. संस्थानों में फिटनेस प्रोग्राम: स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में फिटनेस प्रोग्राम अनिवार्य किए गए हैं।