लघु
उत्तरीय प्रश्न ( 1 अंक
वाले )
प्रश्न 1. हड़प्पा
सभ्यता की खोज कब हुई ? किन विद्वानों के नेतृत्व में इसकी खोज हुई ?
उत्तर -
हड़प्पा सभ्यता की खोज 1921-22 में दयाराम साहनी, रखाल दास
बनर्जी और सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में हुई ?
प्रश्न 2. हड़प्पा
पूर्व की बस्तियों की कोई एक विशेषता लिखिए ?
उत्तर –
विशिष्ट मृद्भांड शैली, कृषि तथा पशुपालन इत्यादि
प्रश्न 3. सर जॉन
मार्शल कौन थे ?
उत्तर - सर
जॉन मार्शल भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के डायरेक्टर जनरल थे
प्रश्न 4. हड़प्पा
लिपि की कोई एक विशेषताएं बताइए
उत्तर –
हड़प्पा लिपि चित्रात्मक लिपि थी
प्रश्न 5. हड़प्पा
वासियों द्वारा सिंचाई के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले प्रमुख साधन का उल्लेख
कीजिए ?
उत्तर –
हड़प्पा वासियों द्वारा सिंचाई के लिए तालाब , नहर तथा
कुओं का प्रयोग किया जाता था
प्रश्न 6. फयान्स
क्या होता है ?
उत्तर -
घिसी हुई रेत या बालू तथा रंग और चिपचिपे पदार्थ के मिश्रण को पका कर बनाया गया
पदार्थ फयांस कहलाता था इससे बने पात्र कीमती माने जाते थे क्योंकि इसे बनाना कठिन
था
प्रश्न 7. हड़प्पा
सभ्यता के किन देशों के साथ व्यापारिक संबंध थे ?
उत्तर –
हड़प्पा सभ्यता के ईरान, ईराक, सुमेर, मिस्र, ओमान
आदि से व्यापारिक संबंध थे
प्रश्न 8. हड़प्पा
सभ्यता के निवासी किन देवी देवताओं की पूजा करते थे ?
उत्तर - 1- मातृ
देवी की उपासना
2- शिव की
उपासना
3- प्रकृति की
उपासना
4- देवी की
उपासना
प्रश्न 9. हड़प्पा
सभ्यता के किन्हीं 2 प्रमुख क्षेत्रों के नाम बताइए ?
उत्तर –
हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, लोथल, कालीबंगन, चाहुन्द्रो
आदि
प्रश्न 10. हड़प्पा
सभ्यता की बस्तियां __ __ और __ ___ में विभाजित
थी ?
उत्तर –
दुर्ग और निचला शहर
बहुविकल्पीय
प्रश्न ( 1 अंक वाले )
प्रश्न 1 . मोहनजोदड़ो
में अनुमानित कुएं थे ?
A- लगभग 500
B- लगभग 600
C- लगभग 700
D- लगभग 800
Ans- C
प्रश्न 2 . हड़प्पा
सभ्यता की लिपि की मुख्य विशेषता थी -
A- यह दाई से बाई ओर लिखी जाती थी
B- यह बाई से दाई ओर लिखी जाती थी
C- यह ऊपर से नीचे की ओर लिखी जाती थी
D- यह नीचे से ऊपर की ओर लिखी जाती थी
Ans- A
प्रश्न 3 . हड़प्पा
व मोहनजोदरो स्थित है -
A- वर्तमान महाराष्ट्र में
B- वर्तमान पाकिस्तान में
C- वर्तमान हरियाणा में
D- वर्तमान में से कोई नही
Ans - B
प्रश्न 4 . हड़प्पा
सभ्यता के किन देशों के साथ व्यापारिक संबंध थे -
A- चीन , जापान , कोरिया
B- रूस , मंगोलिया , इटली
C- ईरान , इराक , मिस्र
D- उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans - C
प्रश्न 5 . भारतीय
पुरातत्व सर्वेक्षण के पहले डायरेक्टर जनरल थे :
A- जॉन मार्शल
B- कनिंघम
C- आर. ई . एम. व्हीलर
D- उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans - B
प्रश्न 6 . हड़प्पा
लिपि में चिहनो की संख्या थी :
A- 500 – 700
B- 375 – 400
C- 200 – 300
D- 300 - 350
Ans - B
प्रश्न 7 . शिल्प
उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र था :
A- मोहनजोदड़ो
B- हड़प्पा
C- कालीबंगन
D- चहुंदड़ो
Ans - D
प्रश्न 8 . हल से
जुते खेत के साक्ष्य से मिले है :
A- हड़प्पा से
B- कालीबंगन से
C- मोहनोदडो से
D- उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans - B
प्रश्न 9 . शंख से
बनी वस्तुओं का प्रमुख केंद्र था -
A- नागेश्वर
B- चहुन्दडो
C- राखीगढ़ी
D- हड़प्पा
Ans- A
प्रश्न 10 . हड़प्पा
सभ्यता के पतन के प्रमुख कारण था :
A- जलवायु परिवर्तन
B- लगातार अकाल पड़ना
C- प्राकृतिक आपदाएं
D- उपरोक्त सभी
Ans - D
लघु
उत्तरीय प्रश्न ( 3 अंक
वाले )
प्रश्न 1 . मोहनजोदड़ो
के विशाल स्नानागार का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए ?
- विशाल स्नानागार आंगन में
बना एक आयताकार जलाशय था
- यह चारों ओर से एक गलियारे
से घिरा हुआ था
- जलाशय के तल तक जाने के
लिए सीढ़ियां बनी हुई थी
- इसका उपयोग किसी विशेष
प्रकार के अनुष्ठानिक स्नान के लिए किया जाता था
प्रश्न 2 . हड़प्पा
निवासियों की आर्थिक गतिविधियों पर प्रकाश डालें ?
1- हड़प्पावासी कृषि करते थे
2- हड़प्पावासी बाहर से भी व्यापार करते थे
3- हड़प्पा के निवासी शिल्प कार्यों में संलग्न थे
प्रश्न 3 . हड़प्पाई
समाज में सामाजिक आर्थिक भिन्नताओं का अवलोकन करने के लिए पुरातत्वविद किन विधियों
का प्रयोग करते थे ?
- शवधान का अध्ययन करके
- विलासिता की वस्तुओं की
पहचान द्वारा
- लोगो के द्वारा रोजमर्रा
की वस्तुओं के उपयोग द्वारा
प्रश्न 4 . हड़प्पावासियों
के धार्मिक विश्वासों की जानकारी प्राप्त करने में वहां से प्राप्त मुहरें किस
प्रकार सहायक होती है ? संक्षेप में वर्णन कीजिए ?
- मुहरों में अनुष्ठान के
दृश्य मिलें है
- कुछ मुहरों पर पेड़ के
चित्र मिले है हड़प्पा के लोग प्रकृति की पूजा करते हैं
- मुहरों पर कुछ जानवर के
चित्र मिले है एक सींग वाला जानवर
- आद्य शिव का चित्र मुहर
में मिला है
प्रश्न 5 . पुरातत्वविद
शिल्प उत्पादन केंद्रों की पहचान कैसे करते है ?
- शिल्प उत्पादन केंद्रों की
पहचान के लिए पुरातत्वविद सामान्यत : निम्नलिखित को ढूंढते हैं -
- प्रस्तर पिंड, शंख तथा तांबा अयस्क
- कच्चा माल, औजार, अपूर्ण वस्तुएं
- त्याग दिया गया माल कूड़ा
करकट इत्यादि
प्रश्न 6 . जनरल
कनिंघम कौन थे ? वह किस प्रकार हड़प्पा के महत्व को समझने में चूक गए ?
- कनिंघम भारतीय पुरातात्विक
सर्वेक्षण के पहला जनरल था
- कनिंघम को विश्वास था कि
भारतीय सभ्यता की शुरुआत गंगा घाटी में शहरीकरण के साथ हुई
- इसलिए कनिंघम हड़प्पा के
महत्त्व को समझने में चूक गए
प्रश्न 7 . हड़प्पा
सभ्यता की जल निकास प्रणाली पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ?
- हड़प्पा जल निकास प्रणाली
समृद्ध थी
- नालियां मिट्टी के गारे और
जिप्सम से बनी थी
- इनको बड़े पत्थर से ढंका
गया था
- घर की छोटी नालियां बाहर
की नालियों से आकर मिलती थी
- पहले नालियों और सड़कों का
निर्माण किया गया
- उसके बाद अगल बगल घर बनाए
गए
प्रश्न 8 . हड़प्पा
के पश्चिमी एशिया के साथ व्यापारिक संबंधों का वर्णन कीजिए ?
- हड़प्पा के पश्चिमी एशिया
के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध थे
- हड़प्पावासी ओमान, ईरान, इराक ले साथ व्यापार करते
थे
- ओमान से तांबा आता था
- भारतीय वस्तु का निर्यात
पश्चिमी एशिया में किया जाता था
प्रश्न 9. हड़प्पा
सभ्यता के अंत के लिए कौन से कारण उत्तरदाई थे ?
- बाद के कारण विनाश
- नदी का मार्ग बदलना
- भूकंप का आना
- आर्यों का आक्रमण
- जलवायु परिवर्तन
प्रश्न 10 . मोहनजोदड़ो
के आवासीय भवनों की विशिष्ट विशेषताओं के स्पष्ट कीजिए ?
- मोहनजोदड़ो का निचला शहर
आवासीय भवनों के उदाहरण प्रस्तुत करता है
- इनमे एक आंगन और उसके चारो
ओर कमरे बने थे
- आंगन खाना बनाने और कताई
करने के काम आता था
- आवासीय भवनों में लोग
एकान्तता को महत्व देते थे भूमि तल पर बनी दीवारों पर खिड़कियां नहीं होती थी
- ईंटो के फर्श से बना हर घर
में स्नानघर होता था
प्रश्न 11 . हड़प्पा
लिपि को एक रहस्यमई लिपि क्यों कहा गया है? इसकी
विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ?
- रहस्यमई लिपि इसलिए कहा
गया क्युकी इसे आज तक पढ़ा नहीं जा सका है
- वर्णमाला लिपि न होकर
चित्रात्मक लिपि है
- इसमें 375 से 400 के बीच संकेत है
- यह लिपि दाई से बाई ओर
लिखी जाती है
प्रश्न 12 . सिंधु
घाटी सभ्यता के लोगों की खाद्य सामग्री के बारे में आप क्या जानते हैं ? स्पष्ट
कीजिए ?
- पेड़ पौधो से प्राप्त
उत्पाद का इस्तेमाल
- मछली, मांस का उपयोग
- गेंहू, चावल, दाल, मोटा अनाज का इस्तेमाल
प्रश्न 13. हड़प्पा
सभ्यता की तकनीक व प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में क्या उपलब्धियां रहीं ? कोई तीन
उपलब्धियां लिखिए ?
- कृषि क्षेत्र में तकनीक और
प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता था
- शिल्प उत्पादन में तकनीक
और प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करके विभिन्न मनके, बाट, आभूषण, मृदभांड बनाए जाते थे
- व्यापार में भी तकनीक का
इस्तेमाल किया जाता था विदेश व्यापार समुद्र के रास्ते होता था
- * मुद्रांकन तकनीक का इस्तेमाल अनोखा था *
प्रश्न 14. जॉन
मार्शल कौन थे ? उनका भारतीय इतिहास में क्या योगदान रहा है ? स्पष्ट
कीजिए ?
- जॉन मार्शल भारतीय
पुरातात्विक सर्वेक्षण के डायरेक्टर जनरल थे
- इनके नेतृत्व में ही
दयाराम साहनी और राखाल दास बनर्जी ने हड़प्पा सभ्यता की खोज की थी
- मार्शल ने 1924 में पूरे विश्व के सामने
एक नवीन सभ्यता की खोज की घोषणा की थी
प्रश्न 15. इतिहासकार
किस प्रकार से इतिहास का पुनर्निर्माण करते हैं ? वर्णन
कीजिए ?
- उत्खनन द्वारा
- वस्तुओं का वर्गीकरण करके
- प्रत्यक्ष साक्ष्य के माध्यम से
- धार्मिक विश्वास और परंपरा
के बारे में जानकारी से
- शिल्प उत्पादन केंद्रों की
पहचान से
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( 8 अंक वाले )
प्रश्न 1 . हड़प्पा
सभ्यता की नगर निर्माण योजना का विस्तार से वर्णन कीजिए ?
- हड़प्पा सभ्यता एक नगरीय
सभ्यता थी
- यहां की नगर निर्माण योजना
अदभुद थी
- हड़प्पा अपनी जल निकास
प्रणाली के कारण प्रसिद्ध है
- यहां पूरे नियोजन के साथ
आवास एवम नालियों का निर्माण किया गया था
- शहरो का नक्शा देखने पर
पता लगता है कि सड़कों और गलियों को ग्रिड पद्धति से बनाया गया था
- घर में स्नानघर और एकांतता
का विशेष ध्यान रखा जाता था
- बस्ती दो भागो में विभाजित
थी दुर्ग और निचला शहर
- अनाज के भंडारण के लिए
अन्नागार बनाए गए थे
- सार्वजनिक अनुष्ठान के लिए
विशाल स्नानागार बनाया गया था
- पक्की ईंटो के मकान बने थे
प्रश्न 2 . हड़प्पा
सभ्यता की मुख्य देन या उपलब्धियां कौन-कौन सी है ?
1- समृद्ध एवम उन्नत नगर योजना
2- बेहतरीन जल निकास प्रणाली
3- विशाल अन्नागार
4- विशाल स्नानागार
5- सार्वजनिक भवन
6- जलाशय
7- कुएं
8- अदभुद भवन निर्माण कला
9- सामाजिक जीवन
प्रश्न 3 . हड़प्पा
संस्कृति की कृषि और कृषि प्रौद्योगिकी के मुख्य पक्ष कौन से थे ?
- हड़प्पा संस्कृति की कृषि
-
- हड़प्पा सभ्यता के लोग
कृषि करते थे
- हड़प्पा स्थलों से अनाज के
दाने जिसमे गेहूं, जौ, दाल, सफेद चना तथा तिल मिले है
- गुजरात से बाजरे के दाने
मिले है, चावल के दाने काफी कम प्राप्त हुए है
- इससे यह पता लगता है कि यह
लोग कृषि करते थे
कृषि
प्रौद्योगिकी
- हड़प्पा के लोग खेती के
लिए प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करते थे
- यह जुताई के लिए बैल और हल
का प्रयोग करते थे
- कालीबंगन से जुते खेत के
प्रमाण मिले है *
- सिंचाई के लिए कुंए , तालाब , नहर का प्रयोग करते थे
- फसल कटाई के लिए भी औजार
का इस्तेमाल किया जाता रहा होगा
प्रश्न 4 . भारतीय
पुरातात्विक सर्वेक्षण के डायरेक्टर जनरल के रूप में R.E.M. wheelar की उपलब्धियों का उल्लेख करें ?
1- व्हीलर ने कहा कि एक समान क्षैतिज इकाइयों के आधार पर
खुदाई की बजाय टीले के स्तर विन्यास का अनुसरण करना अधिक आवश्यक है
2- उन्होंने पुरातत्व की पद्धति में एक सैनिक शुद्धता का
समावेश किया
3- व्हीलर ने हड़प्पा स्थलों पर सूक्ष्मता से कार्य किया
4- व्हीलर ने कई साक्ष्य प्रस्तुत किए और सिंधु सभ्यता
के इतिहास के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
5- व्हीलर ने विभिन्न स्थलों पर उत्खनन के कार्य में
सफलता भी पाई
प्रश्न 5 . सिंधु
घाटी सभ्यता की आर्थिक एवं धार्मिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ?
आर्थिक
विशेषता
1- हड़प्पावासी कृषि करते थे
2- हड़प्पावासी व्यापार करते थे
3- हड़प्पा के निवासी शिल्प कार्यों में संलग्न थे
4- हड़प्पावासी पशुपालन करते थे
धार्मिक
विशेषता
1- मुहरों में अनुष्ठान के दृश्य मिलें है
2- हड़प्पा के लोग प्रकृति की पूजा करते हैं
3- जानवर (सींग वाला जानवर ) की उपासना की जाती थी
4- आद्य शिव की पूजा की जाती थी
5- हड़प्पा के लोग मातृदेवी की पूजा करते हैं
6- हड़प्पा के लोग पशुपतिनाथ की पूजा करते हैं