MORNING SHIFT |
MORNING SHIFT
PRE-BOARD EXAΜΙΝΑΤΙΟΝ (2024-25)
CLASS: XII
SUBJECT: HISTORY (027)
खण्ड-क
(बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न) (1x21-21)
1. पुरातत्वविदों के अनुसार 'संस्कृति' शब्द के विषय में निम्नालखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(A) यह पुरावस्तुओं का समूह जो एक विशिष्ट शैली का होता है।
(B) यह एक भौगोलिक क्षेत्र में पाया जाता है।
(C) यह एक ही काल खण्ड में घटित होता है।
(D) यह अलग-अलग सभ्यताओं से संबंधित होता है।
2. खाली स्थान को भरिये।
"इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख... के नाम से प्रसिद्ध है।"
(A) प्रयाग प्रशस्ति
(B) समुद्रगुप्त के अभिलेख
(C) अशोक के स्तंभलेख
(D) प्रभावती गुप्त के अभिलेख
3. निम्नलिखित विकल्पों में से संगम साहित्य में दिए गए शब्दों 'वेल्लाल' तथा 'अणमई' का सटीक वर्णन करता है :
(A) वेल्लाल एक हल चलाने वाला और जमींदार एक अणमई
(B) वेल्लाल एक जमींदार और अणमई एक किसान
(C) वेल्लाल एक किसान और अणमई एक भूमि स्वामी
(D) वेल्लाल एक जमींदार और अणमई एक दास
4. निम्नलिखित चित्र की दिए गए विकल्पों में से पहचान कीजिए।
(A) महाभारत का एक दृश्य
(B) एक सातवाहन शासक एवं उनकी पत्नी
(C) नृत्य मुद्रा में विराजित स्त्री की मूर्ति
(D) अमरावती का एक दृश्य
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 04 के स्था पर है।
'महाभारत' के रचियता का नाम लिखिए।
(A) वेदव्यास
(B) वाल्मिकी
(C) मंडन मिश्र
(D) मनु
5. 'उत्तराध्ययन सूत' नामक ग्रंथ किस धर्म से संबंधित है।
(A) बौद्ध धर्म
(B) जैन धर्म
(C) पौराणिक ग्रंथ
(D) वैदिक ग्रंथ
6. निम्न में से कौन-सी पुस्तक शाहजहाँ वेगम से सबंधित है?
(A) तुजुक-ए-जहांगीरी
(B) शाहजहांनामा
(C) ताज-उल-इकवाल-तारीख भोपाल
(D) आलमगीरनामा
7. स्तंभ-1 का मिलान स्तंभ-11 से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
स्तंभ-1 स्तंभ-II
I. इन्नवतूता A. ख्वारिज्म
II. ज्यों वंपिस्ट तैवर्नियर B. मरेक्को
III. दुआर्ते वारवोसा C. फ्रांस
IV. अलवरुनी D. पुर्तगाल
विकल्प -
I II III IV
(A) B C D A
(B) A D C B
(C) D A B C
(D) C B A D
8. अलबरूनी के लेखन की निम्न में से कौन-सी विशेषता नहीं थी?
I. अलबरूनी लेखन कला' में अरबी भाषा का प्रयोग करता था।
II. उसने अपनी कृतियाँ उपमहाद्वीप में रहने वाले सीमांत प्रांत के लोगों के लिए लिखी थी।
III. उसे संस्कृत, पाली, प्राकृत ग्रंथों के अरबी भाषा में अनुवाद की जानकारी थी।
IV. उसके लेखन शैली में फारसी भाषा के शब्दों की भरमार थी।
(A) I, II
(B) III, IV
(C) केवल IV
(D) केवल II
9. भारत में सूफीवाद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(i) वे बढ़ते भौतिकवाद के विरोध में तप और रहस्यवाद की ओर मुड़े।
(ii) उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कुरान की व्याख्या की।
(iii) अमीर खुसरो, शेख निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे।
(iv) शेख मुइनुद्दीन चिश्ती दिल्ली से थे।
(A) i, ii, iii
(B) iii, iv
(C) i, iii, iv
(D) ii, iv
10. सभी मंडप तथा महानवमी डिब्बा को संयुक्त रूप से 'विजय का भवन' किसने कहा है?
(A) कॉलिन मेकॅजी
(B) रामराम
(C) अन्दुर रज्जाक
(D) डोमिंगो पेस
11. नीचे दिए गए अधिकथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में र उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-
अभिकथन (A): विजयनगर साम्राज्य में मंदिर के सभागारों का प्रयोग विविध प्रकार के कार्यों वं लिए होता था।
कारण (R): इनमें से कुछ ऐसे थे जिनमें देवताओं की मूर्तियाँ संगीत, नृत्य और नाटकों के विशेष कार्यक्रमों को देखने के लिए रखी जाती थीं।
विकल्पः
(A) (A) एवं (R) दोनो सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) (A) एवं (R) दोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) (A) सत्य है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
12. कृष्णदेव राम का संबंध किस वंश से था?
(A) संगम
(B) अराविदु
(C) तुलुव
(D) सुलुव
13. स्तंभ-1 का मिलान स्तंभ-11 से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
स्तंभ-1 स्तंभ-11
(i) अमील गुजार (a) लेखपाल
(ii) मंडल (b) राजस्व संग्रहकर्त्ता
(iii) पटवारी (c) पंचायत प्रमुख
(iv) दीवान (d) निरीक्षक
(A) i-d, ii-c, ii-biv-a
(B) i-b, ii-d, iii-a, iv-c
(C) i-a, ii-b, iii-c, iv-d
(D) i-b, ii-c, iii-a, iv-d
14. बंगाल में जमींदार, लोहारों, बढ़ड़यों और सोनारों को रोज का भत्ता और खाने के लिए नकदी देते इस व्यवस्था को कहा जाता था।
(A) जजमानी
(B) वतन
(C) कर
(D) मिराज
15. कालक्रमानुसार निम्नलिखित घटनाओं में से कौन-सा विकल्प सही है?
(i) भूमि का स्थायी बंदोबस्त
(ii) ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल की दीवानी प्राप्त हुई
(iii) बंबई दक्कन में पहला राजस्व बंदोबस्त
(iv) संथालों की बगावत
(A) (i), (iv), (iii), (ii)
(B) (ii), (i), (iii), (iv)
(C) (iii), (ii), (i), (iv)
(D) (iv), (iii), (ii), (i)
16. रिक्त स्थान को भरिए -
............मुगल राज्य की एक प्रशासनिक उपशाखा थी।
(A) परगना
(B) पेशकश
(C) मावस
(D) खरबंदी
17. अवध रियासत को औपचारिक रूप से ब्रिटिश साम्राज्य में कब मिलाया गया?
(A) 1855
(B) 1854
(C) 1857
(D) 1856
18. झांसी और सतारा को अंग्रेजी राज में किस आधार पर मिलाया गया?
(A) दत्तकता (गोद लेने का अधिकार) का अवैध घोषित करके
(B) शासकीय दुर्बलता के आधार पर
(C) अंग्रेजी शासन का समर्थन न करने पर
(D) उपरोक्त सभी
19. "गांधी जी का जन अनुरोध भारतीय राजनीति के संबंध में निःसंदेह कपट से मुक्त था।" निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य इस इसकी पुष्टि करता है?
(A) गांधी जी गरीब किसानों से सहानुभूति रखते थे।
(B) उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल दिया।
(C) उनके वस्त्रों में साधारण लोगों की पहचान दिखाई पड़ती थी।
(D) उपरोक्त सभी a
20. निम्नलिखित घटनाओं को काल क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए और सही क्रम का विकल्प चुनकर लिखिए।
(i) भारत छोड़ो आंदोलन
(ii) असहयोग आंदोलन
(iii) डांडी मार्च
(iv) चंपारन सत्याग्रह
(A) (iv), (ii), (iii), (i)
(B) (i), (ii), (iii), (iv)
(C) (i), (iv), (iii), (ii)
(D) (iii), (ii), (i), (iv)
21. संविधान सभा के सामने "उद्देश्य प्रस्ताव" कब पेश किया गया?
(A) 13 जनवरी 1946
(B) 13 दिसम्बर 1946
(C) 26 जनवरी 1947
(D) 15 अगस्त 1947
खण्ड (ख)
(लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न) (3x6-18)
22. (a) "हड़प्पा सभ्यता का सबसे अनूठा पहलू शहरी केंद्रों का विकास था।" इस कथन की उदाहरण सहित पुष्टि कीजिए।
उत्तर -
(i) सड़कों तथा गलियों का ग्रीड पद्धति में निर्माण
(ii) समुचित जल निकासी व्यवस्था थी
(iii) समान आकार ती पकी हुई ईंटों का प्रयोग
(iv) आवासीय विकास नगर योजना पद्धति पर आधारित
(v) उदाहरणः दुर्ग प्रणाली एवं संरचना पर आधारित विशाल स्नानागार मालगोदाम आदि
अथवा
(b) पुरातत्वविदों द्वारा शिल्प उत्पादन के केंद्रों की पहचान किस प्रकार की जाती है। संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर -
(i) शिल्प उत्पादन में प्रयोग किए जाने वाले औजारों, उपकरणों की प्राप्ति
(ii) समुद्र के पास शंख एवं अन्य कच्चे माल की संभावना
(iii) किसी शंख या प्रस्तर के प्रयोग के बाद टुकडों को कूड़े के रूप में केंद्र पर छोड़ देना।
23. महाभारत का समालोचात्मक संस्करण तैयार करने की परियोजना कब और किसके नेतृत्व में बनाई गई? इस सस्करण के विभिन्न सोपानों को वर्णित कीजिए।
उत्तर -
महाभारत का समालोचनात्मक वर्णन -
(i) 1919 में प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान बी.एस.सुकधांकर के नेतृत्व में महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण तैयार करने की परियोजना बनाई गई।
(ii) देश के विभिन्न भागों के संस्कृति पांडुलिपियों को एकत्रित किया गया।
(iii) श्लोकों की तुलना की गई।
(iv) 13,000 पृष्ठों में प्रकाशित किया गया।
(v) लेखन कार्य में 47 वर्ष लगे।
(vi) नेपाल से लेकर केरल और तमिलनाडू के पांडुलिपियों में समानता पाई गई।
24. "धार्मिक और राजनीतिक संस्था के रूप में खिलाफत की बढ़ती हुई शक्ति की प्रतिक्रिया फलस्वरूप सुफीवाद का विकास हुआ। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -
(i) इस्लाम में कुछ आध्यात्मिक लोगों का झुकाव रहस्यवाद एवं वैराग्य की ओर हुआ, जो सूफी कहलाए।
(ii) इन लोगों ने धर्म की रूढ़िवादी परिभाषाओं तथा धर्माचार्यों द्वारा की गई कुरान की व्याख्या की आलोचना की।
(iii) इन्होने मुक्ति प्राप्ति के लिए ईश्वर की भक्ति पर बल दिया।
(iv) सूफियों ने कुरान की व्याख्या अपनी निजी अनुभवों के आधार पर की।
(v) सूफी अपने को संगठित समुदाय मुर्शीद द्वारा नियंत्रित था। खानकाह के इर्द-गिर्द स्थापित करते जो पीर अथवा
(vi) सूफी मत जरूरतमंद की सहायता पर बल देता।
(vii) सिलसिलाः शेष और मुरीद के बीच निरंतर रिश्ते का द्योतक है।
25. "अपनी सीमाओं के वावजूद 'आइन-ए-अकबरी' अपने समय का एक प्रमुख दस्तावेज है।" उ कथन का मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर -
(i) आइन-ए-अकबरी को सम्राट अकबर द्वारा शासन की सुविधा के लिए विस्तृत सूचनाएं जमा करने के लिए प्रायोजित किया गया।
(ii) इसके लेखक अबुल फजल थे।
(iii) यह आधिकारिक दस्तावेजों की केवल नकल नहीं है।
(iv) इसे पांच बार संशोधित किया गया था।
(v) वास्तविकता की पुष्टि के लिए स्थानीय या प्रांतीय दस्तावेजों को भी देखा जाता था।
(vi) लेखन में अंकगणित की छोटी चूक पाया गया।
(vii) इसमें केवल राजनीतिक ही नहीं अपितु सूबे, उत्पादन, परगना, राजस्व, साहित्यिक, सांस्कृतिक रीति-रिवाजों की भी झलक मिलती है।
(viii) मुल्क आजादी, मजिल आबादी, सिपह आबादी आदि का विवरण
26. (a) सहायक संधि क्या थी? इसके प्रावधानों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -
(i) सहायक संधि 1798 में लार्ड वेलेजली द्वारा प्रारंभ किया गया जिसमें देशी राजाओं के समक्ष सहायक संधि की शर्तें थीं।
(ii) सहयोगी पक्ष के भू-क्षेत्र में ब्रिटिश सैनिक टुकड़ी तैनात रहेगी।
(iii) स्थानीय (संधि स्वीकार करने वाला राजा) राजा को सैनिक टुकड़ी के रख-रखाव की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
(iv) सहयोगी राजा के दरबार में अंग्रेज रेजीडेंट नियुक्त रहेगा।
(v) संधि मानने वाला राजा बिना अंग्रेजों के अनुमति के साथ मित्रता या युद्ध नहीं कर सकता।
(vi) संधि के बदले में अंग्रेज अपने सहयोगी को बाहरी और आंतरिक चुनौतियों से रक्षा करेंगे।
अथवा
(b) 1857 के दौरान ब्रिटिश सरकार ने अवध के ताल्लुकदारों से किस प्रकार सत्ता छीनी व्याख्या कीजिए।
उत्तर -
(i) ताल्लुकदारों का जमीन पर और सत्ता पर नियंत्रण था।
(ii) इनके पास हथियारबंद सिपाही एवं अपने किले थे।
(iii) अंग्रेजों ने इनकी सेनाएं भंग कर दी।
(iv) इनके दुर्ग ध्वस्त कर दिए गए।
(v) 1856 में अंग्रेजों ने एकमुश्त बंदोबस्त लागू कर दिया।
(vi) अंग्रेज, ताल्लुकदारों को बिचौलिये की तरह देखते थे।
27. गांधीजी ने असहयोग आंदोलन को एक लोकप्रिय आंदोलन के रूप में कैसे परिवर्तित किया? वर्ण कीजिए।
उत्तर -
(i) गांधी जी ने सभी संप्रदायों एवं वर्गों को आंदोलन से जोड़कर एक लोकप्रिय आंदोलन बना दिया।
(ii) हिन्दू-मुस्लिम एकता को बल दिया।
(iii) विद्यार्थियों को भी आंदोलन से जोड़ा।
(iv) सरकारी दफ्तरों में कार्यरत लोगों ने नौकरी छोड़ दी।
(v) श्रमिक हड़ताल पर चले गए।
(vi) जनजातियों ने वन्य कानूनों की अवहेलना आरंभ कर दी।
(vii) स्त्रियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
खण्ड-ग
(दीर्य उत्तरीय प्रकार के प्रश्न) (3x8=24)
28. (a) "इतिहासकार प्रायः मूर्तिकला के अर्थ को समझने के लिए इसकी पुष्टि साहित्यिक प्रमाणो से करते हैं।" सांची के मूर्तिकला के संदर्भ में इस कथन का मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर -
मूर्तिकला, संरचनात्मक विशेषताएं -
(i) सांची का प्रारंभिक स्तूप बिना अलंकरण के था।
(ii) पत्थर की वेदिकाओं और तोरणद्वार पर नक्काशी थी।
(iii) बुद्ध के जीवन काल की घटनाएँ बुद्ध कालीन साहित्य से प्राप्त होती है, यहां मूर्तिकला से प्रमाणित जानकारी की व्याख्या की जाती है।
(iv) बुद्ध की ध्यान अवस्था रिक्त स्थान के रूप में प्रदर्शित है।
(v) स्तूप की संरचना बुद्ध के महापरिनिर्वाण का प्रतीक बना।
(vi) चक्र, बुद्ध के उपदेश को दर्शाता है।
(vii) पेड़ बुद्ध कालीन घटनाओं का द्योतक है।
लोक परंपरा और मूर्तिकला -
(viii) शालभजिका की मूर्ति शुभ का प्रतीक है जिससे वृक्ष में फूल-फल लगते हैं।
(ix) सांची के मूर्तियों में हाथी, घोड़े, बैल आदि का भी उत्कीर्णन है।
(x) कमलदल और हाथियों के बीच सौभाग्य देने वाली गजलक्ष्मी है. जिसे बुद्ध की माता से जोड़ा गया।
(xi) स्तंभों पर सर्प का उत्कीर्णन भी पाया गया है।
अथवा
(b) स्तूप क्यों और कैसे बनाए जाते थे? इसके संरचना की विशेषताओं का विस्तृत वर्णन कॉजिए?
उत्तर -
स्तूप-
(i) कुछ पवित्र स्थान जहां बुद्ध के अवशेष, अस्थियां जमीन में गाड़ दिया जाता था. इन टीलों को स्तूप कहते थे।
(ii) प्रमुख स्तूपों में भरहुत, सांची, सारनाथ अमरावती आदि प्रसिद्ध है।
(iii) बुद्ध से पहले भी स्तूपों का प्रमाण था, लेकिन बुद्ध के अवशेष पवित्र होने से यह इसी परंपरा से जुड़ गई।
(iv) अशोकावदान नामक बौद्ध ग्रंथ में स्तूप की चर्चा है।
(v) स्तूप की संरचना दान राशियों से की गई थी।
(vi) स्तूपों की वेदिकाओं और स्तंभों पर मिले अवशेषों से दान का पता चलता है।
(vii) दान परंपरा में बड़े व्यापारी, राजा, शिल्पकार एवं महिलाओं का भी उल्लेख है।
स्तूप की संरचना :-
(i) स्तूप एक अर्धगोलाकार टीला था, जिसे अंड कहा जाता था।
(ii) अंड के उपर हर्मिका होती थी।
(iii) छज्जे जैसा ढांचा देवताओं के घर का प्रतीक था।
(iv) हर्मिका से एक मस्तूल निकलता जिसे यष्टि कहते थे।
(v) यष्टि के उपर प्रायः छतरी लगी होती थी।
(vi) टीले के चारो ओर वेदिका होती थी।
(vii) स्तूप का प्रवेश द्वार तोरणद्वार कहलाता था।
(viii) तोरणद्वार नक्काशीपूर्ण होता था।
(ix) साँची और भरहुत के स्तूप बिना अलंकरण बने हैं।
29. (a) विजयनगर प्रशासन में 'नायकों' तथा 'अमरनायकों' के भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर -
(i) नायक तथा अमरनायक राज्य के सेना प्रमुख तथा सैनिक कमांडर थे।
(ii) नायक किलों पर नियंत्रण रखते, इनके पास सशस्त्र समर्थक होते, भ्रमणशील होते. उपजाऊ भूमि की तलाश करते। ये तेलुगु, कन्नड़ बोलते थे।
(iii) अमरनायक इन्हें राय द्वारा प्रशासन के लिए क्षेत्र दिए जाते थे।
(iv) वे किसानों, शिल्पियों तथा व्यापारियों से भू-राजस्व तथा अन्य कर वसूल करते थे।
(v) राजस्व का कुछ भाग व्यक्तिगत उपयोग, घोड़े, हाथियों के रखरखाव के लिए रखते, शेष राजकोष में जमा करते।
(vi) राय को सैनिक सहायता प्रदान करने में सहायक थे।
(vii) वर्ष में एक बार राजा को भेंट देते, और अपनी स्वामिभक्ति प्रदर्शित करते।
(viii) इनका कभी-कभी स्थानांतरण भी हो जाता था।
अथवा
(b) "विजयनगर की भौगोलिक स्थिति के विषय में चौंकाने वाले दो तथ्य जलसंपदा और किलंबदियाँ थीं।" व्याख्या कीजिए।.
उत्तर -
जलसंपदा :-
(i) तुंगभद्रा नदी द्वारा निर्मित प्राकृतिक कुण्ड है। यह नदी उत्तर-पूर्व दिशा में बहती है।
(ii) आस-पास के भू-दृश्य पर ग्रेनाइट की पहाड़ियां फैली है।
(iii) इन पहाड़ियों की जलधाराएं नदी में मिलती हैं।
(iv) धाराओं के साथ बाँध बनाकर अलग-2 हौज बनाए गए थे। शुष्क क्षेत्र होने से यह प्रबंधन आवश्यक था।
(v) 'कमलपुरम' यहाँ का महत्वपूर्ण जलाशय था।
(vi) नहर की खेतों की सिंचाई होती और नहर राजकीय केंद्र तक जाते थे।
(vii) हिरिया नहर सबसे प्रमुख नहर थी
किलेबंदी:
(i) अब्दुल रज्जाक ने यहां के किलेबंदी को सात घेरों में बताया है।
(ii) बाहरी दीवार शहर के चारों ओर पहाड़ियों को आपस में जोड़ती थी।
(iii) खेतों तथा जंगलों को भी घेरा गया था।
(iv) राजागिरि संरचना थोड़ी सी गुंडाकार थी।
(v) पत्थर के टुकड़े फनाकार थे जिससे वे अपने स्थान पर टिके रहे थे।
(vi) दीवार के अंदर का भाग मिट्टी और मलबे के मिश्रण से बना था।
(vii) वर्गाकार एवं आयताकार बुर्ज बाहर की ओर निकले थे।
(viii) इंडो-इस्लामिक शैली में बने प्रवेश द्वार थे।
30. (a) "संविधान सभा में हुई चर्चाएँ जनमत से प्रभावित थीं।" विस्तृत विवरण दीजिए।
उत्तर -
संविधान सभा की चर्चाएं जनमत से प्रभावितः
(i) सामूहिक सहभागिता का भाव पैदा करने के लिए जनता के सुझाव भी आमंत्रित किए जाते थे।
(ii) संविधान सभा में हुई बहस, विभिन्न पक्षों की दलीलें अखबारों में छपती थीं।
(iii) प्रस्तावों पर सार्वजानेक बहस होती थी।
(iv) प्रेस में हुई आलोचना का असर होता था।
(v) भाषायी अल्पसंख्यक अपने मातृभाषा की भी मांग करते।
(vi) धार्मिक अल्पसंख्यक अपना हित सुरक्षित चाहते।
(vii) शोषित जाति सरकारी संस्थाओं में आरक्षण चाहते थे।
(viii) सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक अधिकार, अन्य कई सार्वजानिक चर्चाओं की बहस के प्रभाव को सभा में देखा गया।
अथवा
(b) संविधान सभा ने केंद्र को किस प्रकार शक्तिशाली बनाया? उदाहरण दीजिए।
उत्तर -
संविधान के प्रारूप में तीन विषयों की सूची बनाई -
(i) केंद्र सूची, (ii) राज्य सूची, (iii) समवर्ती सूची
(i) खनिज पदार्थों तथा प्रमुख उद्योगों पर केंद्र का नियंत्रण रखना।
(ii) गर्वनर के कहने पर अनुच्छेद 356 के तहत राज्य की शक्ति, केंद्र के हाथ में आ जाएगी (यदि राज्य सरकार असफल होती संविधान के तहत)
(iii) सीमा शुल्क कंपनी कर घर केंद्र का अधिकार।
(iv) कुछ आय कर एवं आबकारी शुल्क की आम पर केंद्र और राज्य दोनों का आधिकार।
(v) राज्य स्तरीय शुल्क पूरी तरह राज्य के तहत।
(vi) जमीन, संपत्ति कर, बिक्री कर, बोतलबंद शराब से कर वसूली पर राज्य का आधिकार।
(vii) केंद्र को मजबूती प्रदान करने में डॉ. अंबेडकर, पं. नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल का समर्थन था।
(viii) देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की इसलिए शक्तियां भी केंद्र को ज्यादा दिया गया।
खंड-घ
(स्रोत आधारित प्रश्न) (4x3=12)
31. नीचे दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
प्रभावती गुप्त और दंगुन गाँव
प्रभावती गुप्त ने अपने अभिलेख में यह कहा है: प्रभावती ग्राम कुटुबिनों (गाँव के गृहस्थ और कृषय ब्राह्मणों, और दंगुन गाँव के अन्य वासियों को आदेश देती है...... "आपको ज्ञात हो कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को धार्मिक पुण्य प्राप्ति के लिए इस ग्राम को जल अर्पण के साथ आचार्य चुनालस्वामी को दान किया गया है। आपको इनके सभी आदेशों का पालन करना चाहिए। एक अग्रहार के लिए उपयुक्त निम्नलिखित रियायतों का निर्देश भी देती हैं। इस गाँव में पुलिस या सैनिक प्रवेश नहीं करेंगे। दौरे पर आने वाले शासकीय अधिकारियों को पह गाँव घास देने और आसन में प्रयुक्त होने वाली जानवरों की खाल और कोयला देने के दायित्व से मुक्त है। साथ ही वे मदिरा खरीदने और नमक हेतु खुदाई करने के राजसी अधिकार को कार्यान्वित किए जाने से मुक्त है। इस गाँव को खनिज पदार्थ और खदिर वृक्ष के उत्पाद देने से भी छूट है। फूल और दूध देने से भी छूट है। इस गाँव का दान इसके भीतर की संपत्ति और बड़े छोटे सभी करों सहित किया गया है।"
इस राज्यादेश को 13वें राज्य वर्ष में लिखा गया है और इसे चक्रदास ने उत्कीर्ण किया है।
31.1 यह अभिलेख किसके द्वारा उत्कीर्ण किया गया है?
उत्तर -
चक्रदास
31.2 भूमिदान पाने वाला व्यक्ति कौन था?
उत्तर -
आचार्य चनालस्वामी
31.3 अग्रहार भूमि का महत्व बताइए?
उत्तर -
(i) अग्रहार भूमि, बाह्मणों को दान दी जाती थी।
(ii) यह भूमि कर मुक्त होती थी।
(iii) इस भूमि के उत्पादन की वस्तु दान लेने वाले की होती थी।
32. नीचे दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
घोड़े पर और पैदल
डाक व्यवस्था का वर्णन इब्न बतूता इस प्रकार करता है: भारत में दो प्रकार की डाक व्यवस्था है। अश्व डाक व्यवस्था जिसे उलुक कहा जाता है, हर चार मील की दूरी पर स्थापित राजकीय घोड़ों द्वारा चालित होती है। पैदल डाक व्यवस्था के प्रति मील तीन अवस्थान होते हैं। इसे दावा कहा जाता है, और यह एक मील का एक-तिहाई होता.. "है... अब हर तीन मील पर घनी आबादी वाला एक गाँव होता है जिसके बाहर तीन मंडप होते हैं जिनमें लोग कार्य आरंभ के लिए तैयार बैठे रहते हैं। उनमें से प्रत्येक के पास दो हाथ लंबी एक छड़ होती है जिसके ऊपर ताँबे की मटियाँ लगी होती हैं। जब संदेशवाहक शहर से यात्रा आरंभ करता है तो एक हाथ में पत्र तथा दूसरे में घॉटयों सहित छड़ लिए वह क्षमतानुसार तेज भागता है जब मंडप में बैठे लोग भटियों की आवाज सुनते हैं तो वे तैयार हो जाते हैं। जैसे ही संदेशवाहक उनके पास पहुँचता है, उनमें से एक उससे पत्र लेता है और वह छड़ हिलाते हुए पूरी ताकत से दौड़ता है, जब तक वह अगले दावा तक नहीं पहुँच जाता। पत्र के अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने तक यहाँ प्रक्रिया चलती रहती है। यह मैदल डाक व्यवस्था अश्व डाक व्यवस्था से अधिक तीव्र होती है; और इसका प्रयोग अकसर खुरासान के फलों के परिवहन के लिए होता है. जिन्हें भारत में बहुत पसंद किया जाता है।
32.1 इब्नबतूता द्वारा वार्णित दो प्रकार के डाक व्यवस्था का नाम बताइए?
उत्तर -
(i) उलुक
(ii) दावा
32.2 कौन-सी डाक व्यवस्था अधिक तीव्र मानी जाती थी?
उत्तर -
पैदल डाक व्यवस्था
32.3 डाक व्यवस्था, संचार का एक अनूठा माध्यम था। कैसे?
उत्तर -
(i) सूचना पहुँचाने का उत्तम माध्यम था।
(ii) दूरी के आधार पर दावा और उलुक का प्रयोग।
(ii) अश्व डाक व्यवस्था से अधिक तीव्र पैदल डाक व्यवस्था थी, जिसका प्रयोग खुरासान के फलों के परिवहन के लिए होता।
(iv) उलुक चार मील पर
(v) दावा तीन मील पर
33. नीचे दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
चरखा
महात्मा गाँधी आधुनिक युग, जिसमें मशीनों ने मानव को गुलाम बनाकर श्रम को हटा दिया था, के घोर आलोचक थे। उन्होंने चरखा को एक ऐसे मानव समाज के प्रतीक रूप में देखा, जिसमें मशीनों और प्रौद्योगिकी को बहुत महिमामंडित नहीं किया जाएगा। इससे भी अधिक चरखा गरीबों को पूरक आमदनी प्रदान कर सकता था तथा उन्हें स्वावलम्बी बना सकता था।
मेरी आपत्ति मशीन के प्रति सनक से है। यह सनक श्रम बचाने वाली मशीनरी के लिए है ये तब तक श्रम बचाते रहेंगे जब तक कि हजारों लोग बिना काम के और भूख से मरने के लिए सड़कों पर न फेंक दिए जाएँ। मैं मानव समुदाय के किसी एक हिस्से के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए समय और श्रम बचाना चाहता हूँ मैं धन का केंद्रीकरण कुछ ही लोगों के हाथों में नहीं बल्कि सभी के हाथों में करना चाहता हूँ।
यंग इंडिया, 13 नवंबर 1924
खद्दर मशीनरी को नष्ट नहीं करना चाहता बल्कि यह इसके प्रयोग को नियमित करता है और इसके विकास को नियंत्रित करता है यह मशीनरी का प्रयोग सर्वाधिक गरीब लोगों के लिए उनकी अपनी झोपड़ियों में करता है पहिया अपने आप में ही मशीनरी का एक उत्कृष्ट नमूना है।
यंग इंडिया, 17 मार्च 1927
33.1 गांधी जी का मशीन के कार्य एवं श्रम के महत्त्व के बारे में क्या विचार था?
उत्तर -
मशीनों ने मानव को गुलाम बनाकर श्रम को हटा दिया था।
33.2 चरखा के बारे में गांधी जी का क्या दृष्णिकोण था?
उत्तर -
चरखा गरीबों को पूरक आमदनी प्रथम कर उन्हें स्वावलम्बी बना सकता था।
33.3 गांधी जी को मशीनों से क्या आपत्ति थी?
उत्तर -
(i) गांधी जी मशीनों के विरूद नहीं थे, बल्कि मशीन के प्रति अत्याधिक प्रयोग उसके सनक के विरोधी थे।
(ii) मशीनरी के लिए यह तब तक श्रम बचाते रहेंगे, जब तक कि हजारों लोग बिना काम के और भूख से मरने के लिए सड़कों पर न फेंक दिए जाएँ।
खण्ड-ङ
(मानचित्र आधारित प्रश्न) (5 marks)
34. 34.1 दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित को उपयुक्त चिन्हों से अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए -
(i) नागेश्वर - एक विकसित हड़प्पा पुरास्थल
(ii) सांची - बौद्ध स्थल
(iii) (a) लाहौर - मुगलों के अधीन क्षेत्र
अथवा
(b) आगरा - मुगलों के अधीन क्षेत्र
उत्तर -
34.2 दिए गए इसी रेखा मानचित्र पर दो स्थानों को A और B से अंकित किया गया है, जो भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के केंद्र थे। इनको पहचानिए और इनके साथ बींची गई रेखाओं पर इनके सही नाम नाम लिखिए।
उत्तर -
A. मेरठ
B. लखनक
नोट निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियो के लिए प्रश्न संख्या 34 के स्थान पर है।
34.1 किन्ही दो हड़प्पा पुरास्थलों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर -
नागेश्वर, बालाकोट, कोटेदीजी, हड़प्पा, मोहनजोदड़ो. कालीबंगा रामीगढ़ी, बनावती आदि।
34.2 मुगलों के अधीन किसी एक क्षेत्र का नाम उल्लेख कीरजिए।
उत्तर -
पानीपत, अजमेर, आमेर, गोवा, दिल्ली, आगरा आदि।
अथवा
विजयनगर साम्राज्य के राजधानी का उल्लेख कीजिए।
उत्तर -
हम्पी
34.3 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के किन्ही दो केंद्रों के नाम लिखिए।
उत्तर -
चंपारन, खेड़ा, मद्रास, बंबई, कलकत्ता, अमृतसर, दोडी, दिल्ली, सूरत, लखनऊ, मेरठ आदि
EVENING SHIFT |