Editor Posts footer ads

खेलों में प्रशिक्षण Important Short and Long Question Class 12 Physical Education Chapter-10 Book-1

खेलों में प्रशिक्षण Important Short and Long Question Class 12 Physical Education Chapter-10 Book-1


1. खेलों में प्रतिभा की पहचान (Talent Identification in Sports) क्या है?

उत्तर:

खेलों में प्रतिभा की पहचान का तात्पर्य ऐसे खिलाड़ियों को चुनने की प्रक्रिया से है, जिनमें भविष्य में किसी विशेष खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता होती है।


2. खेलों में प्रतिभा की पहचान के क्या लाभ हैं?

उत्तर:

  • भविष्य के बेहतरीन खिलाड़ियों की खोज।
  • छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर।
  • प्रारंभिक अवस्था में सही दिशा-निर्देश देकर खिलाड़ियों की सफलता सुनिश्चित करना।
  • युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने का समय मिलता है।
  • खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुसार उपयुक्त खेल में डालने की सुविधा।


3. खेलों में प्रतिभा पहचान के कौन-कौन से मापदंड होते हैं?

उत्तर:

  • शारीरिक संरचना: खिलाड़ी की शारीरिक आकृति किस खेल के लिए उपयुक्त है।
  • मनोवैज्ञानिक धारणा: खिलाड़ी की किस खेल में रुचि है।
  • तकनीकी समझ: खिलाड़ी खेल की तकनीकों को कितना समझ सकता है।
  • परिणाम: निर्धारित मापदंडों के आधार पर खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा है।


4. खेल प्रशिक्षण चक्र (Sports Training Cycle) क्या है?

उत्तर:

खेल प्रशिक्षण चक्र विभिन्न समयावधियों में बँटा होता है, जिससे खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।

1. माइक्रो साइकिल (Micro Cycle):

  • सबसे छोटी प्रशिक्षण अवधि (7 दिन तक)।
  • खिलाड़ी की दैनिक और साप्ताहिक प्रशिक्षण योजना निर्धारित होती है।

2. मेसो साइकिल (Meso Cycle):

  • 2-6 सप्ताह की प्रशिक्षण अवधि।
  • इसमें किसी विशेष शारीरिक क्षमता पर ध्यान दिया जाता है, जैसे – ताकत, धीरज।

3. मैक्रो साइकिल (Macro Cycle):

  • सबसे लंबी प्रशिक्षण अवधि (वार्षिक योजना)।
  • इसमें तैयारी, प्रतिस्पर्धा और ज्ञान स्थानांतरण के चरण होते हैं।


5. शक्ति (Strength) क्या है?

उत्तर:

शक्ति व्यक्ति की वह क्षमता है जो किसी प्रतिरोध (Resistance) के विरुद्ध कार्य करने में सहायता करती है।


6. शक्ति के प्रकार कितने होते हैं?

उत्तर:

गतिशील शक्ति (Dynamic Strength)

  • अधिकतम शक्ति: भारी वजन उठाने की क्षमता (Weight Lifting)।
  • विस्फोटक शक्ति: अचानक बल लगाने की क्षमता (लंबी कूद, ऊँची कूद)।
  • शक्ति सहनशीलता: थकावट के बावजूद शक्ति बनाए रखने की क्षमता (मैराथन)।

स्थिर शक्ति (Static Strength)

  • जब शरीर किसी स्थिति में स्थिर रहकर शक्ति उत्पन्न करता है।


7. शक्ति को विकसित करने की कौन-कौन सी विधियाँ हैं?

उत्तर:

1. आइसोमेट्रिक व्यायाम (Isometric Exercise):

  • इसमें मांसपेशियों को सक्रिय किया जाता है, लेकिन उनकी लंबाई नहीं बदलती।
  • उदाहरण: तीरंदाजी।

2. आइसोटोनिक व्यायाम (Isotonic Exercise):

  • इसमें मांसपेशियों की लंबाई बदलती है और गति होती है।
  • उदाहरण: दौड़ना, गेंद फेंकना।

3. आइसोकाइनेटिक व्यायाम (Isokinetic Exercise):

  • इसमें मांसपेशियों की गति समान होती है, चाहे भार कितना भी हो।
  • उदाहरण: लेग प्रेस मशीन, लंज वर्कआउट।


8. गति (Speed) क्या है?

उत्तर:

गति मनुष्य की वह योग्यता है जिससे किसी कार्य को जल्द से जल्द करने में सहायता मिलती है।


9. गति के कितने प्रकार होते हैं?

उत्तर:

  • प्रतिक्रिया गति (Reaction Speed): संकेत के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया देना (100 मी. दौड़)।
  • त्वरण गति (Acceleration Speed): अपनी अधिकतम गति को जल्दी प्राप्त करने की क्षमता।
  • लोकोमोटर गति (Locomotor Speed): अधिकतम गति को बनाए रखना (200-400 मी. दौड़)।
  • मूवमेंट गति (Movement Speed): एक क्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना (फुटबॉल में पास देना)।
  • गति सहनशीलता (Speed Endurance): थकावट की स्थिति में गति बनाए रखना।


10. गति को बढ़ाने की विधियाँ कौन-कौन सी हैं?

उत्तर:

1. त्वरण दौड़ प्रशिक्षण विधि (Acceleration Run Training Method):

  • धावक की शुरुआती गति सुधारने के लिए।

2. पेस दौड़ प्रशिक्षण विधि (Pace Run Training Method):

  • निश्चित गति से दौड़ने का अभ्यास, लंबी दूरी के धावकों के लिए।


11. सहनशक्ति (Endurance) क्या है?

उत्तर:

सहनशक्ति व्यक्ति की वह क्षमता है जिससे वह किसी कार्य को लंबे समय तक बिना थके कर सकता है।


12. सहनशक्ति के कितने प्रकार होते हैं?

उत्तर:

क्रिया की प्रकृति के अनुरूप:

  • मूलभूत सहनशक्ति: धीमी गति से लंबे समय तक गतिविधियाँ करना (दौड़ना, तैरना)।
  • सामान्य सहनशक्ति: थकान की स्थिति में भी हलचल जारी रखना।
  • विशिष्ट सहनशक्ति: किसी विशेष खेल के अनुरूप सहनशक्ति (मुक्केबाजी, कुश्ती)।

क्रिया के समय के अनुसार:

  • गति सहनशक्ति: 45 सेकंड तक अधिकतम गति बनाए रखना (100 मी. दौड़)।
  • लघु अवधि सहनशक्ति: 45 सेकंड - 2 मिनट तक निरंतर क्रिया (800 मी. दौड़)।
  • मध्यम अवधि सहनशक्ति: 2-11 मिनट की गतिविधियाँ (1500 मी. दौड़)।
  • दीर्घ अवधि सहनशक्ति: 11 मिनट से अधिक की गतिविधियाँ (मैराथन)।


13. लचक (Flexibility) क्या है?

उत्तर:

शरीर के जोड़ों के अधिकतम विस्तार की क्षमता को लचक कहा जाता है।


14. लचक के कितने प्रकार होते हैं?

उत्तर:

1. सक्रिय लचक (Active Flexibility):

  • स्थिर लचक (Static Flexibility): जब कोई व्यक्ति स्थिर अवस्था में लचीलापन दिखाता है (योगासन)।
  • गतिशील लचक (Dynamic Flexibility): चलते या दौड़ते समय लचीलापन (किक मारना)।

2. अक्रिय लचक (Passive Flexibility):

  • बाहरी सहायता से लचीलापन (सहयोगी द्वारा कराया गया स्ट्रेचिंग)।


15. गति, सहनशक्ति और शक्ति में क्या अंतर है?

उत्तर:



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!