राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ || MOST IMPORTANT QUESTION ANSWER

राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ  ||  MOST IMPORTANT QUESTION ANSWER

ट्रिस्ट विद डेस्टिनी या भाग्य वधु से चिर प्रतीक्षित भेंट से क्या अभिप्राय ?

14-15 अगस्त की मध्य रात्रि को नेहरु जी ने संविधान सभा को संबोधित
करते हुए जो भाषण दिया उसे ट्रिस्ट विद डेस्टिनी या भाग्य वधु से चिर
प्रतीक्षित भेंट कहा जाता है |

आजादी के बाद किन दो बातो पर सबकी सहमती थी ?

शासन लोकतान्त्रिक सरकार के द्वारा चलाया जायेगा
सरकार सभी के भले के लिए काम करेगी

विभाजन के परिणाम बताओ?

साम्प्रदायिक हिंसा हुई
अचानक स्थानातरण हुआ
मजबूरन शरणार्थी शिविर में रहना पड़ा
महिलाओं के साथ बलात्कार
हत्या, जबरन शादी की गई
संपत्ति का बंटवारा
80 लाख लोगो ने घर छोड़ा

हैदराबाद रियासत का भारत में विलय किस प्रकार हुआ ?

हैदरबाद के राजा को निजाम कहा जाता था वो दुनिया के सबसे अमीर लोगो में शुमार होता था 
वो किसानो और महिलाओ का शोषण करता था
निजाम के खिलाफ लोगो ने आन्दोलन किया और निजाम ने उस आन्दोलन को कुचलने के लिए अपने गुंडे रजाकार भेजे 
रजाकार बहुत साम्प्रदायिक थे और गैर मुसलमानों को अपना निशाना बनाने लगे 
रजाकारो ने लूटपाट मचाई, हत्या, बलात्कार पर उतारू हो गए 
फिर भारत ने अपनी सेना भेजी सेना ने उन्हें हरा दिया 
इस प्रकार हैदराबाद का विलय हो गया 

मणिपुर रियासत का विलय कैसे हुआ ?

मणिपुर के राजा बोधचन्द्र सिंह ने भारत के साथ विलय के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए 
इसके बदले में उसकी स्वायत्तता बरकरार रखने का आश्वासन दिया गया 
मणिपुर भारत का पहला राज्य है जहा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का प्रयोग जून 1948  किया गया 
मणिपुर की कोंग्रेस चाहती थी की मणिपुर का विलय भारत में हो जाये 
लेकिन वह की जनता नहीं चाहती थी की मणिपुर का विलय भारत में हो 
मणिपुर का विलय भारत में हो गया लेकिन आज भी वह की जनता इस से खुश नहीं थी 

रजवाडो के विलय में पटेल जी की भूमिका बताओ ?

देश में रजवाडो की समस्या को देखकर ऐसा लगा जैसे देश टूट जायेगा 
ऐसे में वल्लभ भाई पटेल ने अपनी समझदारी दिखाकर रजवाडो को भारतीय संघ में शामिल करने के लिए राजी कर लिया 
उनसे इंस्ट्रूमेंट ऑफ़ एक्सेसन सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए 

What's Your Reaction?

like
129
dislike
17
love
42
funny
13
angry
29
sad
9
wow
33