MORNING SHIFT |
PRE-BOARD EXAMINATION (2024-25)
CLASS: XII
SUBJECT: POLITICAL SCIENCE (028)
खंड-A (1x12-12 अंक)
प्रश्न संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
1. गठबंधन सरकार के बारे में निम्न में कौनसा कथन सही नहीं है?
(a) भारत में पहली बार गठबंधन सरकार का उदय 1989 में हुआ 'था।
(b) भारत में वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है।
(c) भारत में अभी तक राज्यों में गठबंधन सरकार देखने को नहीं मिली है।
(d) गठबंधन सरकार लोकतंत्र के सिद्धांतों के अधिक नजदीक है।
2. निम्नलिखित प्रश्न में अभिकथन (A) के बाद कारण (R) दिया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
अभिकथन (A): 1960 का दशक भारत के अनुसार खतरनाक दशक माना जाता है।
कारण (R): 1964 में भारत के प्रधानमंत्री पंडित नेहरु की असामयिक मृत्यु हो गयी थी।
विकल्पः
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(d) अभिकथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
3. कॉलम 'अ' में दिए गए शब्दों को कॉलम 'ब' में दिए गए सही अर्थ से मिलाएं और उचित उत्तर के रूप में उपयुक्त कोड चुनिए :
कॉलम 'अ' कॉलम 'ब'
I नाटो (i)दोनों खेमों से दूरी
II वारसा पैक्ट (ii) दक्षिण एशिया में समजावाद को रोकना
III सियटो (iii) पूंजीवादी विचारधारा को फैलाना
IV गुटनिरपेक्ष आंदोलन (iv) समाजवादी विचारधारा को फैलाना
कूट :
(a) I-iii, II-і, III-iv, IV-ii
(b) I-iv, II-iii, III-i, IV-ii
(c) I-iii, II-ii, III-iv, IV-i
(d) I-iii, I-iv. III-ii, IV-i
4. नव उदारवादी वैश्वीकरण का विरोध कौन-सा मंच करता है?
(a) संयुक्त राष्ट्र संघ
(b) विश्य व्यापर संगठन
(c) विश्व बैंक
(d) विश्व सामाजिक मंच
5. नीचे दो कथन दिए गए हैं।
कथन 1: सुरक्षा की परंपरागत धारणा के अनुसार एक देश की सुरक्षा को खतरा। उस देश की सीमा के बाहर से ज्यादा होता है।
कथन II: वर्तमान समय में सुरक्षा की गैर पारंपरिक अवधारणा अधिक महत्त्वपूर्ण होती जा रही है। उपरोक्त कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से से सही उत्तर चुनिए :
(a) कथन । और कथन ।। दोनों सत्य हैं।
(b) कथन । और कथन II दोनों असत्य हैं।
(c) कथन । सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।
(d) कथन । असत्य है, लेकिन कथन ।। सत्य है।
6. निम्नलिखित घटनाओं को उनके गठन के कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कोजिए:
(i) भारत द्वारा पहला परमाणु परीक्षण।
(ii) भारत चीन सीमा विवाद।
(iii) बांग्लादेश का नये राष्ट्र के रूप में उदय।
(iv) भारत-पाकिस्तान सिन्धु नदी जल समझौता।
सही विकल्प चुनिए।
(a) (ii), (iii), (iv), (i)
(b) (ii), (iv), (i), (iii)
(c) (iv), (ii), (iii), (i)
(d) (iii), (i), (ii), (iv)
7. मंडल आयोग ने पिछड़ा वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों में...........प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश की थी।
(a) 27
(b) 17
(c) 25
(d) 15
8. गलत जोड़ी को पहचानिए और लिखिए :
(a) प्रिवी पर्स की समाप्ति - श्री लाल बहादुर शास्त्री
(b) आधुनिक कर्नाटक के निर्माता - श्री एस. निजलिंगप्पा
(c) स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में राष्ट्रपति पद पर चयन - श्री वी.वी. गिरी
(d) कांग्रेस में युवाओं की भागीदारी की वकालत - श्री के. कामराज
9. पंडित नेहरू के खिलाफ पहली बार अविश्वास प्रस्ताव संसद में कब आया?
(a) भारत पाकिस्तान जल समझौते के बाद
(b) दलाई लामा के भारत आने के बाद
(c) भारत चीन सीमा विवाद के बाद
(d) पहले गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के बाद
10. वैश्वीकरण के बारे में नीचे दिया गया कौन सा कथन गलत है।
(a) भारत ने अभी तक वैश्वीकरण को नहीं अपनाया है।
(b) आदिवासी समाज पर अभी तक वैश्वीकरण का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है।
(c) तकनीक ने वैश्वीकरण को फैलाने में बहुत अहम् भूमिका निभाई है।
(d) वैश्वीकरण का पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
11.________आतंकवाद का मुख्य उद्देश्य होता है:
(a) लोगों में भय उत्पन्न करना
(b) जनसंख्या कम करना
(c) सरकार के खिलाफ असहमति दर्ज करवाना
(d) लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत करना
12. भारत और बंगलादेश के मध्य किस नदी के जल को लेकर फरक्का संधि हुई थी?
(a) ब्रह्मपुत्र
(b) गंगा
(c) कोसी
(d) दामोदर
खंड-B (6x2-12 अंक)
13. शॉक थेरेपी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर -
शॉक धेरेपी वह प्रक्रिया हैं जिसमें किसी देश की आर्थिक नीतियों में अचानक और महत्वपूर्ण परिवर्तन किया जाता है जिससे राज्य द्वारा संचालित अर्थव्यवस्था को मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था में बदला जाये।
14. संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् का क्या महत्त्व है?
उत्तर -
सुरक्षा परिषद शांति के लिए ख़तरे या आक्रामक कार्रवाई के अस्तित्व का निर्धारण करने में अग्रणी भूमिका निभाती है।
15. भारत में सांस्कृतिक वैश्वीकरण के कोई दो उदाहरण बताइए।
उत्तर -
1. वैश्वीकरण के कारण संयुक्त परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
2. वैश्वीकृत पोशाक की स्वीकार्यता।
16. बॉम्बे प्लान क्या था?
उत्तर -
बॉम्बे योजना जनवरी 1944 में उद्योगपतियों और तकनीशियनों के एक समूह द्वारा प्रस्तावित भारत की आर्थिक योजना थी।
17. प्रिवी पर्स से आप क्या समझते हैं?
उत्तर -
भारत में, प्रिवी पर्स पूर्ववर्ती रियासतों के शासक परिवारों को 1947 में भारत के साथ एकीकरण के लिए उनके समझौतों के भाग के रूप में दिया जाने वाला भुगतान था।
18. ऑपरेशन ब्लू स्टार क्या था?
उत्तर -
ऑपरेशन ब्लू स्टार 1984 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को हटाने के लिए चलाया गया एक सैन्य अभियान था।
खंड-C (5x4-20 अंक)
19. "मिखाइल गोर्बाचोव ने सोवियत संघ के पतन में अहम् भूमिका निभाई" इस कथन के पश्च अपने विचार लिखिए।
उत्तर -
अपने देश की राजनीतिक प्रणाली को लोकतांत्रिक बनाने और अर्थव्यवस्था को विकेन्द्रित करने के उनके प्रयासों के कारण 1991 में साम्यवाद का पतन हुआ और सोवियत संघ का विघटन हो गया। (सवर्णन)
20. संयुक्त राष्ट्र संघ में किस तरह के सुधारों की आवश्यकता दिखाई देती है? कोई चार लिखिए।
उत्तर -
- सुरक्षा परिषद सुधार।
- संयुक्त राष्ट्र सचिवालय पारदर्शिता सुधार।
- लोकतांत्रिक हस्तक्षेप।
- विविधता और लोकतंत्र का आह्वान।
- वित्त सुधार।
- मानवाधिकार सुधार।
- शक्ति असंतुलन सुधार।
21. (a) पाकिस्तान में अपने अस्तित्व के बाद से लोकतंत्र के स्थायी नही हो पाने के किन्हीं चार कारणों की व्याख्या कीजिये।
उत्तर -
1. सेना का अधिक हस्तक्षेप
2. धर्मगुरुओं का अधिक हस्तक्षेप
3. जमींदारों का अधिक हस्तक्षेप
4. विदेशी ताकतों का भी अधिक हस्तक्षेप
अथवा
(b) दक्षिण एशिया को देशों में राजनैतिक विविधता दिखाई देने के कारणों को स्पष्ट कीजिये।
उत्तर -
1. उपनिवेशवाद की विरासत
2. जातीय विविधता
3. धार्मिक विविधता
4. विभिन्न भाषाएँ
5. जटिल भौगोलिक स्थिति
22. (a) इंदिरा गाँधी द्वारा आपातकाल लगाने के पीछे के कारणों को एण्ठ कीजिये।
उत्तर -
1. आर्थिक संकट
2. गुजरात और बिहार में छात्र अशांति
3. जे.पी. का आंदोलन
4. रेलवे हड़ताल
5. न्यायपालिका से टकराव
6. इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला
7. सामूहिक प्रदर्शन
अथवा
(b) भारत में आपातकाल लगाने के क्या परिणाम देखने को मिले? कोई चार लिखिए।
उत्तर -
1. किसी भी मीडिया आउटलेट को बिना सेंसरशिप के समाचार प्रसारित करने की अनुमति नहीं थी।
2. इन सभी घटनाओं के परिणामस्वरूप कुछ मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ और साथ ही यह विशुद्ध मानवाधिकार उल्लंघन का मामला भी था।
3. भारत के कई हिस्सों में, व्यक्तियों को संगठन बनाने और गैर-व्यक्तिगत विषयों पर चर्चा करने से रोकने के लिए सशस्त्र कर्मियों का गठन किया गया था।
4. आपातकाल के समय लोगों के मानवाधिकारों के मुद्दों को देखते हुए, यह कहा जाना चाहिए कि यह संविधान और सरकार द्वारा अपने लोगों के प्रति इस्तेमाल की गई सबसे मनमानी शक्तियों में से एक थी।
5. संविधान, मौलिक स्वतंत्रता का एक पवित्र चार्टर, सबसे निर्दयी तरीके से कमजोर किया गया।
6. पुलिस और सेना की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक व्यक्तियों को समूह बनाने से रोकना और उन लोगों को गिरफ्तार करना था जो संदिग्ध लग रहे थे या काम कर रहे थे।
(कोई अन्य)
23. भारत में कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति अन्य देशों में पार्टियों के प्रभुत्व की प्रकृति से किस प्रकार भिन्न रही है?
उत्तर -
भारत में एक पार्टी का प्रभुत्व संविधान की लोकतांत्रिक भावना से समझौता नहीं करता है जबकि अन्य देशों ने इससे समझौता किया है:
1. चीन, क्यूबा और सीरिया जैसे देशों में संवैधानिक प्रावधानों के तहत ही एक पार्टी द्वारा शासन करने की अनुमति है।
2. म्यांमार, बेलारूस, मिस्र में भी कानूनी और सैन्य उपायों के कारण एक पार्टी प्रणाली का अनुभव है।
3. भारत में कांग्रेस लोकतंत्र पर आधारित स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के नाम पर हावी है जहाँ दूसरी पार्टी का हारना भी जायज है।
खंड-D (3x4-12 अंक)
24. नीचे दिए गए चित्र का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए:
(i) उपरोक्त चित्र में किस प्रकार की असुरक्षा को दर्शाया गया है?
(a) आतंकवादी हमला
(b) मानवीय सुरक्षा
(c) सीमा पर हमला
(d) युद्ध
(ii) निम्न में कौन-सा खतरा मानव सुरक्षा की पारंपरिक अवधारणा से जुड़ा हुआ नहीं है?
(a) गृह युद्ध
(b) विदेशी हमला
(c) भुखमरी
(d) हिंसा
(iii) विश्व सुरक्षा की अवधारणा पर कब से विश्वव्यापी चर्चा होने लगी है?
(a) 1960 के दशक से
(b) 1970 के दशक से
(c) 1980 के दशक से
(d) 1990 के दशक से
(iv) लोगों को निम्न से कौनसा अधिकार प्रदान करने से सुरक्षा के खतरों से आसानी से निपटा जा सकता है?
(a) मत देने का अधिकार
(b) मानव अधिकार
(c) समानता का अधिकार
(d) आर्थिक अधिकार
निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 24 के स्थान पर हैं।
(i) गैर पारंपरिक असुरक्षा का कोई एक उदाहरण लिखिए?
उत्तर -
महामारी
(ii) परमाणु अप्रसार संधि कब अस्तित्व में आई थी?
उत्तर -
1970
(iii) शांति के लिए कौन-से पक्षी को प्रतीक चिन्ह के रूप में लिया जाता है?
उत्तर -
सफेद कबूतर
(iv) अमेरिका पर सबसे बड़ा आतंकवादी हमला कब हुआ श्व?
उत्तर -
09/11 या 11 सितंबर 2001
25. भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा मानचित्र में चार राज्यों को (A), (B), (C) और (D) के रूप में पिहित किया गया है। भीचे दी गई जानकारी के आधार पर इन राज्यों की पहचान कीजिए और उनके सही नाम अपनी उत्तर पुस्तिका में इस्तेमाल की गई जानकारी के संबंधित क्रम संख्या और संबंधित वर्ग के साथ नीचे दिए गए प्रारूप के अनुसार लिखिए :
(i) वह राज्य जिसमे बाहरी लोगों के खिलाफ आन्दोलन चलाया गया
(ii) भारत का 22वां राज्य
(iii) भारत का सबसे नव निर्मित राज्य
(iv) दक्षिण भारत का वह राज्य जहाँ हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने के विरुद्ध आन्दोलन चलाया गया
उत्तर -
नोटः निम्नलिखित प्रश्न, प्रश्न संख्या 23 के स्थान पर केवल दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए हैं।
निम्नलिखित के नाम बताइए:
(i) द्रविड़ आन्दोलन मुख्यतः भारत के कौगसे राज्य में चलाया गया?
उत्तर -
तमिलनाडु
(ii) जम्मू और कश्मीर से कौन-से 2 नए केंद्र शासित प्रदेश बनाये गये हैं?
उत्तर -
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
(iii) पंजाब समझौता किस-किस नेता के मध्य हुआ था?
उत्तर -
राजीव गाँधी लोंगे वाल के मध्य
(iv) अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा किस वर्ष मिला था?
उत्तर -
1987
26. गद्यांश को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के लिए सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए :
1970 में पाकिस्तान के सामने एक गहरा अंदरूनी संकट आ खड़ा हुआ। पाकिस्तान के पहले आम चुनाव में खंडित जनादेश आया। जुल्फिकार अली भुट्टों की पार्टी पश्चिमी पाकिस्तान में विजयी रही जबकि मुजीबुर्रहमान की पार्टी आवामी लीग ने पूर्वी पाकिस्तान में जोरदार कामयाबी हासिल की। पश्चिमी पाकिस्तान के नेताओं के हाथों अपने साथ हुए दोयम दर्जे के नागरिकों के बर्ताव के विरोध में पूर्वी पाकिस्तान की बंगाली जनता ने इस पार्टी को वोट दिया था। पाकिस्तान के शासक इस जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। आवामी लीग एक परिसंघ बनाने की मांग कर रही थी लेकिन वे इस मांग को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे।
इसी जगह पाकिस्तानी सेना ने शेख मुजीब को गिरफ्तार कर लिया और पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर जुल्म ढाने शुरू कर दिए। जवाब में पूर्वी पाकिस्तान की जनता ने अपने इलाके यानि मौजूदा बांग्लादेश को पाकिस्तान से मुक्त करने के लिए संघर्ष छेड़ दिया। 1971 में पूरे साल भारत को 80 लाख शरणाथियों का बोझ वहन करना पड़ा। ये शरणार्थी पूर्वी पाकिस्तान से भागकर भारत के नजदीकी इलाकों में शरण लिए हुए थे। भारत ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम को नैतिक समर्थन और भौतिक सहायता दी। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत उसे तोड़ने की साजिश कर रहा है।
(i) पाकिस्तान में पहला आम चुनाव कब हुआ था?
(a) 1950
(b) 1960
(c) 1970
(d) 1980
(ii) 1970 के आम चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान में कौन-सी पार्टी विजयी रही थी?
(a) आवामी लीग
(b) मुस्लिम लीग
(c) बांग्लादेश नेशनल पार्टी
(d) पाकिस्तान लीग
(iii) बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में भारत की क्या भूमिका रही थी?
उत्तर -
भारत ने जून-जुलाई 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में अपनी पूर्ण भागीदारी शुरू की, जब मुक्ति वाहिनी (स्वतंत्रता सेनानियों) की भर्ती तेज हो गई और भारत ने उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया तथा पाकिस्तान की मजबूत नियमित सेना के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराना शुरू कर दिया।
खंड-E (4x6-24 अंक)
27. (a) "वर्तमान समय में भारत में गठबंधन सरकारों का दौर दिखाई दे रहा है।" गठबंधन सरकारों के लाभों का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर -
- सरकार के कामकाज में विविध हितों का समायोजन होता है।
- गठबंधन सरकार विभिन्न समूहों की अपेक्षाओं को पूरा करने और उनकी शिकायतों का निवारण करने के लिए एक चैनल के रूप में कार्य करती है।
- भारत एक अत्यधिक विविधतापूर्ण देश है। यहाँ विभिन्न संस्कृतियाँ, भाषाएँ, जातियाँ, धर्म और जातीय समूह हैं। इसका मतलब है कि गठबंधन सरकार की प्रकृति अधिक प्रतिनिधि मूलक होती है और यह मतदाताओं की लोकप्रिय राय को दर्शाती है।
- गठबंधन सरकार में विभिन्न राजनीतिक दल शामिल होते हैं जिनकी अपनी विचारधाराएँ या एजेंडा होते हैं। लेकिन सरकार की नीति के लिए सभी गठबंधन सहयोगियों की सहमति की आवश्यकता होती है। इसलिए, गठबंधन सरकार आम सहमति आधारित राजनीति की ओर ले जाती है।
- गठबंधन की राजनीति भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के संघीय ढांचे को मजबूत करती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गठबंधन सरकार क्षेत्रीय मांगों के प्रति अधिक संवेदनशील और उत्तरदायी होती है।
- गठबंधन सरकार निरंकुश शासन की संभावनाओं को कम करती है। ऐसा सरकार के कामकाज में एक ही राजनीतिक दल के कम वर्चस्व के कारण होता है। गठबंधन के सभी सदस्य निर्णय लेने में भाग लेते हैं।
अथवा
(b) "1990 का दशक भारतीय राजनीति में अनेक कारणों की वजह से चर्चा में रहा था।" किन्हीं तीन कारणों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर -
1. भारत में गठबंधन सरकारों का उदय
2. भारत में आर्थिक सुधारों की शुरुआत
3. अन्य पिछड़ा वर्ग का राजनीति में उदय
28. (a) भारत के स्वतंत्र होने के बाद भारतीय नेताओं के सामने मुख्य चुनौतियाँ क्या-क्या थीं और इन्होने किस प्रकार इनसे निजात पाई।
उत्तर -
1. एकता के सूत्र में बांधने की चुनौती रियासतों का एकीकरण, सभी को भारत में मिलाना।
2. लोकतंत्र कायम रखना भारत राजतन्त्र व अन्य किसी भी प्रकार की तानाशाही से दूर रहना चाहता था, लोकतंत्र में ही सबके हित सुरक्षित रह सकते हैं।
3. तेज गति से विकास करनाः साम्यवाद और पूजीवाद दोनों ही को अपनाकार तेज विकास किया जा सकता था।
अथवा
(b) "भारत का विभाजान एक भयंकर मानवीय त्रासदी के रूप में याद किया जाता है।" इसक पीछे के कारणों की व्याख्या कीजिये।
उत्तर -
1. सामूहिक पलायनः लगभग 80 लाख लोग उस जगह चले गए जिसे वे सुरक्षित क्षेत्र मानते थे। मुसलमान पाकिस्तान की ओर चले गए, जबकि हिंदू और सिख भारत की ओर चले गए।
2. दोनों तरफ सामूहिक हत्याएं और अत्याचारः 20 लाख लोग मारे गए, कई लोग दूसरे समुदायों के सदस्यों और कभी-कभी अपने ही परिवारों के लोगों द्वारा मारे गए, साथ ही शरणार्थी शिविरों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों के कारण भी मारे गए।
3. महिलाओं के खिलाफ हिंसाः महिलाओं का अपहरण किया गया, उनके साथ बलात्कार किए गए, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और कई महिलाओं को अपनी पवित्रता की रक्षा करने के प्रयास में आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
4. आर्थिक संसाधनों के संदर्भ में प्रभावः भारत जूट और कपास से वंचित हो गया और पाकिस्तान ईंधन से।
5. शरणार्थियों की समस्याः दोनों राज्यों को बाद में विभाजन के बाद शरणार्थियों को समायोजित करने और पुनर्वास करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनकी संख्या तब बढ़ गई जब पाकिस्तान ने 1947-48 में जम्मू और कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की।
6. शत्रुता और संदेहः विभाजन के कारण हुई हिंसा की विरासत ने दोनों और संदेह का माहौल पैदा कर दिया जो आज भी संबंधों को प्रभावित करता है।
29. (a) "भारत हमेशा से ही पर्यावरण के प्रति सजग रहा है।" भारत में पर्यावरण को लेकर हुए आन्दोलनों व इनसे निपटने के सरकार के कदमों का वर्णन कीजिए।
उत्तर -
1. साइलेंट वैली आंदोलन
2. चिपको आंदोलन
3. नर्मदा बचाओ आंदोलन
4. जंगल बचाओ आंदोलन इत्यादि।
पर्यावरण बचाने को सरकार के कदमः
1. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
2. वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972
3. भारतीय वन अधिनियम, 1927
अथवा
(b) "मूल निवासियों का प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार होना चाहिए लेकिन उनको धीरे-धीरे अपने मूलभूत अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है।" इस कथन को स्पष्ट कीजिये।
उत्तर -
- मूल निवासियों का अपनी मातृभूमि से विस्थापन
- खनिजों के नाम पर वनों का निरंतर दोहन
- बनों पर उनका कानूनी अधिकार नहीं
- खनिजों पर उनका कानूनी अधिकार नहीं
30. (a) आसियान ने अन्य सभी संगठनो की अपेक्षा अधिक सफलता हासिल की है।" इसके सफल होने के कारणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर -
1. सभी राष्ट्रों की स्वतंत्रता, संप्रभुता, समानता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय पहचान के लिए परस्पर सम्मान;
2. प्रत्येक राज्य का अपने राष्ट्रीय अस्तित्व को बाहरी हस्तक्षेप, तोड़फोड़ या दबाव से मुक्त रखने का अधिकार;
3. एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना;
4. मतभेदों या विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा;
5. - बल प्रयोग से दूर रहना
- आपस में प्रभावी सहयोग।
अथवा
(b) "चीन की अर्थव्यस्था ने चीनी क्रांति के पश्चात अभूतपूर्व वृद्धि हासिल की है।" चीनी अर्थव्यस्था के उत्थान के कारणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर -
- चीन ने प्रारंभिक चरण में कृषि, विदेशी व्यापार और निवेश क्षेत्रों में सुधार शुरू किए थे। सामूहिक खेती की प्रणाली जिसे कम्यून सिस्टम के रूप में जाना जाता है, लागू की गई थी।
- इस प्रणाली के तहत, भूमि को छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित किया गया था, जिन्हें अलग-अलग परिवारों को आवंटित किया गया था। इन परिवारों को सरकार को करें का भुगतान करने के बाद भूमि से बची हुई आय रखने की अनुमति दी गई थी।
- बाद के चरण में, औद्योगिक क्षेत्र में सुधार शुरू किए गए। इस चरण के दौरान, निजी फर्मों, गाँव और टाउनशिप उद्यमों को वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करने और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी गई।
- धीरे-धीरे, बाद के वर्षों में कुल उत्पादन में तेजी से वृद्धि के साथ, बाजार में कारोबार की मात्रा कई गुना बढ़ गई। सुधारों में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने और इसके निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना भी शामिल थी।
EVENING SHIFT |
PRE-BOARD EXAMINATION (2024-25)
CLASS: XII
SUBJECT: POLITICAL SCIENCE (028)
खंड-A (1x12-12 अंक)
संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
1. 'सोवियत व्यवस्था' के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(a) यह व्यवस्था समाजवाद पर आधारित थी।
(b) यह व्यवस्था पूंजीवाद के विरोध में थी।
(c) यह व्यवस्था 'निजी संपत्ति' के समर्थन में थी।
(d) यह व्यवस्था राज्य को सर्वोपरि मानती थी।
2. मिखाइल गोर्बाचेव को निम्नलिखित में से किस कार्य के लिए नहीं जाना जाता है?
(a) ग्लासनोस्त के लिए।
(b) पेरेस्त्रोइका के लिए।
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका से तनाव में कमी के लिए।
(d) सोवियत साम्यवादी दल को सशक्त करने के लिए।
3. 'सुरक्षा' नीति के संदर्भ में 'अपरोध' का उद्देश्य होता है-
(a) युद्ध की आशंका को रोकना।
(b) युद्ध को जीतना।
(c) गठबंधन करना।
(d) युद्ध में पराजय स्वीकार कर लेना।
4. सूची 'A' में दिए गए देशों को सूची 'B' में दिए हुए देशों से मिलान कीजिए।
सूची 'A' सूची 'B'
I उप सहारा मरूस्थल का देश (i) श्रीलंका
II स्कैंडिनेवियाई देश (ii) इथोपिया
III अरव देश (iii) स्वीडन
IV दक्षिण एशियाई विकासशील देश (iv) ओमान
कूट :
(a) I-ii, II-iii, III-iv, IV-i
(b) I-ii, II-i, III-iv, IV-iii
(c) I-i, II-ii, III-iii, IV-iv
(d) I-iv, II-ii, III-i, IV-iii
5. गौचे दिए गए दो कथनों को क्रमशः अभिकधन (A) तथा कारण (K) के रूप में अंकित किया गया है। उत्तर के रूप में सही विकल्प का चयन कीजिए-
अभिकथन (A): भारत को क्योटो प्रोटोकॉल की वाध्यताओं से छूट दी गई है।
कारण (R): भारत का औद्योगिकरण को दौर में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में विशेष योगदान नहीं था।
विकल्पः
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(d) अभिकथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
6. नीचं दो कथन दिए गए हैं:
कथन ।: 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ का पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर केंद्रित एक सम्मेलन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुआ।
कथन ।। : 'एजेंडा 21' फा सम्यन्ध पृथ्वी सम्मेलन से है।
उपरोक्त कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से से सही उत्तर चुनिए :
(a) कथन । और कथन ।। दोनों सत्य हैं।
(b) कथन। और कथन ।। दोनों असत्य हैं।
(c) कथन । सत्य है, लेकिन कथन ।। असत्य है।
(d) कथन । असत्य है, लेकिन कथन ।। सत्य है।
7. भारत के प्रथम लोक सभा चुनाव से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य गलत है?
(a) चुनाय आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी।
(b) प्रथम चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।
(c) चुनाव में लगभग 17 करोड़ पात्र मतदाता थे।
(d) चुनाव में सीटों की कुल संख्या 543 थी।
8. द्वितीय लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को..........में हार का सामना करना पड़ा।
(a) मद्रास
(b) बंबई
(c) केरल
(d) मैसूर
9. तिब्बत से आए हुए शरणार्थियों के लिए 'धर्मशाला' एक महत्वपूर्ण स्थान है। धर्मशाला भारत के किस राज्य में है?
(a) उत्तराखण्ड
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) जम्मू और कश्मीर
(d) पंजाब
10. लालडेंगा....... राज्य के मुख्यमंत्री थे।
(a) मणिपुर
(b) मिजोरम
(c) त्रिपुरा
(d) सिक्किम
11. निम्नलिखित को उनके गठन के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए -
(i) उत्तराखंड
(ii) छचोसगढ़
(iii) झारखण्ड
(iv) तेलंगाना
सही विकल्प चुनिए :
(a) (i), (ii), (iii), (iv)
(b) (ii), (iv), (i), (iii)
(c) (iv), (i), (iii), (ii)
(d) (ii), (i), (iii), (iv)
12. मलत युग्म को पहचान कर लिखिए-
(a) ताशकंद समझौता - जवाहर लाल नेहरू
(b) भारत-चीन युद्ध - वी.के. कृष्ण मेनन (रक्षा मंत्री)
(c) शिमला समझौता - इंदिरा गाँधी
(d) कारगिल संघर्ष - अटल बिहारी बाजपेयी
खंड-B (6x2-12 अंक)